सातवां आसमान पुस्तक का विमोचन संपन्न

सातवां आसमान का विमोचन 
नोएडा(एसपी चौहान)।
मानव व्यवहार पर आधारित कहानियां के संग्रह "सातवां आसमान" नाम की एक पुस्तक का विमोचन नोएडा के मशहूर चिकित्सक और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नोएडा की प्रमुख हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने विमोचन समारोह में भाग लिया। विमोचन समारोह का संचालन व पुस्तक के लेखक, उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता एमपी सिंह द्वारा किया गया। 
      सातवां आसमान नामक पुस्तक  के विमोचन समारोह में प्रमुख समाजसेवी व उद्यमी एनपी सिंह, प्रज्ञा सिंह भारती, आनंद कुमार चौहान, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र नारायण सिंह ,उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा (डायमंड बुक्स के प्रकाशक), मोदीनगर की विधायक और महिला आयोग उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विमला बाथम, पत्रकार विनोद शर्मा, एसीपी अरविंद कुमार सिंह, करण सिंह चौहान योगेंद्र शर्मा अशोक श्रीवास्तव आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
   अपने संबोधन में डॉक्टर महेश शर्मा ने पुस्तक और पुस्तक की लेखन सामग्री पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुस्तक लेखक बधाई के पात्र हैं जिन्होंने सामाजिक सरोकार के छोटे-छोटे विषय को लेकर एक कहानी के रूप में एक संस्कृतिक पुस्तक का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि नोएडा में उनका 42 वर्षों के सफर में एमपी सिंह का परिवार उनके साथ खड़ा रहा है। पत्रकार विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लिखने की विधा आदमी को स्वयं विकसित करनी होती है ।दिमाग में बहुत सारी बातें बनती हैं लेकिन उन्हें कागज पर उतारना एक विधा है।
सावन सिंह ने अपना संबोधन एक शेर से किया -यही जुनून यही ख्वाब मेरा है कि, वहां उजाला कर दूं जहां अंधेरा ज्यादा है। 
डॉ योगेंद्र नारायण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हमें सोचना चाहिए कि हम समाज के लिए क्या कर रहे हैं। हर कहानी के पीछे कोई न कोई विचार और संदेश होता है यह पुस्तक लोगों को जरूर अपना संदेश देने में सफल रहेगी।
 इस अवसर पर करण सिंह चौहान, योगेंद्र शर्मा ,अशोक श्रीवास्तव , नरेंद्र कुमार वर्मा,एमपी सिंह आदि ने भी अपने विचार रखें। I इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह,महासचिव वीपी सिंह एवं मीडिया प्रभारी एसपी चौहान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।खास बात यह रही कि पुस्तक लेखक एमपी सिंह अपने माता-पिता अपने भैया भाभी और अपनी पत्नी सहित परिवार और सगे संबंधियों के आभार को बार-बार दोहराते रहे, जो उनकी उनके सफर में कामयाबी का कारण बने हैं।
 इस अवसर पर एनपी सिंह को जन्मदिन की बधाई  देने वालों का ताता लगा रहा। उनके जन्मदिवस और पुस्तक का विमोचन का समापन रामायण पाठ और प्रसाद के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह