श्रमिकों की बर्खास्तगी और तबादले से भड़का कंपनी में विवाद
71 श्रमिकों के तबादले, 44 की बर्खास्तगी पर भड़का विवाद, सीटू ने दी आंदोलन की चेतावनी साहिबाबाद(एसपी चौहान)। साहिबाबाद साइट-4 स्थित होलीफेथ इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी में 44 स्थायी श्रमिकों की कथित बर्खास्तगी को लेकर बुधवार को श्रमिक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। कंपनी गेट पर सीटू और विभिन्न यूनियनों के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू नेताओं ने बर्खास्त श्रमिकों की तत्काल बहाली नहीं होने पर औद्योगिक क्षेत्र में बड़े और अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। सीटू गाजियाबाद के मुताबिक, कंपनी में चार वर्ष के समझौते के तहत वेतन वृद्धि को लेकर एक जनवरी 2026 से प्रबंधन और श्रमिकों के बीच वार्ता चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रबंधन ने 30 से 35 वर्षों से कंपनी में कार्यरत 71 स्थायी श्रमिकों का पंजाब और छत्तीसगढ़ तबादला कर दिया। संगठन का दावा है कि इसके बाद 15 सितंबर को इनमें से 44 श्रमिकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। विरोध सभा को सीटू नेता जीएस तिवारी, वेदपाल नागर, पुष्पेंद्र सिंह, श्रीकृष्...