Posts

Showing posts from May, 2026

साहिबाबाद की जनता को नहीं अपने प्रतिनिधि पर भरोसा, केवल आश है योगी आदित्यनाथ पर

Image
विधायक के खिलाफ आम जनता में आक्रोश, मुख्यमंत्री से की जाएगी प्रतिनिधि बदलने की मांग  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       आरडब्ल्यूए महासंघ साहिबाबाद की एक बैठक सेक्टर 3 राजेंद्र नगर ब्लॉक 11के जागृति पार्क में आयोजित हुई जिसमें ट्रांस हिंडन क्षेत्र साहिबाबाद के एक दर्जन से अधिक आरडब्लूए के पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में मौजूद अधिकांश लोग स्थानीय विधायक की कार्यशैली को लेकर नाराज दिखे। लोगों का सीधा आरोप था कि जो समस्या 8 साल पहले थीं आज भी वही हैं और जनप्रतिनिधि का जवाब तब भी वही था आज भी वही है। ज्यादातर लोगों की नाराजगी पीने के पानी की समस्या, जल भराव,गंदगी, प्रमुख नालों के गंदगी से लवरेज होना,गली मोहल्ले की टूटी-फूटी सड़के और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड की दुर्दशा को लेकर थीं। जनप्रतिनिधि पर यह भी आरोप है कि वह जनता की बात नहीं सुनना चाहते वह अपनी बात कह कर ही बैठक से निकल लेते हैं। जबकि वे मोहन नगर जोन में गंगाजल की आपूर्ति के मुद्दे को लेकर राजनीति में आगे बढ़े थे और तब उन्होंने एक मानव श्रृंखला बनाई थी। उन्हें जनता ने जन प्रतिनिधि तो र...

परशुराम जयंती के माध्यम से अमरपाल शर्मा ने की अपनी मजबूत दावेदारी पेश

Image
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम का जयंती महोत्सव मनाया धूमधाम से साहिबाबाद(एसपी चौहान)।      साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन सेक्टर 7 वसुंधरा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे और विशिष्ट अतिथि बलिया के सांसद सनातन पांडे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने की।       कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने किया। इस आयोजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर ,जेवर ,अलीगढ़, मेरठ ,शामली, बड़ौत ,बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि ब्राह्मण संगठनों से जुड़े हुए हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संचालक अमरपाल शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का एक उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाना और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए योजना बनाना है।         ...

धूम-धाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

Image
धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।      अखंड राजपूताना सेवा संस्थान द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती महाराणा प्रताप चौक वसुंधरा में मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाई गई और उनको याद करते हुए उनके नाम के जय घोष किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीपी सिंह ने की।       प्राप्त जानकारी के अनुसार वसुंधरा पुलिस चौकी वसुंधरा कनावनी नहर के पास महाराणा प्रताप चौक पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण  कर जयंती मनाई गईं तथा उनके नाम के जय घोष किए गए। महाराणा प्रताप की जय हो के नारो से वहां का पूरा वातावरण राष्ट्र भक्ति मय हो गया।    इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें एक सच्चा राष्ट्र भक्त ऐसा योद्धा बताया जिसकी वीरगाथा  सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं तथा दुश्मनों के दिल दहल जाते हैं। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और जीवन परियंत तक दु...

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Image
इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम में अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न  साहिबाबाद(एसपी चौहान)। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम में शपथ ग्रहण एवं  पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ उपस्थित गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।       इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रोहित बुटेलिया  एवं विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी पदाधारियों को शपथ दिलाई एवं अवॉर्ड विनर्स को मेडल्स और सर्टिफिकेट्स देकर उनका उत्साह वर्धन किया ।     तदुपरांत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों ने नृत्य  एवं गायन की प्रस्तुति दी तथा स्कूल बैंड ने भी सभी का मन मोह लिया ।        इस अवसर पर  दिव्यम मोदानी (हेड बॉय), आशिनी नायर (हेड गर्ल), पुरंजय शर्मा (असिस्टेंट हेड बॉय), अनन्या झा (असिस्टेंट हेड गर्ल), एरिका शर्मा (स्पोर्ट्स कैप्टन), अनिकेत सिंह (स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन), पलक यादव (कल्चरल कैप्टन), श्रीजा चौरसिया (कल्चरल वाइस कैप्टन), सार्थक बांगा (वेलफे...