मानव कल्याण सेवा समिति का 33वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न
समाजसवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
राजेंद्र नगर साहिबाबाद की मानव कल्याण सेवा समिति ने अपने 33 वे स्थापना दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं को छात्रवृतियां, वृद्धो को सम्मान, गौशाला को गोग्रास, सामाजिक संस्थाओं को आर्थिक मदद तथा गरीब और निर्धन महिलाओं के लिए सिलाई मशीन आदि वितरित की गई।
राजेंद्र नगर सेक्टर 5 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित एक समारोह में मानव कल्याण कल्याण सेवा समिति द्वारा अपना 33वां स्थापना दिवस गरिमा और सेवा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर वंशज गोयल मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में डॉक्टर गोयल ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है, हर आदमी को चाहिए कि वह जरूरतमंद लोगों की सेवा करें सहयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दें। समारोह के विशिष्ट स्थिति सेवानिवृत्ति उप महाप्रबंधक पावर ग्रिड कॉरपोरेशन केपीएस राघव ने इस अवसर पर कहा कि मानव कल्याण सेवा समिति की स्थापना 33 साल पहले स्वर्गीय गोकुल चंद्र कपूर जी ने की थी और उनका लगाया हुआ यह पौधा निरंतर समाज सेवा कार्य कर रहा है। जो भी आज उनके इस पौधे को सेवा भाव से सींच रहे हैं वह सभी बधाई के पात्र हैं।
समारोह की अध्यक्षता हरिश्चंद्र शर्मा तथा ने की। विशेष आमंत्रित सदस्यों में ओपी कपूर (दिल्ली शाखा अध्यक्ष) थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान शिक्षक आरके सोनी (88उम्र)को दिया गया। इस अवसर पर गरीब और संस्था द्वारा प्रशिक्षित की गई लड़कियों को 9 सिलाई मशीन,50 छात्रों को 1लाख13हजार 500रुपये स्कॉलरशिप और प्रमाण पत्र, गौशाला के गौ ग्रास,तथा अन्य समितियां को 21-21हजार की आर्थिक मदद, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आए छात्र को 3000 दूसरे स्थान पर आए छात्र को 2500 और तीसरे स्थान पर आए छात्र को 2000रुपये के अलावा 500-500 रुपए तीन विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
समारोह का शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई। राष्ट्रीय गीत के उपरांत अतिथियों का परिचय करा गया। समारोह का समापन सह भोज के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सुरेश चंद शर्मा आरके मेहरोत्रा, एस डी अग्रवाल, नरेश कपूर, हरिश्चंद्र शर्मा, अजय खेड़ा (कोषाध्यक्ष), विधु कुमार शर्मा, आरके सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment