Posts

Showing posts from March, 2022

सेवानिवृत्ति पर शिक्षिकाओं का विदाई समारोह आयोजित

Image
शिक्षिकाओं का विदाई समारोह  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद में ब्रहस्पतिवार को तीन शिक्षिकाओं की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षकों के योगदान और उसके हर क्षेत्र में व्यवहार पर संतोष व्यक्त किया गया।         मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि विदाई समारोह के दौरान शिक्षिकाओं के विद्यालय और छात्रों के प्रति योगदान के लिए सराहना की गई है। यह एक ऐसा क्षण था जिसे देख कर सभी भावुक हो गये।  यह भावुक क्षण था  विद्यालय की तीन वरिष्ठ,कर्मठ शिक्षिकाओं श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती मधु अस्थाना एवं  श्रीमती लक्ष्मी के विदाई समारोह का। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए इन शिक्षकों के लिए स्कूल प्रबंधकों की ओर से विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय सभागार में जब उमेश  एवं विशाल  द्वारा इन अध्यापिकाओं के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए  गये।       विदाई समारोह में विद्यालय के प्रबन्धक 

स्वामी विवेकानंद स्कूल में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।      राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में गत रविवार व सोमवार को 'सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा' का आयोजन किया गया।        मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि यह परीक्षा 'विद्या भारती'संगठन द्वारा सम्पन्न कराई जाती हैं। इस वर्ष यह परीक्षा 16 जिलों में  एक साथ कराई गई । हमारे यहां गाजियाबाद जिले के कक्षा पांचवी तथा आठवीं के बच्चे 27 और 28 मार्च को परीक्षा  देने हेतु उपस्थित हुए। इसमें हिंदी ,संस्कृत ,अंग्रेजी, गणित एवं ज्ञान- विज्ञान विषय की  परीक्षा कराई  गई । यह परीक्षा  विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम केंद्र व्यवस्थापक  विशोक कुमार  तथा केंद्र प्रभारी कैलाश राघव  की देखरेख में संयोजिका महोदया विमला  द्वारा  व्यवस्थित तरीके से कराई गई। इस परीक्षा में चयनित प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विद्या भारती की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।

आईटीएस में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्ताहिक शिविर संपन्न

Image
आईटीएस स्नातक परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           आईटीएस, मोहन नगर गाजियाबाद (स्नातक परिसर) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का साप्ताहिक सेवा कार्य विधि पूर्वक संपन्न हो गया। एक सप्ताह चले इस कार्यक्रम मैं आसपास के क्षेत्रों के गरीब और झुग्गी झोपड़ी निवासी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और सेवा के कार्यों की सराहना की।             इस आयोजन के विषय में आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर0 पी0 चड्ढा एवं उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा  ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संस्थान के आसपास  छात्रों के सेवा भावों से जो आम जनता को सुकून मिलता है वही हमें भी अपने छात्रों पर गर्व होता है।       समापन के अवसर पर संस्थान के निदेशक (आई टी एवं स्नातक परिसर) प्रो0  सुनील पांडेय ने कहा कि संस्था  द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना की सफलता पूरी टीम की सफलता है जिसमें छात्र एवं संकाय सदस्यों और कर्मचारियों का परिश्रम शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी यह राष्ट्रीय सेवा योजना केंद्र  सामाजिक

मेवाड़ में शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Image
मेवाड़ में शहीद दिवस पर याद किए शहीद साहिबाबाद (एसपी चौहान)।             शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की याद में वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वीरांगना दुर्गा भाभी समेत दो शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।         इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने छात्र-छात्राओं को शहीदों के आदर्श अपनाकर समाज व देश को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने की बात पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पूरे देश में जागृति के साथ मनाया जाना चाहिये। अधिकारों से अधिक हमें अपने कर्तव्यों पर ध्यान देना होगा। जब तक आम नागरिक में त्याग और तपस्या की ललक पैदा नहीं होगी, हमारे देश का इतिहास समृद्ध नहीं होगा। डॉ .अशोक कुमार गदिया ने कहा कि युवा देश के लिए जीना सीखें। जो शहीदों के बलिदान से नसीहत नहीं लेते, उन युवाओं का देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अपनी प्रगति जरूर करो लेकिन देश व समाज के उत्थान की भी चिंता करो। जागरूक इंसान बनो। कुछ अच्छे काम देश के लिए कर गए तो समझो कि हम शहीदों के सपनों को साकार कर गए

आईटीएस में सेवा योजना कार्यक्रम

Image
आईटीएस में एक सप्ताह का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।            आईटीएस, मोहन नगर में एनएसएस (स्नातक स्तर) का एक सप्ताह का सेवा योजना शिविर लगाया गया जिसकी शुरुआत 21 मार्च को हुई तथा यह 27 मार्च 2022 तक चलेगा।           कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के प्रति अपनी भूमिका एवं उत्तरदायित्यों के निर्वहन में एनएसएस की यह इकाई बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । उन्होंने संस्था के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए अपने स्तर पर हर संभव सहायता का विश्वास दिया। इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ संस्था के निदेशक (आईटी एवं स्नातक परिसर) प्रो0  सुनील पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को न केवल एक टीम में काम करने की भावना का विकास करने में सहायक होते हैं वरन छात्रों को सामाजिक सरोकारों एवं उनके प्रति संवेदनशील बनाते हैं।         इस अवसर पर संस्था की प्रधानाचार्य नेंसी शर्मा ने अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में छात्रों कि बढ़-चढ़ कर भागीदारी बहुत सु

होली का वैदिक महत्व

Image
वैदिक धर्म में होली और आज =================एसपी चौहान        फाल्गुन मास की पूर्णिमा को  मनाये  जाने  वाले  पर्व होली का प्राचीन नाम ‘‘वासन्तिक नवसस्येष्टि’’ है। यह उत्सव-पर्व वसन्त ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है। चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर  या जल में  घुले  हुए रंग को एक दूसरे पर डाल कर तथा परस्पर मिष्ठान्न का आदान-प्रदान कर इस पर्व को मनाने की परम्परा चली आ रही है। यह भी परम्परा है कि इस पर्व के दिन पुराने मतभेदों, वैमनस्य व शत्रुता आदि को भुला कर नये  मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों का आरम्भ किया जाता है। लेकिन आज होली का त्यौहार विकृत हो गया है जिसमें वैदिक परंपरा दिखाई नहीं देती प्राकृतिक रंगों की बजाए घातक रसायनों और पेंट आदि का भी प्रयोग होने लगा है जो न पर्यावरण के लिए ठीक है न स्वास्थ्य के लिए।        इस ऋतु में चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों के खिले होने से वातारण भी रंग-तरंग-मय या रंगीन सा होता है। इस कारण वासन्ती नवसस्येष्टि, अपर नाम होली, को  रंगो  के  पर्व की उपमा दी जा सकती है। वसन्त ऋतु भारत में  होने वाली 6 ऋतुओं  का राजा है। वसन्त ऋतु में शीत ऋतु का

स्वामी विवेकानंद स्कूल में छात्र और आचार्य हुए होली में सराबोर

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में खेली होली साहिबाबाद(एसपी चौहान)।         स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद में आज बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी आचार्य एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।        मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रबंध समिति के अध्यक्ष  राधेश्याम गुप्ता पधारे।कार्यक्रम में सभी को विद्यालय के प्रबंधक  वीरेंद्र शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली त्यौहार के विषय में जुड़ी परंपराओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अनेक सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन आचार्य  दीपक वर्मा ने किया । हेमलता रावत , शैलेंद्र तथा गुलशन कुमार  ने कविताएं प्रस्तुत कीं ।शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने राधा-कृष्ण नाटिका से एक नाट्य प्रस्तुति दी । शिशु मंदिर की संगीत की आचार्य ने गीत के माध्यम से होली का महत्व बताया ।अंत में होली मिलन समारोह में सभी ने रंगों से होली खेली एवं सुंदर झांकी का भी आनंद उठाया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य  विशोक कुमार  ने सभी को होली का

होली प्रेम और उल्लास का त्यौहार

Image
 प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है लोकपर्व होली- डॉ पीएन अरोड़ा साहिबाबाद (एसपी चौहान)।   यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के एमडी डॉ पीएन अरोड़ा ने रंगोत्सव होली के शुभ अवसर पर गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश, देश की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने वाला त्यौहार है होली। अपनी इस सांस्कृतिक विरासत एवं त्योहार को सब लोग एक साथ मिलकर खूब धूम-धाम से अपने परिवार व दोस्तों के साथ मनाएं।          उन्होंने आगे कहा कि इस दिन की परंपरा रही है के हम सभी अपने पुराने भेदभाव और मनमुटाव भुलाकर नए जीवन की शुरुआत करते हैं उसी की खुशी में रंग और गुलाल एक दूसरे को लगाया जाता है। उन्होंने आगे कहा के हम होली खेलते समय दूसरों की भावना का भी ख्याल रखें तथा पानी को भी बचाएं। होली पर अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर, कुटिल भावनाएं एवं राग-द्वेष मिटाकर, गुलाल लगाकर, गले मिलकर, मिठाई खिलाएं व त्यौहार की शुभकामनाएं दें।  

किशोरों को वैक्सीन लगाने की हुई शुरुआत

Image
12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की योजना की सराहना साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        12 साल से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के  इस अभियान की शुरुआत पर यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ पीएन अरोड़ा ने केंद्र सरकार की सराहना की है।         यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी के प्रबंध निदेशक डॉ पीएन अरोड़ा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लगना इसी वर्ष जनवरी से प्रारंभ हुआ था जिसमें प्रथम चरण में 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को टीके लगाए जा रहे थे और अब आज 16 मार्च से 12 साल से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने इस अभियान के शुरुआत पर सरकार को बहुत-बहुत बधाई दी तथा उन्होंने कहा जैसा कि अभी स्कूल खुलने का समय आ रहा है और बच्चों को इस वैक्सीन के मिल जाने से माता-पिता की चिंता काफी कम हो जाएगी तथा वह पूरे उत्साह से बच्चों को बिना किसी भय के स्कूल भेज पाएंगे।            साथ ही साथ सरकार द्वारा 60 साल से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए कोमोरबिडिटी सर्टिफिकेट की बाध्यता

मेवाड़ में होली मिलन समारोह आयोजित

Image
मेवाड़ में खेली इको फ्रेंडली होली साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ईको फ्रेंडली होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फूलों व गुलाल से होली खेलकर लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कोरोना संक्रमण से बचाव का भी ध्यान रखा गया।         इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है जो पुराने बेवफा भुला कर नए जीवन की शुरुआत का संदेश देता है। भारत वर्ष में मुश्किल हालात में भी खुश रहने के लिये त्योहारों को मनाने की एक बड़ी श्रृंखला है। इसी संस्कृति से हमारी पूरे विश्व में सबसे अलग पहचान होती है।उन्होंने कहा कि हममें लाख कमियां हों, बुराइयां हों या पिछड़ापन हो मगर खुश रहने और सबको खुश रखने की परम्परा, पर्व व संस्कृति हमारे देश के अलावा कहीं नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी पर्व मनाकर हम खुशियां ढूंढ लेते हैं। यह सिर्फ भारत ही सिखाता है।          इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशं

डॉक्टर अरोड़ा ने यूपी की जीत पर दी योगी को बधाई

Image
यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक ने मुख्यमंत्री योगी को जीत पर दी बधाई  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।            जाने-माने चिकित्सक/समाज सेवी और यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी के प्रबंध निदेशक डॉ पीएन अरोड़ा ने दिल्ली के उत्तर प्रदेश सदन में भेंट कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली अपार जीत के लिए बधाई दी तथा शॉल  उढ़ा  कर उनका सम्मान किया।          डॉ पीएन अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर  प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयासों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की भागीदारी के बारे में योगी आदित्यनाथ से विस्तार में चर्चा हुई।

होली पर समरसता का संदेश

Image
होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         राजेंद्र नगर सेक्टर 3 स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में सामाजिक समरसता मंच वैशाली महानगर द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में सामाजिक समरसता का संदेश लोगों को दिया गया।        कार्यक्रम में सामाजिक समरसता मंच के प्रांत संयोजक एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम बिहारी शर्मा ने समरसता एवं होली के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ समरसता मंत्र एवं समापन फूलों की होली के साथ किया गया। कार्यक्रम अनेक प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा भगवान कृष्ण एवं होली के गीत, काव्य पाठ एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। वैशाली महानगर के सामाजिक समरसता संयोजक डॉ.प्रियांक ने उत्तर प्रदेश के चुनाव का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में विष के रूप में फैली हुई जातिगत राजनीति को खत्म करने में सामाजिक समरसता मंच का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है, ऐसा ही प्रयास पूरे समाज को पूरे हिंदुस्तान से इस जाति व्यवस्था रूपी विष को खत्म करने के लिए करना पड़ेगा, तभी भारत पुनः विश्व गुरु के सिंहासन पर आसीन होगा। मर्या

डीएवी में लगा रक्तदान शिविर

Image
रक्तदान महादान-वीके चौपड़ा साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       डीएवी पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर साहिबाबाद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे एक पुण्य का काम बताया जो जरूरतमंद लोगों को जीवन देने का काम करता है।      डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद ने लायंस क्लब के सहयोग से विद्यालय प्रांगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।इस आयोजन में जिला अस्पताल  एमएमजी  गाजियाबाद और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अनुभवी चिकित्सकों ने शिविर का संचालन व सहयोग किया।         इस अवसर पर विद्यालय की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया तदुपरांत चिकित्सा दल ने रक्तदान शिविर संपन्न कराया। बाद में समस्त रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सनद रहे कि इस नेक कार्य में विद्यालय के शिक्षक वर्ग, शिक्षणेत्र कर्मचारी गण, विद्यालय के पूर्व छात्रगण एवम अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।        इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री वीके चोपड़ा  ने कहा रक्तदान एक महादान है, यह जीवन दान का प्रतीक है। इस पुण

महिलाएं डरें नहीं, अगर कोई उनकी अस्मिता को कुरेदे तो उसका खुलकर जवाब अवश्य दें।

Image
मेवाड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में चार प्रतिभाशाली महिलाएं सम्मानित साहिबाबाद (एसपी चौहान)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में 4 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिला वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं डरें नहीं, अगर कोई उनकी अस्मिता को कुरेदे तो उसका खुलकर जवाब अवश्य दें। सभी वक्ताओं ने अपने सारगर्भित वक्तव्य दिये। समारोह में चार अतिथि महिलाओं को इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया और निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।         सम्मानित होने वाली महिलाएं थीं-आकाशवाणी केन्द्र दिल्ली की प्रोग्राम एग्जीक्युटिव काजल सूरी, एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा की सहायक निदेशक डॉ. शैफाली रायजादा, एमएमएच डिग्री कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. बीना शर्मा एवं मिसेज इंडिया क्वीन गगनदीप कौर। चारों महिलाओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाएं कानून का सहारा लें। अगर महिलाओं की शक्ति पर प्रहार हो तो डटकर मुकाबला करें। आने वाला युग महिलाओं का युग है। उन्होंने कहा कि बेटियों की

ले क्रेस्ट अस्पताल में लगा निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर

Image
ले क्रेस्ट अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लगा निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         वसुंधरा सेक्टर 4 स्थित ले क्रेस्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञों  ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी गई।       चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गर्ग, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल निरंतर महिलाओं के सशक्तिकरण व उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं और चिकित्सा जानकारियों को देता रहा है। अस्पताल के को चेयर पर्सन व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ चारू गर्ग व मेडिकल चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजा दत्ता ने सामाजिक कल्याण में संलग्न प्रसिद्ध  महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया।         इस अवसर पर अस्पताल की ओर से निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉक्टरों की सलाहकार टीम में महिला रोग विशेषज्ञ मोनिका

कश्मीर कल और आज पर गोष्ठी का आयोजन

Image
मेवाड़ में ‘कश्मीर कल और आज’ विषय पर विचार संगोष्ठी साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         मेवाड़ संस्थान वसुंधरा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था कश्मीर कल और आज। इस आनलाइन गोष्ठी में प्रख्यात लेखक जवाहरलाल कौल ने कहा कि पहले लोगों को संभालना था। सही नीति अपनानी थी। ऐसे में अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम नया सपना जम्मू-कश्मीरवासियों को दें, तभी कुछ फेरबदल संभव है।            मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं प्रभाष परम्परा न्यास द्वारा आयोजित इस विचार संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि सरकार फौज के जरिये आतंकवादी सरगनाओं को दबा सकती है मगर वहां के युवाओं को भारत की सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ नहीं सकती। जम्मू-कश्मीर आज सभी राज्यों में नशीली चीजों के लिए टॉप पर आ गया है। इसे रोकना होगा। हालांकि सरकार की ओर से नशा निवारण केन्द्र भी बने हैं लेकिन वे नाकाफी है। नशाखोरी में हर साल बहुत इजाफा हो रहा है। कश्मीर की साढ़े चार प्रतिशत आबादी नशे की चपेट में है। इनमें से 20 फीसदी महिलाएं चरस का सेवन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वहां के लोगों से संवाद बनाए। कश्मीरी संभावनाओं को पहचाने। तभी नये कश्मीर

सीईएल में हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न आयोजन

Image
सीईएल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साहिबाबाद(एसपी चौहान)।      सीईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें स्कूली बच्चों और सीईएल की महिलाकर्मियों की भागीदारी के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चेतन प्रकाश जैन, कंपनी की पदेन अध्यक्षा महिला कल्याण प्रकोष्ठ श्रीमती गरिमा जैन, प्रो. डॉ. अरुण लता, (एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद),डॉ. विभा चौहान (प्राचार्य, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, विजय नगर, गाजियाबाद) और कंपनी की महाप्रवंधक श्रीमती सरिता कौल ने इस आयोजन में भाग लिया तथा कंपनी की महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। बाद में 7 मार्च, 2022 को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।       अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री जैन ने बताया कि सीईएल में महिलाएं तकनीकी के साथ-साथ प्रशासनिक पदों पर भी काम कर रही हैं और संगठन के विकास में बड़े पैमाने पर योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि सीईएल रणनीतिक और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण उत्पादों का निर्माता है जिसमें मिसाइलों के लिए सिरेम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईटीएस में संगोष्ठी

Image
आईटीएस मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईटीएस मोहन नगर में एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था  "स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता। इस संगोष्ठी में देश की सुप्रसिद्ध एवं ख्यातिप्राप्त महिला शक्ति ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने संघर्षों, देश एवं समाज की वर्तमान स्थिति तथा सामजिक सोच और दिशा पर चर्चा की।           इस कार्यक्रम के प्रारम्भ में  आईटीएस (स्नातक परिसर) की उपप्राचार्या प्रो0 नैंसी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह खेल, शोध, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञानं, अंतरिक्ष विज्ञानं, कला एवं संस्कृति, व्यवसाय जगत, राजनीति, सार्वजानिक प्रतिष्ठानों, सरकारी विभागों, सुरक्षा आदि सभी क्षेत्रों में अपने कौशल एवं प्रदर्शन से सबको चमत्कृत कर रखा है। उन्होंने कहा की यह दिन महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मान एवं आत्म-सम्मान से जीवन जीने की इच्छाशक्ति को विकसित करने की प्रक्रिया के रूप में मनाया जाना चाहिए।