स्वामी विवेकानंद स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर लगातार कार्यशाला का आयोजन

स्वामी विवेकानंद स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 5वीं कार्यशाला
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
          राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र  में सकारात्मक परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में लगातार प्रशिक्षण  कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज पांचवी कार्यशाला थी।
       विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हो रही कार्यशाला की श्रृंखला  में ब्रहस्पतिवार को आचार्या  पूजा  द्वारा लर्निंग आउटकम विषय लिया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के  सभी विषय एक दूसरे से जुड़े हुए है। छात्र   इसके माध्यम से  सृजनात्मक  अथवा मौलिक सोच का विकास करके नैतिक मूल्य को गहराई से जानेगा तथा सीखे हुए ज्ञान का प्रयोग समाज के हित मे करेगा।  प्रधानाचार्य विशोक कुमार  ने इस अवसर पर  आचार्यो से अनुरोध किया कि  इस तरह विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाय कि बालकों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारकर उसकी सकारात्मक ऊर्जा को  समाज  हित के कार्यो में लगाया जासके।  कार्यक्रम का संयोजन प्रदीप कौशिक ,श्रीमती रमा ,प्रदीप गुप्ता ने किया।  विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में  राम कुमार त्यागी  द्वारा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना