Posts

Showing posts from July, 2024

सातवां आसमान पुस्तक का विमोचन संपन्न

Image
सातवां आसमान का विमोचन  नोएडा(एसपी चौहान)। मानव व्यवहार पर आधारित कहानियां के संग्रह "सातवां आसमान" नाम की एक पुस्तक का विमोचन नोएडा के मशहूर चिकित्सक और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नोएडा की प्रमुख हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने विमोचन समारोह में भाग लिया। विमोचन समारोह का संचालन व पुस्तक के लेखक, उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता एमपी सिंह द्वारा किया गया।        सातवां आसमान नामक पुस्तक  के विमोचन समारोह में प्रमुख समाजसेवी व उद्यमी एनपी सिंह, प्रज्ञा सिंह भारती, आनंद कुमार चौहान, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र नारायण सिंह ,उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा (डायमंड बुक्स के प्रकाशक), मोदीनगर की विधायक और महिला आयोग उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विमला बाथम, पत्रकार विनोद शर्मा, एसीपी अरविंद कुमार सिंह, करण सिंह चौहान योगेंद्र शर्मा अशोक श्रीवास्तव आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।    अपने संबोधन में डॉक्टर महेश शर्मा ने पुस्तक और पुस्तक की लेखन सामग्री पर खुशी जाहिर करते हु