Posts

Showing posts from July, 2026

बहुत कठिन है पुलिस में रिपोर्ट लिखाना,यकीन न हो तो आजमालो

इलेक्ट्रिकल शॉप से 50हजार के तांबे के तार चोरी,पुलिस ने मुश्किल से लिखी रिपोर्ट  साहिबाबाद(सत्यपाल सिंह चौहान)।       थाना साहिबाबाद से 50 कदम की दूरी पर स्थित श्याम पार्क मेन गली नंबर 2 की एक इलेक्ट्रिकल शॉप से दिनदहाड़े चोर पुराने तांबे के तार करीब 40 किलो चोरी करके ले गए। घटना की रिपोर्ट लिखने में पुलिस ने बड़ी आना -कानी की, तीन दिन बाद बड़ी मुश्किल से रिपोर्ट लिखी गई। वह भी तब जब पीड़ित पक्ष और दुकानदारों ने मिलकर चोरों की पहचान कर ली और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज स्वयं तलाशी तब इसके बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट लिखने के लिए तैयार हुई। एक संदिग्ध चोर को पकड़ कर दिया तो मोहन नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी उसे निर्दोष और उसके साथी को मासूम बताने लगे।             अगले दिन थाना अध्यक्ष साहिबाबाद रबेन्द्र गौतम  से समय लेकर एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों और आरडब्ल्यूए का मिला जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह बैसला, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष वीर सिंह सेन, दुकानदार विनोद कुमार सिंह, उनका भाई जगदंबा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता धर्...