Posts

Showing posts from October, 2022

आईटीएस गाजियाबाद को मिली एक और उपलब्धि

Image
आईटीएस मोहन नगर, को एनएएसी द्वारा ए+ ग्रेड के साथ एक्रेडिटेशन  प्रदान किया गया साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       आईटीएस मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद को  नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन  (एनएएसी) द्वारा  विभिन्न गुणवत्ता मानदंडों का सफलता पूर्वक पालन करने  एवं  संस्थान  के उत्कृष्ट  उपलब्धियों  के लिए ए+ ग्रेड के साथ एक्रेडिटेशन प्रदान किया गया।       आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा ने संस्थान के सभी सदस्यों को इस अवसर पर शुभकामनायें दीं हैं।ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने कहा यह उपलब्धि सस्था के प्रत्येक सदस्य की कड़ी मेहनत, दृढ निश्चय एवं उच्च गुणवत्ता के शीर्ष पर पहुँचने के लिए सतत प्रयास का परिणाम है।  उन्होंने बताया कि एनएएसी द्वारा दिया गया ए+ ग्रेड आगामी 5 वर्षो तक संस्था को प्रदान किया गया है जो १० अक्टूबर 2027 तक रहेगा। यहाँ यह उल्लेखनीय है की पूरे उत्तर प्रदेश में मात्रा 5 संस्थानों को ए+ ग्रेड प्राप्त है।         यहाँ उल्लेखनीय है कि संस्थान में अपडेटेड  टीचिंग लर्निंग सिस्टम , अत्याधुनिक तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च  एवं प्रोजेक्ट संबधी कार्यो  में योगदान, विद्वान एवं

स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान और गणित मेले में जीते पदक

Image
20 वे क्षेत्रीय विज्ञान एवं गणित मेले में स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।          विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा नोएडा स्थित भाऊ राव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में 20वी क्षेत्रीय विज्ञान गणित मेले का आयोजन किया गया।            मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने एक स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक एवं दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया । विज्ञान प्रयोग की प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान विषय में छात्र सर्वेंद्र मणि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । विज्ञान प्रदर्शन वर्ग में लक्ष्य शर्मा और तनिष्क ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एवं बाल वर्ग में प्रश्न मंच की प्रतियोगिता में छात्रा इशिका, अविका और छात्र हर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । किशोर वर्ग में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र मानस रस्तोगी भव्य शर्मा ने नवाचार मॉडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । तरुण वर्ग में विज्ञान प्रयोग में जीव विज्ञान विषय में छात्रा वंदना शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गणित प्रतियोगिताओं में  सत्यम राय ने गणित पत्

निर्वाण फाउंडेशन ने दशहरे पर किया शस्त्र पूजन और कवि सम्मेलन

Image
 निर्वाण फाउंडेशन के तत्वावधान में विजयदशमी पर हुआ शस्त्र पूजन एवं कवि सम्मेलन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           वसुंधरा गाजियाबाद में विजयादशमी के अवसर पर निर्माण फाउंडेशन द्वारा शस्त्र पूजन और कवि सम्मेलन का आयोजन विधि विधान से होटल आरके रीजेंसी में हुआ। हमारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक डॉ. वीपी सिंह थे, कार्यक्रम के सभापति भागीरथ सिंह निर्वाण (आईईएस) राजस्थान समाज दिल्ली के अध्यक्ष ओनार्ड शेखावत, शार्दुल सिंह ,इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के सचिव कुमार राजीव थे। विशेष अतिथि प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम देवपाल सिंह  पुंडीर थे ।         कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्जित करने के बाद चित्र के सम्मुख मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। तदुपरांत शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार एसपी चौहान द्वारा किया गया तथा निर्वाण फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण करके किया।     अपने उद्बोधन में समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर बी पी सिंह ने समाज सुधार पर बल दिया और

स्वामी विवेकानंद स्कूल में गांधी जी और स्वास्थ्य जी को उनकी जयंती पर याद किया गया

Image
गांधी जयंती पर शास्त्री जी और गांधी जी को याद किया गया साहिबाबाद (एसपी चौहान)। स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ  विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उमेश बाबू गुप्ता एवं वरिष्ठ आचार्य हरी  राम द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ।  तदुपरांत गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।           नेहा ने गांधीजी एवं वरुणिका जोशी ने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के विषय में विस्तार से सभी को बताया। इसके बाद  विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा एक सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य विशोक कुमार  ने गांधी जी तथा शास्त्री जी के अनेक उदाहरणों द्वारा उनके कर्मठ जीवन से सीख लेने की बात कही।  इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता , प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा  एवं विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य गण सम्मिलित हुए। शिशु मंदिर की  प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के संयोज

पार्षद सरदार सिंह भाटी ने जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया

Image
चीफ इंजीनियर और भाजपा पार्षद भाटी ने जूस पीला कर धरना समाप्त कराया  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।         वार्ड 37 पप्पू कालोनी में चल रहे धरने को आज 5 वे दिन नगर निगम के मुख्य अभियंता चीफ और पार्षद सरदार सिंह भाटी ने धरने पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवया।         पप्पू कलोनी वार्ड 37 गली नम्बर दो में पानी, नाली, सड़क तथा स्ट्रीट लाइट आदि मांगों को लेकर 5दिन से धरना चल रहा था।  रविवार को लगभग 2 बजे मुख्य अभियंता एनके चौधरी को भाजपा पार्षद सरदार सिंह भाटी ने मौके पर बुलाकर धरना पर बैठे अमर सिंह और रामपाल उपाध्याय आदि से बात करायी तथा  समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर उन्हें धरना समाप्त करने के लिए राजी कर लिया। इसी के साथ सभी को जूस पिला कर धरना समाप्त करा दिया । मुख्य अभियंता ने अस्वासन दिया कि 10 दिन के अंदर ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। धरने पर बैठे कुछ लोग और उनके साथी काम शुरू होने तक धरने पर बैठे रहने पर कड़े थे लेकिन  पार्षद सरदार सिंह भाटी ने सभी को समझा कर धरना समाप्त करने के लिए मना लिया। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर तक कार्य शुरु कर दिया जाएगा।          इस अवसर पर

सीईएल में गांधी जयंती पर स्वच्छता और पौधारोपण

Image
सीईएल में गांधी जयंती पर पौधारोपण व स्वच्छता अभियान  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में गांधी जयंती पर साफ सफाई और पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को कंपनी परिसर में स्वच्छता संकल्प, सफाई अभियान और पौधारोपण कर मनाया गया।          स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के कार्यक्रम के अंतर्गत चेतन प्रकाश जैन (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प की शपथ दिलाई। श्री जैन के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में सफाई तथा स्वयं ने परिसर में पौधारोपण किया। 

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पार्षद सरदार सिंह भाटी ने किया वृक्षारोपण

Image
सेवा पखवाड़ा के तहत शालीमार गार्डन में पार्षद द्वारा कराया गया वृक्षारोपण साहिबाबाद (एसपी चौहान)।      शनिवार को शालीमार गार्डन मण्डल के गौरी शंकर पार्क मे पार्षद सरदार सिंह भाटी के नेतृत्व मे वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि भाटी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो ने किया l            पार्षद सरदार सिंह भाटी ने पेड़ों के लाभों के बारे में बताया कि पेड़ पौधे जहां हमें फल और छाया देते हैं वही पक्षियों के लिए सहारा और भोजन भी उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि पेड़ लगाओ और स्वस्थ जीवन जीओ।      उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान कई पर्यावरणीय मुद्दों जैसे वनों की कटाई, मिट्टी का क्षरण, अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में मरुस्थलीकरण, ग्लोबल वार्मिंग और इसलिए पर्यावरण की सुंदरता और संतुलन को बढ़ाता है। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं जिसके परिणामस्वरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि होती है।           इस अवसर पर रवि भाटी ने कहा कि पेड़ इंसानों के सबस