Posts

Showing posts from January, 2022

साहिबाबाद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा

Image
साहिबाबाद विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में व्यापारियों की सभा  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।               वार्ड 83 श्याम पार्क एक्सटेंशन में साहिबाबाद विधानसभा 55 के भाजपा विधायक प्रत्याशी के समर्थन में साहिबाबाद व्यापार मंडल की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया और एकमत से व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन व्यक्त किया।          जानकारी के अनुसार साहिबाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता भाजपा विधायक प्रत्याशी सुनील शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ,महामंत्री पप्पू पहलवान, भाजपा नेता हरी ओम कसाना , व्यापारी दीपक गर्ग पार्षद सचिन डागर, भाजपा नेता राम निवास बंसल आदि थे।          जनसभा में संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की उपलब्धियां गिनाई और कहा की मोदी और योगी जितनी मजबूती से राष्ट्रवाद के लिए काम कर रहें है, उतनी ही तेजी से विकास के लिए यूपी और देश भर में काम हुआ  है।सुनील शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण स्थाप

भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा को व्यापारियों का समर्थन

Image
 साहिबाबाद के व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा को दिया अपना समर्थन साहिबाबाद(एसपी चौहान)।           जनसंपर्क  अभियान के दौरान शहीद नगर स्थित शिवा काम्प्लेक्स साहिबाबाद में व्यापारी समाज ने साहिबाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के  उम्मीदवार सुनील शर्मा के लिए अपना समर्थन दिया।पार्षद सरदार सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहा कि वे भयमुक्त वातावरण से खुश हैं और साहिबाबाद विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी सुनील शर्मा को अपना वोट देंगे और भाजपा को सपोर्ट करेंगे।         अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक सुनील शर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओं को अभिवादन करते हुए पुनः माननीय योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व मे उत्तरप्रदेश मे सुरक्षित, भयमुक्त वातावरण के लिए आने वाली 10 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में घर से निकलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे कमल के फूल के आगे के बटन को दबाकर अपना मतदान भाजपा की सरकार बनाने की पहल करें।       कार्यक्रम के आयोजक रवि भाटी (पश्चिमी युवा मोर्चा सदस्य भाजयुमो ) ने मंच का संचालन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्षद सरदार सिं

सरदार सिंह भाटी ने भाजपा प्रत्याशी का शुरू किया तेज चुनाव प्रचार

Image
पार्षद भाटी ने अपने वार्ड में सुनील शर्मा का तेज किया चुनाव प्रचार  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           वार्ड 37 के पार्षद सरदार सिंह भाटी के नेत्रत्व में अपने वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क कर विधायक प्रत्याशी सुनील शर्मा जी के लिए चुनावी प्रचार किया जा रहा है।         साहिबाबाद विधानसभा के वार्ड 37 में स्वामी विवेकानंद एन्क्लेव, गौरी शंकर एंक्लेव, विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन , शालीमार गार्डन मैन कालोनी आती हैं। क्षेत्र के पार्षद सरदार सिंह भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता कालीचरण पहलवान, पश्चिमी युवा मोर्चा सदस्य रवि भाटी, शालीमार गार्डन मण्डल अध्यक्ष राजन आर्य वाल्मीकि, सेक्टर - 19 संयोजक सुदीप शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में डोर टू डोर घर घर जनसम्पर्क किया गया।       भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी- योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद,सुनील शर्मा जिंदाबाद के उद्धाघोष के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने वार्ड 37 में घर-घर जनसंपर्क किया और अपने प्रत्याशी सुनील शर्मा के लिए वोट मांगे।        कार्यक्रम का समापन भारत माता चौक पर हुआ। यहां अपने उद्धबो

कोरोना से गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन

Image
बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का कोरोना संक्रमण से निधन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           कोरोना के संक्रमण से ग्रसित गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन हो गया वह कई दिनों से कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे।        यशोदा सुपर स्पेशलिटी  हॉस्पिटल कौशांबी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने बताया कि 80 वर्षीय पूर्व विधायक सुरेश बंसल का शनिवार को कोविड-19 के संक्रमण के चलते प्रातः करीब 10:30 बजे निधन हो गया है।        श्री बंसल का इलाज कर रहे रेस्पिरेटरी टीम के डॉ आर के मणि, डॉ केके पांडे, डॉ अर्जुन खन्ना, डॉ अंकित सिन्हा ने बताया कि श्री बंसल को 13 जनवरी 2022 कोविड-19 के संक्रमण के चलते और सांस की ज्यादा तकलीफ होने की वजह से हॉस्पिटल  में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।उनके शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर ले लिया गया था। जांच में पता चला था कि उन्हें हृदयाघात भी हुआ था।  26 जनवरी 2022 को उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी थी, किन्तु कोमॉर्बिडिटी, ह्रदय रोग , किडनी रोग साथ में होने की वजह

भाजपा नेता साधना कोरोना से संक्रमित

गाजियाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता कोरोना से संक्रमित साहिबाबाद(एसपी चौहान)।         भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संरक्षक मंडल के सदस्य जगदीश साधना कोरोना से संक्रमित हो गए हैं तथा उन्हें इलाज के लिए यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया गया है।        अस्पताल के मीडिया प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि श्री साधना कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हो गए हैं, उनके फेफड़ों में निमोनिया की शिकायत बढी हुई पाई गई है। उन्हें यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कोविड-19 सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है। जहां अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनका गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। जगदीश साधना उत्तर प्रदेश के पंजाबी समाज के भी बड़े नेता हैं, ऐसे में पंजाबी समाज के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है ।

स्वामी विवेकानंद स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर लगातार कार्यशाला का आयोजन

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 5वीं कार्यशाला साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र  में सकारात्मक परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में लगातार प्रशिक्षण  कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज पांचवी कार्यशाला थी।        विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हो रही कार्यशाला की श्रृंखला  में ब्रहस्पतिवार को आचार्या  पूजा  द्वारा लर्निंग आउटकम विषय लिया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के  सभी विषय एक दूसरे से जुड़े हुए है। छात्र   इसके माध्यम से  सृजनात्मक  अथवा मौलिक सोच का विकास करके नैतिक मूल्य को गहराई से जानेगा तथा सीखे हुए ज्ञान का प्रयोग समाज के हित मे करेगा।  प्रधानाचार्य विशोक कुमार  ने इस अवसर पर  आचार्यो से अनुरोध किया कि  इस तरह विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाय कि बालकों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारकर उसकी सकारात्मक ऊर्जा को  समाज  हित के कार्यो में लगाया जासके।  कार्यक्रम का संयोजन प्रदीप कौशिक ,श्रीमती रमा ,प्

73वे गणतंत्र दिवस पर डॉ. अरोड़ा ने दी शुभकामनाएं

Image
प्रेस विज्ञप्ति  26 जनवरी 2022 बधाई संदेश आइए हम सब मिलकर गणतंत्र के73 वें वर्ष को सुंदर बनाने के लिए योगदान दें-डॉ पी एन अरोड़ा* साहिबाबाद(एसपी चौहान)।      वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने देशवासियों व गाजियाबाद के लोगों को 73 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है क्योंकि हम गणतंत्र दिवस के साथ आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहे हैं। भारत को स्वतंत्र हुए 75 साल हो गए और हम दिनोंदिन प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया, इस अवसर पर डॉ अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए भारत ने जिस तरह से अपनी इच्छाशक्ति दिखाई और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाकर न केवल अपने देशवासियों को सुरक्षित किया अपितु विश्व के कई देशों में कोविड-19 की वैक्सीन को पहुंचाने में भी अग्रणी रहा। आज के दिन हमें जात पात धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र के निर्माण हेतु अपना योगदान देने का प्रण लेना चाहिए जि

पूर्वांचल वासियों ने मनाया गणतंत्र दिवस

Image
पूर्वांचल वासियों ने झंडा फहरा कर मनाया 73 वां गणतंत्र दिवस  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।   .        गणतंत्र दिवस की 73वें वर्षगांठ पर गाजियाबाद के उपलक्ष में मोहन नगर स्थित पूर्वांचल भवन प्रांगण में पुरबिया जन कल्याण परिषद एवं दलित सेना उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।           संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता जय दीक्षित के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वांचल समाज के वरिष्ठ सदस्य  केदार नंदन चौधरी एवं विनय कुमार सिंह उर्फ बिहारी भैया मौजूद थे।  कार्यक्रम का संयोजन पुरबिया जन कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राकेश तिवारी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सच्चितानंद साधू ने किया गया। समारोह में समाज को एक सूत्र में बांध कर रखने और सम्मान और संस्कृति की रक्षा, राष्ट्रहित में करते रहने का प्रण लिया गया। इस कार्यक्रम में पुरबिया जन कल्याण परिषद द्वारा गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया गया तथा पूर्वांचल का प्रारूप भव्य और अलौकिक बने, इसका सभी लोगों ने एक स्वर में स्वागत किया। इस मौके पर गाजियाबाद के पांचों विधानसभा से पूर्वांचल के सभी प्रतिनिधि समेत डॉ जफी आलम

मेवाड़ संस्थान ने मनाया धूमधाम से गणतंत्र दिवस

Image
मेवाड़ में गणतन्त्र दिवस पर मची देशभक्ति गीतों व नृत्यों की धूम साहिबाबाद(एसपी चौहान)। -देश को प्यार करना सीखें-डॉ.आशोक गदिया     वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑडिटोरियम में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य, कविताएं, नाटक व सम्भाषणों के जरिये अपने गणतंत्र को कृतज्ञ भाव से याद किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने इंस्टीट्यूशंस परिसर में तिरंगा फहराया। तदुपरांत राष्ट्रगान गाकर अपनी भावांजलि देश को समर्पित की।          विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व वंदेमातरम से समारोह की विधिवत शुरुआत की। कोरोना वारियर्स को समर्पित एक नाटिका कि दर्शकों ने काफी सराहना की । आकांक्षा, आसिफ एंड ग्रुप, राहुल, विनय सक्सेना, उत्कर्ष शर्मा, प्रियंका पाल, निधि मिश्रा, स्मुति, अंजलि, मुस्कान एंड ग्रुप, पलक, यश एंड ग्रुप सहित अनेक विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। कवि एवं पत्रकार डॉ. चेतन आनंद ने अपनी देशभक्ति कविताओं से सबका मन मोह लिया। इस मौके पर ड

डीएवी राजेंद्र नगर ने मनाया गणतंत्र दिवस

Image
डीएवी साहिबाबाद में गणतंत्र दिवस पर किया गया क्रांतिवीरों को नमन साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा ने  देश के 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह को ध्वजारोहण कर मनाया। तदुपरांत राष्टगान हुआ।          अपने संबोधन में वीके चोपड़ा ने कहा कि आज राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए गुमनाम शूरवीरों की शौर्य गाथा को स्मृणांजली समर्पित कर रहा है। उसकी दिव्याभा में देश की एकता, अखंडता एवम स्वतंत्रता के लिए समर्पित क्रांतिवीरों एवम शूरवीरों के प्रति राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा, परंतु मात्र उस गौरव गाथा का गान ही आज पर्याप्त नहीं, आज आवश्यकता है अतुल्य भारत की एकता एवम अखंडता को शाश्वत रखने की। उन्होंने देश हित में सर्वस्व समर्पित कर देने वाले अमर जवानों को भावपूर्ण पुष्पांजलि प्रदान करते हुए कहा कि आज देश के समक्ष सुरक्षा एवम स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती है, युवा पीढ़ी ही अपने स्वार्थों से ऊपर उठकर इस चुनौती का सामना करते हुए देश को एकता एवम अखंडता के सूत्र में बांध सकती है और महामारी की त्रासदी को पराजित कर सकती है।        ग

भारत विकास परिषद और व्यापार मंडल साहिबाबाद ने मनाया गणतंत्र दिवस

Image
साहिबाबाद व्यापार मंडल व भारत विकास परिषद नए संयुक्त रूप से 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।              व्यापार मंडल साहिबाबाद और भारत विकास परिषद साहिबाबाद ने संयुक्त रूप से 73 वा गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण प्रवीण भाटी (अध्यक्ष व्यापार मंडल साहिबाबाद)व भारत विकास परिषद साहिबाबाद के  संरक्षक सीएल बरेजा ने किया। इस अवसर पर हरिओम कसाना, फूल सिंह शर्मा ,कुलभूषण,अशोक गुप्ता,दीपक गुप्ता ने सहयोग किया।         इस अवसर पर भारत विकास परिषद साहिबाबाद और व्यापार मंडल साहिबाबाद द्वारा उपस्थित जन समुदाय को शुभकामनाएं दी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन  बृजेश जादौन और विकास चुघ द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।  इस अवसर पर निरज सक्सेना अशोक गुप्ता  देशभक्ति से ओतप्रोत एक कविता प्रस्तुत की। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक बृजेश जादौन ने द्वारा मां, माटी, और मातृभूमि की रक्षा की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में मिठाईयां और फल वितरित किए। इस अवसर पर दीपक बंसल, फूल सिंह चेयरमैन, अनिल जुल्का, भारत त्यागी, ब्रिज भूषण गु

स्वामी विवेकानंद स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
विवेकानंद स्कूल में मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस साहिबाबाद (एसपी चौहान)। स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर में 73 वां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के साथ मनाया गया ध्वजारोहण मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता ने किया विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि आरएसएस के भाग संघचालक आलोक गुप्ता थे,जिन्होंने ध्वजारोहण किया तथा बाद में दीप जलाकर सरस्वती वंदना की गई।एकल गीत  द्वारा देश के वीर अमर शहीदों को तथा कत्थक द्वारा' बिरजुमहाराज 'को श्रद्धांजलि दी गई ।        कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  आलोक गुप्ता  ने देश के अमर शहीदों को याद करते हुए महापुरुषों के पद् चिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी तथा एनईपी. के विषयों को नए-नए प्रयोगों के माध्यम से बालकों की आंतरिक एवम् बाहरी आजादी के विकास की बात कही। आचार्या रमा ने एक  डाक्यूमेंट्री के माध्यम से सुभाष चंद्र बोस जी के व्यक्तित्व को प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, कैलाश राघव  ,उपाध्यक्ष श्रीमती कविता  त्यागी ,प्रधानाचार्य विशोक  कुमार ,शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या

यशोदा अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Image
14वे राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया जागरूक  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।     यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी में 14 वे राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।     गौऋतँव है कि  भारत  में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2008 से प्रारम्भ किया गया था।जिसका  उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी में एक फेसबुक लाइव कार्यक्रम के जरिये इस दिवस को मनाया गया।          हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ उपासना अरोड़ा ने बालिकाओं को सम्बोधित किया और उनके सवालों का  जवाब दिया। डॉ.उपासना ने बताया कि इस दिन को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि बच्चियों को अभिशाप माना जाता रहा यथा कोख में ही उनकी ह्त्या कर दी जाती रही। सन 1994 में भ्रूण में लिंग की जांच को अपराध मान कर इस पर कानून बना गयि और उसके बाद से ही लगातार लिंगानुपात में लड़कियों की संख्या बढ़ रही है।  नवंबर 20

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ऑनलाइन कवि सम्मेलन

Image
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कवि सम्मेलन गाजियाबाद(एसपी चौहान)।       75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑन लाइन मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन भारत कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्थान, गाज़ियाबाद द्वारा किया गया। जिसमें 15 शायरों व गीतकारों ने भाग लिया।          संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक  प्रोफ़ेसर कमलेश संजीदा  ने अतिथियों के स्वागत के पश्चात मंच पर सरस्वती वंदना के लिए वंदना कुँअर रायज़ादा  तथा नाते पाक के लिए मंच पर रईस सिद्दीकी बहराइची को मंच पर बुलाया।  दोनों ने सरस्वती वंदना एवं नाते पाक से मुशायरे/ कवि सम्मेल की शुरुआत की। इसके पश्चात रचना निर्मल ने इस सम्मेलन का संचालन किया।      प्रस्तुत हैं इस सम्मेलन के कुछ अंश- गुल हो नायाब तो गुलदान भी आ जाते हैं झोपडी में कभी सुलतान भी आ जाते हैं  - अज़ीम देवासी देवास मo प्रo। जी  रहा  हर   कोई   है  बड़े  शान  से अपनी  धरती  है  प्यारी  हमें  जान  से हिन्दू मुस्लिम इसाई या सिख सब यहाँ  रह   रहे  अपने  भारत  में  सम्मान  से           - डॉo सुशील श्रीवास्तव "सागर" सिद्धार्थनगर  दिल्ली चलो और जयहिंद का था पैगाम तुम्हारा। खून के बदले

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला का आयोजन

Image
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर स्वामी विवेकानंद विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन साहिबाबाद (एसपी चौहान)।      राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र  में सकारात्मक परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में प्रशिक्षण कार्यशाला की श्रृंखला में शुक्रवार  को  आचार्या  शिवानी  द्वारा लर्निंग एप विषय लिया गया। जिसमें इन्होंने दीक्षा, स्वयं , स्वयंप्रभा, निष्ठा ,ई पाठशाला आदि एप्स के माध्यम से कार्यशाला में उपस्थित आचार्यों को जानकारी दी गई ।              कार्यशाला में आचार्य शिवानी ने बताया  कि किस तरह  इन एप्स का इस्तेमाल करके  हम बच्चों को  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी  विषयों को  ओर अच्छे से समझाने में अपना योगदान दे सकते है  तथा  इन एप्स  के हर बिंदु को विस्तृत रूप से आचार्यो के समक्ष रखा ।         प्रधानाचार्य विशोक कुमार द्वारा सभी विषयों को नए-नए प्रयोगों द्वारा समझाने की बात कही गई। इस कार्यक्रम के संयोजन प्रदीप कौशिक ,श्रीमती रमा तथा प्रदीप गुप्ता ने किया।      विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी  उमेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित दिया ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला का आयोजन

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर  प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन साहिबाबाद(एसपी चौहान)। विद्या भारती द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।       विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि इसमें  समस्त विद्यालय परिवार के आचार्यगण सम्मिलित रहे। यह विषय आचार्य विपुल जैन ने बताया कि छात्र  भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए  तथा एक सुनहरे भविष्य का निर्माण करने के लिए 21वी सदी के कौशल किस तरह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ।इस कार्यक्रम के संयोजक श्रीमान प्रदीप कौशिक,श्रीमती रमा, प्रदीप गुप्ता थे । धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य श्रीमान विशोक कुमार द्वारा  किया गया। अंत में  रामकुमार त्यागी  द्वारा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

मेवाड़ में आजादी के बाद की पत्रकारिता पर गोष्टी

Image
आजादी के बाद की पत्रकारिता’ पर विचार संगोष्ठी  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।          मेवाड़ संस्थान वसुंधरा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था आजादी के बाद की पत्रकारिता। प्रख्यात पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पदम श्री राम बहादुर राय  ने गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज ‘भगदड़ वाली पत्रकारिता’ का दौर है। जिसमें जीवन मूल्य नहीं हैं। सभी अपनी-अपनी जान बचाने की जुगत में दिखते हैं। शांत चित्त पत्रकारिता हो, पत्रकारिता पुनः पटरी पर आए, इसके लिए जरूरी प्रयास करने होंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस जैसे नियंत्रण की आवश्यकता है।            श्री राम प्रभाष परम्परा न्यास एवं मेवाड़ विश्वविद्यालय द्वारा ‘आजादी के बाद की पत्रकारिता’ विषय पर आयोजित ऑनलाइन विचार संगोष्ठी में अपने विचार प्रकट कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता में नीति और नियमन की जरूरत है। भगदड़ वाली पत्रकारिता रुकनी चाहिए। अगर नियमन स्थापित होता है तो प्रतिभावान एवं ईमानदार नई पीढ़ी के पत्रकारों को एक नई दिशा मिलेगी। उनमें सामाजिक सरोकारों की समझ पैदा होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी मिल

गत वित्त वर्ष में सीईएल ने किया बहुत अच्छा प्रदर्शन

वर्ष 2020-21 में सीईएल कंपनी ने किया बहुत अच्छा प्रदर्शन साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       .भारत सरकार की उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल)साहिबाबाद की कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 में उत्पादन के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मामले में भारत सरकार ने कंपनी को बहुत अच्छा प्रदर्शन करने का रेटिंग दिया है।         कंपनी के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सीईएल कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में उत्पादन के क्षेत्र में बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह रेटिंग वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा दी गई है। सीईएल कंपनी का एमओयू स्कोर 100 के पैमाने पर 75.55 रहा है। कंपनी सीईएल कई वर्षों से अपने लाभ का बजट दे रही है। कंपनी ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी हर जगह व्यापार और विनिर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ख्याति अर्जित की है।       गौरतलब है कि सीईएल कंपनी सौर प्रौद्योगिकी,रेलवे इलेक्ट्रॉनिक्स,इलेक्ट्रॉनिक सिरेमिक और माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स में अग्रणी संस्थान है।सीईएल कंपनी ने वर्ष 1978 में भारत के पहले सोलर सेल और पहले सोलर माड्यूल का निर्

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला

Image
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर  प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन। साहिबाबाद(एसपी चौहान)।         विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्वपूर्ण योगदान है। इस योजना के अंतर्गत  बुधवार को  राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)  के महत्वपूर्ण विषय  एक्सपीरियंसल लर्निंग को लेकर स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद में विद्यालय स्तर पर  प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ ।           मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि इस कार्यशाला में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उमेश गुप्ता  सहित समस्त विद्यालय परिवार के आचार्यगण सम्मिलित हुए। जिसमें एक्सपीरियंशियल लर्निंग अर्थात अनुभव  से स्वयं करके सीखना, के विषय में आचार्य दीपक वर्मा  ने बहुत ही अच्छे ढंग से उपस्थित लोगों को को समझाया ।एवम आचार्य मोहित वर्मा द्वारा विषय नीति के माध्यम से सीखने के अनुभव को किस तरह से कक्षा कक्ष तक पहुंचाया जाए और कक्ष से बाहर समाज में या अपने दैनिक व्यवहार में शिक्षा के सीखने के अनुभव का प्रयोग छात्र-छात्राएं कैसे करें ,इसको बहुत ही अच्छे और प्रभावी तरीके से सभी आचार्यों के सामने

कोविड रोगी का खान-पान

Image
कोविड रोगियों के लिए पोषण संबंधी दिशानिर्देश साहिबाबाद (एसपी चौहान)। यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कौशाम्बी, गाजियाबाद की खानपान विशेषज्ञ ने कोविड-19 के रोगियों के लिए खाने पीने के संबंध में महत्वपूर्ण सलाह दी है उनका मानना है कोविड-19 को भी अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।          14 साल की डायटेटिक्स एंड न्यूट्रिशन विभाग की प्रमुख सुश्री भावना गर्ग ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि घर का बना ताजा भोजन करें, बासी या बचे हुए भोजन से बचें। रोजाना अपने आहार में सभी प्रकार के ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें। जमे हुए फलों को शेक और स्मूदी में भी मिलाया जा सकता है।                तदुपरांत अपने भोजन को अच्छी तरह से पचाने के लिए, नियमित शारीरिक गतिविधि जैसे चलना, बागवानी, दौड़ना, इनडोर खेल और सांस लेने के व्यायाम जैसे ध्यान, योग, व्यायाम आदि सहनशीलता के अनुसार उचित है। किसी भी व्यक्ति को मध्यम कार्बोहाइड्रेट के साथ संतुलित आहार अधिमानतः जटिल कार्बोहाइड्रेट और मैदा या इसके उत्पादों, परिष्कृत चीनी और जूस से अधिक से बचना चाहिए। वहीं, उच्च फाइबर वाले बाजरा में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होत

टिकट नहीं मिलने से सपा छोड़ी

Image
टिकट नहीं मिलने से नाराज सपा नेता ने एआईएमआईएम के  प्रत्याशी के तौर पर साहिबाबाद से ताल ठोकी साहिबाबाद (एसपी चौहान)           समाजवादी पार्टी के साहिबाबाद प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष मनमोहन झा गामा ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी  की सदस्यता छोड़ कर एआईएमआईएम का दामन थाम लिया और अब वे साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के प्रत्याशी होंगे।       मनमोहन झा गामा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव,राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को कल लिखे  एक शिकायती पत्र में अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि वे पार्टी में उपेक्षा के चलते सपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी साहिबाबाद के पद से त्यागपत्र देते हैं। लेकिन उन्होंने पार्टी की सदस्यता नहीं छोड़ी थी।आज उन्होंने ऐलान किया है कि उन्होंने सपा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर एआईएमआईएम पार्टी की सदस्यता ले ली है और वह साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से ए आईएमआईएम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।           गौरतलब है समाजवादी पार्टी से मनमोहन झा गामा ने साहिबाबाद विधानसभा के प्रत

जयपुरिया में सातवां डिजिटल सम्मेलन

Image
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने ‘डिजिटल संस्कृति से प्रतिस्पर्धा  विकास’ पर किया 7वां कॉर्पाेरेट सम्मेलन  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।           जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदिरापुरम (गाजियाबाद) ने शनिवार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना 7वां कॉर्पाेरेट सम्मेलन का आयोजन किया। जिसका विषय था ‘डिजिटल संस्कृति से प्रतिस्पर्धा का विकास’। आयोजन का सीधा प्रसारण संस्था की वेबसाइट पर किया गया।         जानकारी के अनुसार सालाना सम्मेलन बीएफएसआई, एफएमसीजी, आईटी/आईटीईएस क्षेत्रों पर  केंद्रित था। इस सम्मेलन में लगभग 40 हजार प्रतिभागियों ने  दे भाग लिया। इनमें कॉर्पाेरेट प्रमुख, व्यवसाय प्रमुख, शिक्षाविद और प्रबंधन के विद्यार्थी शामिल थे। इस अवसर पर 20 से अधिक वक्ताओं ने 3 पैनल डिस्कशन में भागीदारी की।          संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) देवेंद्र नारंग ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष शिशिर जयपुरिया ने सालाना सम्मेलन के मुख्य विषय पर विचार साझा किए और कहा, “डिजिटल क्रांति तेजी से फल-फूल रही है। इसका प्रत्येक उद्योग पर प्रभाव दिख रहा है। इसलिए विभिन्न संगठनों और उनके प्रमुखों को काम-क