राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
राजपूत समाज साहिबाबाद द्वारा खोली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' काआयोजन अग्रसेन भवन ,सेक्टर ५ राजेंद्र नगर में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह एडवोकेट ने की। इस आयोजन में गाजियाबाद एवं एनसीआर के विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधि ने भाग लिया। मंच संचालन एड.विवेक भदौरिया और भूपेन्द्र राघव ने मिलकर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना से हुआ। तदुपरांत मेहमानों का चंदन टीका लगाकर, फूल माला और पटका पहनाकर किया तथा सम्मान स्वरूप उन्हें प्रतीक दिए गये।
कार्यक्रम में जितेन्द्र तोमर(संस्थापक गीता स्टडी सर्किल)ने बच्चों को शिक्षा का महत्व , एक एक अच्छे विद्यार्थी में क्या गुण होने चाहिए और अभिभावकों की बच्चों के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए पर प्रकाश डाला।
डॉ. प्रवीन पुंडीर (पुंडीर वेलफेयर एसोसिएशन) ने शिक्षा के महत्व और कठोर परिश्रम करने पर जोर दिया।कर्नल लाखन सिंह (पूर्वज धरोहर न्यास बुलंदशहर) ने अपनी विरासत पर गर्व और उसको सहेज कर रखने पर जोर दिया।
इंजीनियर ठाकुर आशीष राघव (भवन निर्माण क्षेत्र के जाने-माने व्यक्ति) ने राजपूत सभा के कार्य की प्रशंसा की और को सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
कर्नल चमन सिसोदिया (नोएडा) ने गीता के संदर्भ में क्षत्रियों के गुण और उसके अनुसार आचरण पर जोर दिया।ठाकुर ऋषि परमार(अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट)अपनी पश्चिम उत्तरप्रदेश की टीम के साथ शामिल हुए । उन्होंने समाज में समरसता बनाने पर जोर दिया। ठाकुर समरपाल सिंह चौहान ने यूजीसी बिल पर आपत्ति दर्ज कर आरक्षण का विरोध करने पर जोर दिया।अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति केशवपुरम दिल्ली की पूरी कार्यकारणी कार्यक्रम में शामिल हुई ।अध्यक्ष ठाकुर जतनपाल सिंह ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में अपने इतिहास पर गर्व कर भविष्य निर्माण पर जोर दिया।ठाकुर रजनीश राघव(आर्किटेक्ट) ने सभा को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करने पर प्रशंसा की और सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया ।मेरी आवाज सुनो के अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह ने सभा को सुचारू सुव्यवस्थित तरीके से चलने के लिए सभा की तारीफ की।ठाकुर रमेश राघव ,ठाकुर हरेंद्र राठौर अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच दयाल पुर ने सभा के कार्यों की तारीफ की और एकजुटता पर जोर दिया। ठाकुर अशोक कुमार सिंह (अध्यक्ष आदर्श पार्क छट सेवा समिति वसुंधरा इंदिरापुरम सदैव सभा) का सहयोग करने की बात की।
महाराणा प्रताप भवन गाजियाबाद से ठाकुर प्रमोद सिसोदिया, ठाकुर देवपाल सिंह,पत्रकार मंगल सिंह चौहान, नोएडा से ठाकुर जितेन्द्र नारायण सिंह जो कि सजातीय विवाह पर कार्य कर रहे है ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।राजपूत सभा ने मेरठ ,पलवल ,गुड़गांव , बल्लभगढ़ आदि से पधारे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का पटका पहना कर और प्रतीक चिन्ह दे कर स्वागत किया।एडवोकेट रहित भदौरिया और नवीन पुंडीर ने ठाकुर रामकुमार ,ठाकुर नरेंद्र सिंह हरदीप पुंडीर, संस्था के पूर्व महा सचिव व वरिष्ठ पत्रकार एसपी चौहान ने सभा को संबोधित किया और एकता का संदेश दिया।
पार्षद मदनराय, पार्षद श्रीमती सुनंदा चौहान, पार्षद प्रमोद राघव ,पार्षद रवि भाटी, ठाकुर एस.पी. सिंह ने भी अपने उद्बोधन में सभा के द्वारा समाज के लोगों को साथ जोड़ने और एक मंच पर एकत्रित करने पर सभा की भूरी भूरी प्रशंसा की। विनोद शिसोदिया, एचएस राणा , विनोद चौहान आदि ने अपने गायन और नृत्य से सांस्कृतिक कार्यकर्म को सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाया और सभी को थिरकने पर मजबूर किया।आचार्य विवेकादित्य ने भी सभा के कार्यक्रम की तारीफ की।
कार्यक्रम का संयोजन संस्था के महामंत्री ठाकुर महाराज सिंह व कोषाध्यक्ष ठाकुर सुभाष सिंह गौर,ठाकुर प्रमोद राणा , अभिमन्यु सिंह ,ठाकुर अशोक सिसोदिया व ठाकर सुमित राघव ने निभाई।डॉ राधेश्याम सिंह ने बच्चो को राजपूत सभा के साथ जोड़ने के लिए माता पिता को नमन किया।हर वर्ष की भांति मंच सज्जा ठाकुर रंजीत सिंह और विकेश सिंह ने की।
महिला प्रमुख डॉ पूजा भदौरिया ने मातृ शक्ति एवं हर उम्र के बच्चों , की बड़ी संख्या में भागीदारी पर संतोष जताया।मेहमानों का स्वागत डॉ जीएस चौहान, ठाकुर प्रमोद राणा,कुंवर उदयराज सिंह गौतम, ठाकुर रूप सिंह, आईवी राघव , ठाकुर एमपीएस राणा, एसपी बैंस, भूपेन्द्र राघव ,पवन सोम,आरसी. कुशवाह आदि ने किया।
कार्यक्रम में श्रवण पुंडीर , ओमपाल गहलोत ,ओमपाल पुंडीर,हरेंद्र राणा ,पत्रकार शक्ति सिंह ,डॉ आर एस तोमर ,डॉ एस के सिंह जी, ठाकुर अमरेश सिंह ,ठाकुर आर के सिंह,ठाकुर एसपी सिंह, मृत्युंजय सिंह, धनंजय सिंह, सुरेंद्र तंवर, ठाकुर जगत सिंह, केपी सिंह, अमित सिंह , बिशन सिंह चौहान , देवेंद्र तोमर श्री एक सिंह , एस राणा, पवन सोम, अभिमन्यु सिंह , डॉक्टर राधेश्याम सिंह, राम कुमार सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, श्रीमती सिमरन राघव, एस.परिहार राजकुमार चौहान रूप सिंह श्री रामवीर सिंह चौहान श्री जितेंद्र तोमर, अरुण चौहान ,श्री ओमपाल गहलोत ,श्री देवेंद्र तोमर श्री श्रवण पुंडीर श्री सुरेंद्र तंवर श्री तेजपाल टावर श्री एसपी सिंह जी राम कुमार सिंह श्री जितेंद्र सिंह श्रीमती प्रियंका सिंह श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा श्रीमती मधु चौहान
डा. मधु सिंह, डा. राधा रानी, श्रीमति कुसुम राणा ,श्रीमति नीता सिंह, श्रीमति सीता भदौरिया, श्रीमति प्रमोद राणा,श्रीमति आर एस कुशवाह ,श्रीमति एमपीएस राणा, श्रीमती निर्मल राघव , डॉक्टर प्रभात चौहान श्रीमती ज्योति चौहान, डॉ दीपा सिंह, बिनोद चौहान, ठाकुर विजेंदर सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह तोमर आदि की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। संस्था के अध्यक्ष एवं एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।ब
Comments
Post a Comment