Posts

Showing posts from February, 2026

निशांत आरोग्य आयुष सेवा संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर

Image
निशांत आरोग्य आयुष सेवा संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर साहिबाबाद (एसपी चौहान)। निशांत आरोग्य आयुष मानव सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन मोहन मेकिन सोसाइटी में पल्स ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि पार्षद धीरज अग्रवाल इंदिरापुरम,पार्षद सतेंद्र चौधरी,रहे  साथ में महिला मोर्चा अध्यक्ष निशि त्यागी, कादम्बरी कौशिक,आदि रहे।        शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगों ने रक्त दान कर पुण्य कमाया। ब्लड बैंक के  चिकित्सकों ने रक्तदान शिविर की व्यवस्था सभाली। डॉ रचना सिंघल ने बताया कि  रक्तदाताओं में पुरुषों की भांति महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ निशांत सिंघल ने रक्तदान करके किया। डॉ निशांत सिंघल ने बताया कि रक्त दान करके किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। संस्था इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन करती आई है और आगे भी इस तरह के शिविर लगते रहेंगे। अध्यक्ष डा. निशांत सिंघल ने शिविर में आए मुख्य अतिथियों एवं चिकित्सा कर्मियों को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को डॉ...

सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर ठगी

सीबीआई का अधिकारी बनकर 80हजार की ठगी  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।      थाना कौशांबी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने सीबीआई का अधिकारी बताकर पार्सल में सामान के अलावा ड्रग्स रखे होने का भय दिखाकर एक व्यक्ति को भयभीत कर दिया और मामला खत्म करने के नाम पर उससे 80हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।           नवीन कुमार निवासी मंदाकिनी अपार्टमेंट वैशाली ने थाना कशांबी पुलिस के अधिकारियों को बताया कि 5फरवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें पुलिस अधिकारी के नोटिस और आई कार्ड भेजे गए थे। इसके तुरंत बाद उनके पास से कॉल आई कॉल करने वालेने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे नाम से कोरियर है उसमें चार लैपटॉप, 100 ग्राम एममडी पाउडर ड्रग्स और तीन नकली पासपोर्ट मिले हैं, जो कि गंभीर श्रेणी का अपराध है। उसने कहा कि हम तुम्हारे घर कार्रवाई के लिए पुलिस भेज रहे हैं ,अगर तुम मामला खत्म कराना है तो 25000 रुपये भेज दो। इसके लिए उसने व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा था। नवीन कुमार ने डर के मारे 25000 रुपए ट्र...

साहिबाबाद रेलवे रोड पर जल भराव,नगर निगम मौन

Image
रेलवे रोड पर जल भराव, निगम नगर निगम के अधिकारियों ने बंद कीं अपनी आंखें  साहिबाबाद(एसपी चौहान )।       साहिबाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर जीटी रोड लाल बत्ती से लेकर टिकट घर तक जल भराव हो रहा है।  पिछले एक महीने से नगर निगम गाजियाबाद के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने समस्या को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की है। यह हम नहीं कह रहे यहां की जनता कह रही है।               मॉडर्न कंपनी के दीवार के सहारे सहारे जीटी रोड के समानांतर एक नाला बन रहा है, इसी की वजह से यह जल भराव बताया जा रहा है। नाले के  निर्माण जो एजेंसी करा रही है उसने गंदे पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। इसलिए गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।नगर निगम गाजियाबाद के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने भी अभी तक जल भराव की समस्या के लिए कोई पहल नहीं की है तथा जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी आंखें बंद की हुई है। निर्माण विभाग गाजियाबाद नगर निगम में कई अधिकारी तो ऐसे हैं जो 10 साल से भी अधिक समय से जमे बैठे हैं एक ही कर्सी पर ।परिणाम यह है कि  लाखों की संख्या में जो लोग ...