बहुत कठिन है पुलिस में रिपोर्ट लिखाना,यकीन न हो तो आजमालो

इलेक्ट्रिकल शॉप से 50हजार के तांबे के तार चोरी,पुलिस ने मुश्किल से लिखी रिपोर्ट 
साहिबाबाद(सत्यपाल सिंह चौहान)।
      थाना साहिबाबाद से 50 कदम की दूरी पर स्थित श्याम पार्क मेन गली नंबर 2 की एक इलेक्ट्रिकल शॉप से दिनदहाड़े चोर पुराने तांबे के तार करीब 40 किलो चोरी करके ले गए। घटना की रिपोर्ट लिखने में पुलिस ने बड़ी आना -कानी की, तीन दिन बाद बड़ी मुश्किल से रिपोर्ट लिखी गई। वह भी तब जब पीड़ित पक्ष और दुकानदारों ने मिलकर चोरों की पहचान कर ली और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज स्वयं तलाशी तब इसके बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट लिखने के लिए तैयार हुई। एक संदिग्ध चोर को पकड़ कर दिया तो मोहन नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी उसे निर्दोष और उसके साथी को मासूम बताने लगे।      
      अगले दिन थाना अध्यक्ष साहिबाबाद रबेन्द्र गौतम  से समय लेकर एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों और आरडब्ल्यूए का मिला जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह बैसला, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष वीर सिंह सेन, दुकानदार विनोद कुमार सिंह, उनका भाई जगदंबा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र शर्मा, आरडब्लूए के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, प्रदीप सिंह उर्फ सोनू, महेश सिंह तथा एडवोकेट सौरभ शर्मा आदि थे। लेकिन थाना अध्यक्ष ने आधा घंटे इंतजार कराया फिर कार्यालय आए और घटना पर कोई खास ध्यान नहीं दिया, कहा कल देखते हैं।
     पुलिस के कमिश्नर कितने ही ईमानदार हों और सख्त भी हों लेकिन थाना अध्यक्ष तक के पुलिस कर्मियों के काम करने का ढर्रा वही रहता है, पुराना अंग्रेजों वाला। घटना 11 जुलाई के दोपहर करीब 2:30 बजे की है। श्याम पार्क गली नंबर 2 में विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व. रामसेवक सिंह चौहान की दुर्गा इलेक्ट्रिकल के नाम से मोटर वाइंडिंग की दुकान है। वह शनिवार को करीब 14: 30 बजे खाना खाने गए थे और दुकान का शटर नीचे कर चले गए, ताला नहीं लगाया था। जब 15बजे के करीब लौट के आए तो उन्हें अपनी दुकान का शटर उठा हुआ मिला। उन्होंने दुकान के अंदर देखा तो उनके करीब 40 किलो स्क्रैप (तांबे का तार) कीमत करीब 50हजार गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष 112 पर कॉल किया। विनोद कुमार सिंह ने आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति आए थे और एक ई रिक्शा में भर के स्क्रेप ले गए हैं। दुकानदार ने अपने साथियों की मदद से एक संदिग्ध को पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस आई और पुलिस को उस संदिग्ध को एक बाइक के साथ सौंप दिया।पुलिस ने जांच पड़ताल की और वह मोहन नगर पुलिस चौकी आने की कह कर चली गई। पुलिस चौकी मोहन नगर पर पीड़ित पक्ष से घटना की रिपोर्ट लिख कर देने को कहा। देर शाम को मोहन नगर पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने कहा कि यह चोर नहीं है। जबकि वह खुद बता रहा था कि वह चोरी करके ले गया है और वह चोरी का माल जिस कबाड़ी को बेचा है उसे बता देगा। रात में पुलिस ने कहा कि आप जिसे हमें सोंप कर गए हैं इसे आप ले जाइए। पीड़ित पक्ष में अपने साथ संदिग्ध को ले जाने से मना करदिया। लोगों का दुर्भाग्य है कि मोहन नगर चौकी के इंचार्ज चित्र कुमार चौकी पर कम ही मिलते हैं।
      अगले दिन रविवार को फिर पुलिस ने कहा कि यह चोर नहीं है और इसका जो साथी आप लोगों ने बताया  है वह तो बहुत मासूम है। अगर वह चोरी करता तो सारी बात बता देता। 
   ‌‌  पीड़ित पक्ष ने और आसपास के लोगों ने हार नहीं मानी और रविवार को शाम को करीब 19:45 बजे थानाध्यक्ष साहिबाबाद रविंद्र गौतम से मुलाकात के लिए समय मांगा। उन्होंने कहा कि वह देखेंगे और कल बताएंगे। मोहन नगर पुलिस चौकी से आए पुलिसकर्मियों ने कोई मेहनत नहीं की और चोरी खोलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई , यह दुकानदारों का आरोप है। 
      दुकानदारों को शक हुआ कि मोहन नगर पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मी संभवतया कबाड़ी से मिल गए हैं जहां तांवा बेचा गया है। जबकि दुकानदारों ने पुलिसकर्मियों से आशंका व्यक्त की थी कि रेलवे रोड अंडरपास के पास कबाड़ी की दुकान को चेक किया जाए, संभावना है कि वहां से चोरी का माल मिल जाए। लेकिन पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं ली।
     तीसरे दिन सोमवार को दुकानदारों ने मिलकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक सीसीटीवी फुटेज में चोरी करने वाले बाइक सवार दो लोगों के चेहरे सामने आ गए। कैमरे में यह दोनों दुकान का सटर उठाते दिखे।उनके साथ में एक रिक्शा भी था जिसमें चोरी का माल भर के ले गए थे। जो दुकान का शटर उठाते हुए देखे थे उनमें  से एक गली नंबर 3 श्याम पार्क  मेन का रहने वाला था। इसी तरह दो-तीन कैमरे और देखे गए और मोहन नगर पुलिस चौकी की पुलिस को सारी सीसीटीवी फुटेज सोंप दी गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मजबूर होकर के घटना की रिपोर्ट लिखी जो थाना साहिबाबाद में एफआईआर संख्या 0360, धारा बीएनएस 305 में दर्ज हुई है। अब देखना यह है कि पुलिस कर्मी चोरी का माल बरामद करते हैं अथवा गोल-गोल घुमाते हैं?
    इस घटना से तो यही सबक मिलता है कि जनता को खुद जांच का काम अपने स्तर से करना चाहिए और पुलिस के भरोसे पूरी तरह से नहीं रहना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर