साहिबाबाद रेलवे रोड पर जल भराव,नगर निगम मौन
रेलवे रोड पर जल भराव, निगम नगर निगम के अधिकारियों ने बंद कीं अपनी आंखें
साहिबाबाद(एसपी चौहान )।
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर जीटी रोड लाल बत्ती से लेकर टिकट घर तक जल भराव हो रहा है। पिछले एक महीने से नगर निगम गाजियाबाद के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने समस्या को दूर करने के लिए कोई पहल नहीं की है। यह हम नहीं कह रहे यहां की जनता कह रही है। मॉडर्न कंपनी के दीवार के सहारे सहारे जीटी रोड के समानांतर एक नाला बन रहा है, इसी की वजह से यह जल भराव बताया जा रहा है। नाले के निर्माण जो एजेंसी करा रही है उसने गंदे पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। इसलिए गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।नगर निगम गाजियाबाद के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने भी अभी तक जल भराव की समस्या के लिए कोई पहल नहीं की है तथा जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी आंखें बंद की हुई है। निर्माण विभाग गाजियाबाद नगर निगम में कई अधिकारी तो ऐसे हैं जो 10 साल से भी अधिक समय से जमे बैठे हैं एक ही कर्सी पर ।परिणाम यह है कि लाखों की संख्या में जो लोग यहां से गुजरते हैं वह परेशान हैं। क्या पैदल, क्या वाहन चालक सभी को मुश्किल पेश आ रही है।
इस जलभराव के कारण साप्ताहिक बाजार भी पूरा नहीं लगा। इससे सैकड़ों लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है।
इस संबंध में वार्ड 60श्याम पार्क मेन,रेलवे रोड राजीव कॉलोनी, दादा मार्केट, श्याम पार्क एक्सटेंशन, लाजपत नगर के निवासियों को जल भराव की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। यहां के निवासियों में इस बात को लेकर रोष है कि नगर निगम गाजियाबाद के जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखें बंद करके क्यों बैठे हैं,? उन्हें लोगों की समस्या क्यों नहीं दिख रही ।जिला प्रशासन और नगर आयुक्त को चाहिए कि जो इस समस्या के लिए जिम्मेदार अधिकारी हैं उनका जवाब तलब किया जाए ,उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाए। अगर ठेकेदार की ही गलती है तो जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई हो। समस्या की अनदेखी के लिए कसूरवार संबंधित निर्माण विभाग के अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।
Comments
Post a Comment