Posts

Showing posts from September, 2023

समाज हित में केपी सिंह मिले क्षत्रिय नेताओं से

Image
समाज हित में केपी सिंह ने की क्षत्रिय दिग्गजों से मुलाकात  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने क्षत्रिय समाज के हित में राजपूत समाज के दिग्गज और अग्रणी नेताओं से मुलाकात की। समाज का कल्याण कैसे हो इस विषय पर चर्चा हुई? इसके अलावा गाजियाबाद के वसुंधरा चौक पर स्थापित की जाने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के संबंध में उन्होंने सहयोग मांगा।      दिल्ली के लाजपत नगर में राष्ट्रीय निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह से केपी सिंह ने मुलाकात की इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश के ठाकुर भंवर सिंह राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। राजपूतों के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के संबंध में ठाकुर विक्रम सिंह से लंबी चर्चा हुई । इस मौके पर वसुंधरा गाजियाबाद में स्थापित की जाने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के संबंध में भी चर्चा हुई। इसके लिए ठाकुर विक्रम सिंह ने उन्हें 11हजार रुपए  का एक चेक प्रदान किया। राजपूत दिग्गजों को मानना था कि राजपूतों को अपनी सोच और जीवन पद्धति में बदलाव लाना होगा तथा अपने बच्चों को भारतीय से

आईटीएस में एमसीए के छात्रों की भावपूर्ण विदाई

Image
आईटीएस  मोहन नगर में एमसीए के छात्रों के लिए हुआ भावपूर्ण विदाई  समारोह  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस  संस्थान मोहन नगर के एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अपने वरिष्ठ छात्रों  के लिए एक भव्य और भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के अलावा छात्रों ने अपने संस्मरण सुनाएं तथा एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।        कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के एमसीए विभाग के निदेशक डा० सुनील कुमार पांडेय,  पाठ्यक्रम की संयोजिका प्रो० पूजा धर  एवं  सहसंयोजिका प्रो० स्मिता कंसल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित  कर किया।   इस अवसर पर आईटीएस समूह के चेयरमैन डा० आरपी चड्ढा तथा उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।   डा० सुनील कुमार पांडेय ने वरिष्ठ छात्रों को शुभकामनाएं  देते हुए उन्हें जीवन में प्रगति के पथ पर सतत चलते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को  वैश्विक युग में निरन्तर प्रगति एवं नई-नई उपलब्धियों को पाने का आह्वान किया।      प्रो० पूजा धर ने छात्रों को जीवन में व्यवसायिक क्षेत्र के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के लि

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना नवंबर में!

Image
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना की बाधायें दूर  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       वसुंधरा(थाना इंदिरापुरम) पुलिस चौकी के पास गाजियाबाद में हिंडन नहर के किनारे स्थापित की जाने वाली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना के संबंध में बाधाएं दूर होती जा रही हैं। संभावना है कि नवंबर 2023 में मूर्ति की स्थापना हो जायेगी।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह ने बताया कि राजपूत समाज जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंद्रलाई और क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक महावीर सिंह सरबड़ी के सक्रिय सहयोग से मूर्तिकार लक्ष्मण व्याष (अध्यक्ष ललित कला अकादमी जयपुर,व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) से जल्द ही मूर्ति तैयार होकर के संस्था को मिल जाएगी। केपी सिंह ने जयपुर प्रवास के दौरान क्षत्रिय समाज के उपरोक्त दोनों महापुरुषों के सहयोग से मूर्तिकार से वार्ता की,जिसमें श्री व्यास ने बताया कि वह 30 सितंबर तक 75% मूर्ति का काम तैयार कर देंगे और शेष काम अक्टूबर 2023 को पूरा कर दिया जाएगा। इस तरह नवंबर मास में मूर्ति स्थापना की संभावना प्रबल हो गई है। केपी सिंह ने यह भी बताया कि

केपी सिंह ने समाज कल्याण की दिशा में किया गुजरात के क्षत्रिय संगठनों से संपर्क

Image
क्षत्रिय समाज गुजरात ने किया केपी सिंह का भव्य स्वागत-सत्कार गाजियाबाद (एसपी चौहान)।     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह गुजरात के दौरे पर हैं, वे वहां एक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होने गए थे। यह अवसर पर केपी सिंह की बड़ोदरा, सोमनाथ और जूनागढ़ में वहां के क्षत्रिय समाज के लोगों ने काफी आव- भगत की तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना के लिए अपनी ओर से अंशदान भेजने का वायदा किया। इस अवसर पर केपी सिंह ने छतरिया समाज के कल्याण के संदर्भ में गुजरात के अनेक क्षत्रिय संगठन के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर विचार विमर्श किया।     बड़ोदरा में जिन प्रमुख व्यक्तियों से वार्ता हुई उनमें एके सिंह के अलावा बीबी सिंह ,विजय सिंह गोहिल , डा. यूबी सिंह, अम्बरेश राय, विशंभर राय, अजय सिंह, हरि पूजन सिंह चौहान ,योगेंद्र सिंह भदोरिया ,एके सिंह चौहान ,अनुराग सिंह सेंगर, डॉक्टर युवी सिंह ,राहुल सिंह चौहान, प्रवीण सिंह जादौन ,हरिओम सिंह राठौड़, नितेश सिंह भदोरिया, सुशील सिंह चौहान ,मनोज सिंह राजावत, देशराज सिंह जादौन ,अमर सिंह वैश, सोमनाथ मंदिर मलका तीर्थ स्थल

बलिदान दिवस समारोह गुजरात में सामिल हुए केपी सिंह

Image
बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के  साक्षी बने केपी सिंह  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ के निमंत्रण पर गुजरात स्थित शहीद स्मारक भूचर मोरी ध्रोल(जामनगर) नियर राजकोट के ऐतिहासिक श्रद्धांजलि समारोह में अपनी पत्नी ऊषा सिंह के साथ पहुंचे थे। इस अवसर पर उन 30हजार  देशभक्ति बलिदानियों को अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ के बैनर तले श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने अकबर के साथ हुए युद्ध में वीरगति पाई थी।      6 सितंबर 2023 को जामनगर गुजरात (नजदीक राजकोट) में शहीद स्मारक भूचर मोरी ध्रोल जिला में एक बृहद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । यह आयोजन गुजरात में 32 वे बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया, जो अकबर के साथ युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए 30हजार देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का  मौका था।        इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के अलावा देशभर के अनेक राजपूत संगठनों ने अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ द्वारा के निमंत्रण पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर अपने आप को धन्य कर लिया। समझ में क्षत्रिय वीरांगनाओं ने अप

संस्कृत और वैदिक गणित में राजेंद्र नगर साहिबाबाद के छात्रों ने जीते अनेक मेडल

Image
प्रेस विज्ञप्ति  स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद के छात्रों ने वैदिक गणित और संस्कृति बोध परियोजना में जीते मैडल साहिबाबाद (एसपी चौहान)।   राजेन्द्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ में वैदिक गणित की विभागीय प्रतियोगिता में कुल मिलाकर पांच स्वर्ण,  ग्यारह रजत और दो कांस्य पदक जीते।          जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने हापुड़ में आयोजित प्रतियोगिता में गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में स्वर्ण, बाल वर्ग में रजत और तरुण वर्ग में रजत पदक जीते। साथ ही पत्रवाचन के बाल वर्ग में कांस्य एवं गणित की मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के बाल वर्ग में एक स्वर्ण पदक ,दो रजत, किशोर वर्ग में एक रजत और कांस्य तथा तरुण वर्ग में रजत पदक हासिल किए| गणित प्रयोगात्मक में भी बाल वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया ।  गणित आचार्या श्रीमती सोनिका त्यागी ने भी पत्रवाचन प्रतियोगिता में  स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।      संस्कृति बोध परियोजना में स्

आईटीएस में बीसीए के नये छात्रों का भव्य स्वागत

Image
आईटीएस मोहन नगर मे बीसीए के नवप्रवेशी छात्रों का भव्य  स्वागत  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस संस्थान मोहन नगर के स्नातक परिसर में बीसीए  27वे  बैच के नवप्रवेशी छात्रों के लिए  भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को भविष्य के प्रति आगाह करते हुए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।           जानकारी के अनुसार आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने  नवप्रवेशी छात्र छात्राओं से उनके भविष्य के सपनों के बारे में संवाद किया। उन्होंने कहा कि वे अपने सपनो को पूरा करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें | उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वयं पर विश्वास के साथ केंद्रित प्रयास पर बल दिया तथा अन्य अनावश्यक बातों से भर्मित न होने की बात कही।       स्नातक परिसर के निर्देशक डॉ सुनील कुमार पाण्डेय ने संबोधन में उपस्थित अथितियों का आभार व्यक्त करते हुए नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को अपने आप पर भरोसा रखने पर बल दिया। उन्होंने बदलते परिवेश और उससे उभरी चुनौतीयों का सामना करते हुए भविष्य मे आगे बढ़ने के लिए प

अवंतिका बिहार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के संबंध में हुई बैठक सार्थक रही

Image
मूर्ति स्थापना के लिए हुई बैठक सार्थक रही साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की वसुंधरा चौक इंदिरापुरम पर मूर्ति लगाने के संबंध में चल रही बैठकों के दौर में आज की बैठक अवंतिका बिहार में आयोजित की गई , यह बैठक सार्थक रही। बैठक में अखंड राजपूताना सेवा संस्थान को आश्वस्त किया गया कि क्षत्रिय समाज द्वारा मूर्ति स्थापना के लिए समुचित आर्थिक सहयोग किया जाएगा।                मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक डीडी 202 अवंतिका विहार गाजियाबाद में रविवार 3सितम्बर को आयोजित की गई। बैठक का संचालन राजकुमार सिंह सिसोदिया ने किया। बैठक में अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह,महासचिव वीपी सिंह, राजेश सिंह सिसोदिया, बीबी सिंह, नरेश तोमर ,देवेंद्र सिंह चौहान, रेनू चौहान, योगेश सिंह पुंडीर ,वेदपाल सिंह कुशवाहा, सुरेश तोमर,एसपी सिंह तोमर, वीपी सिंह, यशपाल सिंह सिसोदिया, राकेश सिसोदिया सत्येंद्र सिंह राजकुमार सिसोदिया तथा अभय सिंह आदि ने भाग लिया।        बैठक में पांच अन्य गणमान्य व्यक्ति अपनी व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्हो

आईटीएस में पीजीडीएम के नव प्रवेशी छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

Image
आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहननगर में पीजीडीएम सत्र (2023   -2025) के छात्रों की फ्रेशरपार्टी  "आगाज़ -2023  " का आयोजन साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस  स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहननगर गाजियाबाद ने   पीजीडीएम (2023 -2025 ) सत्र के  नवप्रवेशी  छात्रों के लिए एक फ्रेशरपार्टी दी जिसका नाम रखा "आगाज़ -2023",यह समारोह  संस्थान  के चाणक्य ऑडिटोरियम  में  शनिवार को संपन्न हुआ।  मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पीजीडीएम विषय के नव प्रवेशी छात्रों के लिए आयोजित  फ्रेशर  पार्टी  का   शुभारम्भ  आई टी एस - द एजुकेशन ग्रुप  के  निदेशक (पी आर)  सुरेन्द्र सूद , संस्थान  की  निदेशिका  डॉ   तिमिरा शुक्ला,निदेशक डॉ वीएन  बाजपेई , निदेशक  (यू जी एवं आई टी)  डॉ सुनील कुमार पाण्डेय,   पीजीडीएम  चेयरपर्सन  डॉ अनुषा अग्रवाल, कॉर्डिनेटर्स   डॉ  मयंक शर्मा  एवं  प्रो  शिखाअरोड़ा  द्वारा सामूहिक रूप से  दीप  प्रज्वलन  कर किया गया।   इस  अवसर  पर  श्री सूद ने सभी नव प्रवेशी  प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं सत्र के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए  उन्हें प्रोत्साहित किया।  डॉ . तिमिरा  शुक्ला  ने छात्र-छ

केपी सिंह को गुजरात के ऐतिहासिक क्षत्रिय सम्मेलन में बुलावा

Image
गुजरात के ऐतिहासिक समारोह में पधारने को केपी सिंह को अखिल गुजरात राजपूत युवा संघ का निमंत्रण गाजियाबाद(एसपी चौहान)।      गुजरात के क्षत्रिय समाज द्वारा मनाया जाने वाले वार्षिक उत्सव में अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के अध्यक्ष केपी सिंह को सोशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया है।         मिली जानकारी के अनुसार अखिल गुजरात राजपूत  युवा संघ द्वारा आयोजित समझ में समझ में अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के अध्यक्ष केपी सिंह को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। गुजरात क्षत्रिय समाज का यह चौथा प्रोजेक्ट है जिसमें  महिलाओं की विश्व प्रसिद्ध तलवारबाजी आकर्षण का प्रमुख केंद्र होती है ,जिसमें राजपूत महिलाएं अपनी तलवारबाजी का जौहर दिखती हैं। साल में एक बार मनाए जाने वाला यह उत्सव शहीद स्मारक भूचर मोरी शहीद स्मारक ध्रोल जिला जामनगर  नियर राजकोट गुजरात में होगा।  6 सितंबर को आयोजित इस उत्सव में अतिथियों को 5 सितंबर की शाम तक पहुंचने का आग्रह किया गया है।