Posts

Showing posts from October, 2026

महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई छात्रों ने

Image
आर्यन एकेडेमी जूनियर हाईस्कूल में  हुआ महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती का आयोजन साहिबाबाद(एसपी चौहान)।      श्याम पार्क मेन कॉलोनी साहिबाबाद के बाल शिक्षा संस्थान आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल में  डॉ. बीएस त्यागी (पूर्व प्राचार्य लाजपत राय महाविद्यालय) के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत वर्ष के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्याम पार्क मेन रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यापाल सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे समारोह की अध्यक्षता उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा  ‘वाल्मीकि पुरस्कार’ से सम्मानित भारतीयविद्या मनीषी पूर्व प्राचार्य डॉ. विशनलाल गौड़ ‘ व्योमशेखर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री चौहान के साथ अध्यक्षता कर रहे डॉ. गौड़ ने देश की दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण करके की। इसके उपरांत आर्यन स्कूल के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के अलावा सभागार में मौजूद प्रत्येक  व्यक्ति ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा – सुम...