भूमि विवाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की हत्या
भूमि विवाद में कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
आरोपी का पैर तोड़ा,हिरासत में, रिवॉल्वर बरामद
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
जीटी रोड पर एमएमएक्स मॉल के ठीक सामने बंद हो चुके कृष्णा बैंकट हॉल में शुक्रवार दोपहर भूमि विवाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी राहुल साहनी को हिरासत में लेकर रिवॉल्वर बरामद कर ली है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हैं और पैर में फ्रैक्चर है।
पुलिस तथा अन्य सूत्रों के अनुसार दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित संजय कॉलोनी निवासी आयुष वाल्मीकि भूखंड की देखभाल करता था तथा उसे हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताया गया है। यह प्लॉट हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की पत्नी पूनम चौधरी के नाम पर है। पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र सिंह तोमर ने इस 180 वर्ग गज प्लाट को नोविता शर्मा से 2024में खरीदा था। इससे सटी ग्रीन बेल्ट की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को पिंकी चौधरी का बेटा सूर्या साथियों के साथ प्लॉट पर काम करा रहा था। इसी दौरान नोविता शर्मा पत्नी स्वर्गीय कुलभूषण शर्मा का परिचित राहुल साहनी पैमाइश करने पहुंचा। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और गोली चल गई । इस घटना में एक गोली आयुष वाल्मीकि के सीने में लग गई। सूर्या और उसके साथियों ने राहुल साहनी को पकड़कर पीटा और उसकी रिवॉल्वर छीन ली।
आरोपी का कहना है कि रिवॉल्वर की छीना झपटी में गोली चली थी-
राहुल साहनी का कहना है कि सूर्या और उसके साथियों ने उस पर हमला किया और रिवॉल्वर छीनने के प्रयास किया था तथा इस दौरान रिवाल्वर का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। इसके बाद उसे पीटकर घायल कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल के मुताबिक, शुरुआती जांच में एक गोली चलने की बात सामने आई है। आयुष की मौत हो गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसे उपचार के लिए जलस्तर में भर्ती कर गया है।
इस मामले में सूर्या चौधरी की ओर से नोविता शर्मा राहुल शर्मा राहुल साहनी तथा नरेश अरोड़ा के खिलाफ थाना साहिबाबाद में मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस अधिकारी इस मामले में और कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment