मेवाड़ में होली मिलन समारोह आयोजित
- Get link
- X
- Other Apps
मेवाड़ में खेली इको फ्रेंडली होली
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ईको फ्रेंडली होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फूलों व गुलाल से होली खेलकर लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कोरोना संक्रमण से बचाव का भी ध्यान रखा गया।
इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है जो पुराने बेवफा भुला कर नए जीवन की शुरुआत का संदेश देता है। भारत वर्ष में मुश्किल हालात में भी खुश रहने के लिये त्योहारों को मनाने की एक बड़ी श्रृंखला है। इसी संस्कृति से हमारी पूरे विश्व में सबसे अलग पहचान होती है।उन्होंने कहा कि हममें लाख कमियां हों, बुराइयां हों या पिछड़ापन हो मगर खुश रहने और सबको खुश रखने की परम्परा, पर्व व संस्कृति हमारे देश के अलावा कहीं नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी पर्व मनाकर हम खुशियां ढूंढ लेते हैं। यह सिर्फ भारत ही सिखाता है।
इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल, मेवाड़ लॉ इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह सहित मेवाड़ परिवार के तमाम सदस्य मौजूद थे। कवि चेतन आनंद सहित स्टाफ के अनेक लोगों ने कविताओं और नृत्य के माध्यम से होली का खूब माहौल बनाया।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment