भूमि विवाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की हत्या
भूमि विवाद में कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या आरोपी का पैर तोड़ा,हिरासत में, रिवॉल्वर बरामद साहिबाबाद(एसपी चौहान)। जीटी रोड पर एमएमएक्स मॉल के ठीक सामने बंद हो चुके कृष्णा बैंकट हॉल में शुक्रवार दोपहर भूमि विवाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी राहुल साहनी को हिरासत में लेकर रिवॉल्वर बरामद कर ली है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हैं और पैर में फ्रैक्चर है। पुलिस तथा अन्य सूत्रों के अनुसार दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित संजय कॉलोनी निवासी आयुष वाल्मीकि भूखंड की देखभाल करता था तथा उसे हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताया गया है। यह प्लॉट हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की पत्नी पूनम चौधरी के नाम पर है। पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र सिंह तोमर ने इस 180 वर्ग गज प्लाट को नोविता शर्मा से 2024में खरीदा था। इससे सटी ग्रीन बेल्ट की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को पिंकी चौधरी का बेटा सूर्या साथियों के...