Posts

Showing posts from September, 2022

राज्यपाल द्वारा डीएवी साहिबाबाद के प्रधानाचार्य सम्मानित किए गए

Image
महामहिम राज्यपाल ने डीएवी साहिबाबाद के प्रधानाचार्य को किया सम्मानित साहिबाबाद (एसपी चौहान)।              हरियाणा एजुकेटर्स क्लब द्वारा सूरजकुंड के विवांता बाय ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में  डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद के प्रधानाचार्य  वीके चोपड़ा को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महामहिम राज्यपाल (हरियाणा) बंडारू दत्तात्रेय द्वारा दिया गया।          यह सम्मान आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में छात्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल का संचार करने के लिए दिया गया था। इससे पूर्व भी  प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा को शिक्षा, समाज वा पर्यावरण के क्षेत्र में पुरस्कृत किया जा चुका है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों को हुनरमंद हुनर के अनुसार शिक्षा प्रदान करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। बच्चे बड़े होकर अपने हुनर के क्षेत्र में काम करेंगे और उसका बेहतर क्रियान्वयन करेंगे।        इस अवसर पर श

आईटीएस मोहऩ नगर में बीसीए के नए छात्रों के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम

Image
आईटीएस (यूजी कैम्पस), मोहन नगर में बीसीए के नवप्रवेशी छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        आईटीएस, मोहन नगर , गाजियाबाद में 27 सितम्बर 2022 को स्नातक परिसर में बीसीए पाठ्यक्रम के 26वें बैच के( सत्र 2022-25) के नवप्रवेशी छात्रों के लिए एक समारोह के साथ नव सत्र का शुभारम्भ हुआ। इस पाँच  दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का औपचारिक रूप से उद्घाटन आईटीएस -द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉo आरपी चड्ढा, उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा, अरविन्द ठाकुर (एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के बोर्ड मेंबर एवं एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) तथा डॉ. बुर्ज़िन भरुचा (अर्नेस्ट एंड यंग के एडवाइजर) , स्नातक परिसर एवं आईटी  निदेशक प्रो०(डॉ०) सुनील कुमार पांडेय, उपप्रधानाचार्य प्रो0 नैन्सी शर्मा, बीबीए पाठ्यक्रम के चेयरपर्सन प्रो0 आदिल खान एवं बीसीए पाठ्यक्रम की चैरपरसन डॉ. विदुषी सिंह ने मिलकर मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वल्लित कर किया।        अपने संबोधन में अर्पित चड्ढा ने  नवप्रवेशी छात्र- छात्राओं से उनके भविष्य के सपनो के बारे में पूछा और सपनो को पूरा करने हेतु लक्ष्य न

सीईएल कंपनी कर्मियों का बकाया 19 करोड़ का एरियर वितरित

Image
सीईएल कर्मियों को लंबित वेतन एरियर के मद में 19करोड़की राशि वितरित  साहिबाबाद (एसपी चौहान)   । सीएसआईआर के महानिदेशक तथा डीएसआईआर के सचिव डॉ एन कलैसेल्वी  ने अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को सीईएल कंपनी का दौरा किया तथा उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया को देखा। इस अवसर पर उन्होंने सीईएल कर्मयोगियों  का लंबे समय से रुका वेतन का एरियर 19करोड़  रुपये वितरित किया।        भारत सरकार के उपक्रम सीईएल कंपनी की यह उनकी पहली यात्रा थी। इस अवसर पर महानिदेशक सीएसआईआर वह सचिव डीएसआईआर डा.कलैसेल्वी ने  डीएसआईआर के संयुक्त सचिव सुरेंद्र पाल सिंह व डीएसआईआर के संयुक्त सचिव महेंद्र कुमार गुप्ता, डॉक्टर सुश्री सुजाता चकलानोबिस के साथ कंपनी के उत्पादन क्षेत्र का दौरा किया और उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।  इस अवसर पर उन्होंने कंपनी परिसर में यादगार के रूप में एक पौधा रोपित किया तथा सोलर सोलर टेक्नोलॉजी पार्क देखा।        अपने संबोधन में उन्होंने सीईएल कर्मियों  के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह संतोष व्यक्त किया यह कंपनी उत्पादन क्षेत्र में लाभ कमा रही है। इससे सभी कर्मचारियों का भविष्य उज्जवल है।

मानव कल्याण सेवा समिति ने मनाया 29 वां स्थापना दिवस

मानव कल्याण सेवा समिति का 29 वां स्थापना दिवस संपन्न, गरीबों के कल्याण की योजनाएं रही यथावत साहिबाबाद(एसपी चौहान)।          राजेंद्र नगर स्थित मानव कल्याण सेवा समिति ने अपना 29 वां स्थापना दिवस  अग्रसेन भवन राजेंद्र नगर मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वृद्ध जनों का सम्मान किया गया जरूरतमंदों को सिलाई मशीन  ट्राई साइकिल आदि उपयोगी वस्तुएं प्रदान की गई।           संस्था के अध्यक्ष आरके मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक  93 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता को साल ओड़ा कर ,प्रतीक चिन्ह व पुस्तक भेंट कर किया गया।  महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु संस्था के द्वारा 13 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई तथा विकलांग व्यक्तियों की सहायता हेतु तीन ट्राई साइकिलें दी गई।इसके उपरांत पांचवी क्लास और आठवीं कक्षा में प्रथम आने वाले 34 बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में 6हजार रुपये प्रदान किए गए।  निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 12 स्कूलों के  7 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान एवं सांत्वना पुरस्कार के रुप में नगद धनराशि एवं प्रतीक चिन

महाराणा प्रताप चौक वसुंधरा का सुंदरीकरण कार्य शुरू

Image
महाराणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण शुरू। साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           वसुंधरा कल्याण समिति और अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के प्रयासों से कनावनी नहर पुल के पास महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्य करण का काम नगर निगम गाजियाबाद ने शुरू कर दिया है। वसुंधरा चौकी पुलिस चौकी से सटे चौक पर महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति को लगाया जाना है।          वसुंधरा कल्याण समिति और अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के पदाधिकारी ठाकुर के पी सिंह एवं पार्षद नरेश भाटी ने बताया कि 12लाख रुपए की कीमत से नगर निगम गाजियाबाद महाराणा प्रताप चौक वसुंधरा में कनावनी पुल के पास चौक व पार्क का सुंदरीकरण कर रहा है। नगर निगम द्वारा यहां एक भव्य चबूतरा बनाया जाना है। जिसके ऊपर महाराणा प्रताप की विशालकाय मूर्ति लगाई जानी है। यह मूर्ति मूर्तिकार बना रहा है जिस पर करीब 20लाख रुपए का खर्चा आ रहा है।         केपी सिंह ने बताया कि चौक का नामकरण और नगर निगम से प्रस्ताव भाजपा विधायक सुनील शर्मा व पूर्व पार्षद व भाजपा नेता विजय मोहन के सौजन्य से संपन्न हुआ था। इस अवसर पर निर्माण स्थल पर पहुंच

यशोदा अस्पताल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 5100 मरीजों को सुपोषण देने के लिए लिया गोद।

Image
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर यशोदा अस्पताल ने 5100 मरीजों को सुपोषण देने के लिए गोद लिया साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद की डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा ने 5100 मरीजों को गोद लेने की घोषणा की है।        बृहस्पतिवार को देश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया के साथ हुई एक परिचर्चा  में अस्पताल की डायरेक्टर डा. उपासना अरोड़ा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर ट्यूबरक्लोसिस बीमारी के 5100 मरीजों को सुपोषण देने के लिए गोद लेने की घोषणा की थी।         इसी क्रम में 17 सितंबर को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रतीक के रूप में गाजियाबाद जनपद के 72 ट्यूबरक्लोसिस के मरीजों को विशिष्ट अतिथि जनरल डॉ वी के सिंह, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में पुष्टाहार वितरण आयोजित किया गया। इसके साथ ही 72 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।          इस अवसर पर बोलते हुए  जनरल डॉ वीके सिंह ने कहा कि देश

अनिरुद्ध खेतान बने संस्था खुशी के अध्यक्ष

कपिल देव की चैरिटी संस्था ‘खुशी’ को मिला नया नेतृत्व साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         अनिरुद्ध खेतान को चैरिटी संस्था खुशी का नया अध्यक्ष चुना ग यह आ है। कोषाध्यक्ष के रूप में 3 साल सेवा देने के बाद सर्वसम्मति से बोर्ड और वरिष्ठ नेतृत्व टीम द्वारा उन्हें गैर-सरकारी संगठन  "खुशी" का अध्यक्ष चुना गया है।           सुप्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने 2003 में खुशी की स्थापना की थी जो  शिक्षा के माध्यम से बच्चों की जिन्दगी बदलने में विश्वास रखती है तथा उनके सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहती है। इसका पहला प्रोजेक्ट - ‘द नीमराना प्रोजेक्ट’ - जन-जन से जुड़ने में सफल रहा। इसके तहत गांव और शहर के 4,80,000 लोगों  से संपर्क कर उनकी निगरानी और आकलन किया गया।आज खुशी के लगभग 50,306 लाभार्थी हैं जिसके भारत के 12 राज्यों के तहत 48 स्कूलों और 12 शिक्षण केंद्रों में मौजूद हैं। बच्चों के सही मानसिक विकास के लिए एक ‘मनोशक्ति विंग’ और जीवन कौशल के विकास के लिए एक ‘शिक्षा और विकास प्रभाग’ है जो खुशी के 43 कॉर्पाेरेट भागीदारों के समर्थन से कार्यरत हैं। कॉर्पोरेट जगत का लंबे समय से जुड़ाव और समर्थन ख

आईटीएस में पीजीडीएम का दीक्षांत समारोह संपन्न

Image
आईटीएस मोहन नगर में  पीजीडीएम के 24वें  वार्षिक दीक्षांत समारोह संपन्न  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।  आईटीएस  स्कूल  ऑफ   मेनेजमेंट  मोहन नगर  में पीजीडीएम सत्र (2020 -22) का  दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में संस्था के चाणक्य ऑडिटोरियम में संपन्न हो गया ।        समारोह का उद्घाटन  मुख्य  अतिथि  कृष्ण गुप्ता (फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ,आर्गेनिक वैलनेस प्रोडक्ट्स प्राइवेट लि.,) गेस्ट ऑफ़ ऑनर  प्रद्युम्न पांडेय( सीएचआर ओ, मदर डेयरी ) एवं नीरज मेहरा ( वाईस प्रेजिडेंट -ह्यूमन रिसोर्स, इन्फोगेन), आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन  डॉ आर पी चड्ढा, निदेशिका   प्रो. (डॉ.)  तिमिरा  शुक्ला एवं चेयर पर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के  समक्ष  दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया गया ।         डॉ चड्ढा जी की सहमति  प्राप्त कर दीक्षांत समारोह  का शुभारम्भ विधिवत  रूप से प्रारंभ हुआ। निदेशिका (डॉ.) शुक्ला  ने  उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत  किया  एवं  संस्थान  सम्बंधित  रिपोर्ट  प्रस्तुत किया ।सभी  प्रतिभागियों द्वारा पारम्परिक शपथ ग्रहण  कार्यक्रम के  पश्चात् गेस्ट ऑफ़  ऑनर  नीरज

आईटीएस में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू

Image
आईटीएस मोहन नगर मे  पीजीडीएम के 24वें  वार्षिक दीक्षांत समारोह  की तैयारी साहिबाबाद (एसपी चौहान)।  आईटीएस  स्कूल  ऑफ   मेनेजमेंट  मोहन नगर गाजियाबाद में पीजीडीएम सत्र (2020 -22) के प्रतिभागियों  हेतु  वार्षिक दीक्षांत समारोह रविवार को  चाणक्य ऑडिटोरियम में  किया जाएगा।             आईटीएस से मिली जानकारी के अनुसार समारोह का उद्घाटन  मुख्य  अतिथि  कृषण गुप्ता (फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ,आर्गेनिक वैलनेस प्रोडक्ट्स प्राइवेट लि.) गेस्ट ऑफ़ ऑनर प्रद्युम्न पांडेय, (सीएचआरओ, मदर डेयरी) एवं  नीरज मेहरा (वाईस प्रेजिडेंट -ह्यूमन रिसोर्स, इन्फोगेन) आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन  डॉ आरपी चड्ढा एवं निदेशिका प्रो.(डॉ.) तिमिरा  शुक्ला, चेयर पर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया जायेगा।        आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ चड्ढा की सहमति  प्राप्त कर दीक्षांत समारोह  का शुभारम्भ विधिवत  रूप से किया जायेगा। निदेशिका प्रो. (डॉ.) तिमिरा  शुक्ला  उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगे  एवं  संस्थान  सम्बंधित  रिपोर्ट  प्रस्तुत करेंगे।सभी उत्तीर

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Image
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        8 सितंबर विश्व फिजियोथैरेपी  दिवस पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑस्टियोआर्थराइटिस के मरीजों को निशुल्क परामर्श एवं अन्य जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने किया और उन्होंने सभी फिजियोथेरेपिस्ट को आज के दिवस की हार्दिक बधाई दी।          इस अवसर पर हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी विभाग के प्रमुख एवं वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट मुबारक हुसैन ने बताया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी में हड्डियों का गलना प्रारंभ हो जाता है, यह बीमारी ज्यादातर मोटापे से ग्रसित लोगों में ज्यादा कुप्रभाव दिखाती है, शरीर के बड़े जोड़ों में ऑस्टियोआर्थराइटिस की बीमारी ज्यादा देखी जाती है जैसे  कूल्हे का जोड़, घुटनों का जोड़। इस बीमारी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हमें यह 3 से 4 साल पहले ही अपने लक्षण दिखाने शुरू कर देती है ऐसे में इसे आसानी