हरियाणा की सोनाली चौहान बनी जज
हरियाणा की सोनाली चौहान बनी जज
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
हरियाणा की सोनाली चौहान ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर जज के पद पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की है।
सोनाली चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण चौहान की पुत्री है। सोनाली चौहान ने(GJS)गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर न्यायिक सेवा में जज के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। अरुण चौहान हरियाणा के जिला गुरुग्राम के गाँव बेगमपुर खटोला मूल निवासी है l
सोनाली के पिता अरुण चौहान एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता होने के साथ-साथ समाजसेवी और मधुरभाषी व्यक्तित्व के धनी हैं। वे वर्तमान में राजपूत महासभा, गुरुग्राम के अध्यक्ष के रूप में भी समाज की सेवा कर रहे हैं तथा अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस परिवार की उपलब्धि और भी विशेष इसलिए है क्योंकि सोनाली की बड़ी बहन सुमन चौहान भी न्यायपालिका में सिविल जज के पद पर बहादुरगढ़ (हरियाणा) में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वर्ष 2018 में उन्होंने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर बागपत में सिविल जज के रूप में अपनी सेवाएँ दी थीं।एक ही परिवार की दो बेटियों का न्यायपालिका में जज बनना न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा की बात है। दोनों बहनों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।सोनाली चौहान और सुमन चौहान की यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त क्षत्रिय समाज एवं क्षेत्रवासियों की ओर से सोनाली चौहान को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
GJS गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर न्यायिक सेवा में जज के पद पर राजपूत उम्मीदवार (नाम व रैंक)
1 – प्रियंश महेंद्रसिंह राठौड़
5 – विश्वाससिंह विजय सिंह सिसोदिया
18 – वंशिका नरेंद्र सिंह धड्डा
25 – अभिजीत सिंह राठौरे
52 – सोनाली चौहान
71 – अदिति राठौड़
79 – दीपकुंवर किशनसिंह चौहान
85 – शिल्पा शेखावत
89 – राजू सिंह
90 – नमन शैलेशकुमार राजपूत
102 – सहदेवसिंह महिपतसिंह झाला
कुल राजपूत उम्मीदवार: 11
Comments
Post a Comment