Posts

Showing posts from August, 2022

डीएवी राजेंद्र नगर में राष्ट्रीय खेल महोत्सव मनाया

Image
डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद ने राष्ट्रीय खेलकूद दिवस मनाया साहिबाबाद (एसपी चौहान)।          डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर साहिबाबाद ने सोमवार को मेजर ध्यानचंद स्मृति में राष्ट्रीय खेलकूद दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी और एक निजी इलेक्ट्रोनिक्स चैनल  की क्रिकेट विशेषज्ञ कुमारी लतिका सांगवान मुख्य अतिथि थी।           इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण के आलोक में रस्साकसी एवम बालकों के लिए फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने टास उछालकर प्रतिस्पर्धा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा एवम नुक्कड़ नाटक के द्वारा देश के प्रख्यात खिलाड़ियों के व्यक्तित्व विशेष को मुखर किया। विद्यालय के पर्धनाचार्य   वीके चोपड़ा जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शिक्षा में खेलकूद की अनिवार्यता पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का अनुसरण करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि देश में संभावनाओं का आभाव नहीं है आवश्कता है स्वयं को पहचान कर उसके अनुरूप आचरण करने की।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में परंपरागत खेलों का आयोजन

Image
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस   पर परंपरागत खेलों का आयोजन।     साहिबाबाद (एसपी चौहान)।             राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को हॉकी के  महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस  का आयोजन  उत्साह पूर्वक किया गया।     कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  डोमेश्वर साहू द्वारा  दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया। तदुपरांत सभी अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू ने खेलों की  बारीकी और  महत्व को बताते हुए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने और खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात कही। इन्होंने  कहा कि मेजर ध्यानचंद ने खेलों के क्षेत्र में आदर्श स्थापित किया । भारतवर्ष के लिए लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया था । हम सभी खेलों के प्रति जागरूक हो । इन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्

कोरवा यूपी ने की फोटो पहचान पत्र वाली मतदाता सूची से यूपी के निकाय चुनाव कराने की मांग।

Image
नगर निकाय चुनाव  विधानसभा मतदाता सूची से  कराने की मांग  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।  कन्फर्डेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज उत्तर प्रदेश (कोरवा,यूपी) ने यूपी में नगर निकाय चुनाव मतदाता की फोटो युक्त  मतदाता सूची से कराने की मांग की है। बिना मतदाता के फोटो वाली मतदाता सूची से चुनाव कराने में धांधली की आशंका है।         कोरवा यूपी के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि यूपी में नगर निकाय चुनाव में उपयोग में लाई जाने वाली बिना फोटो वाली मतदाता सूची ठीक नहीं है। इसमें 40प्रतिशत से अधिक असली मतदाताओं के नाम नहीं होते हैं। जिनके नाम मतदाता सूची में होते हैं वे वहां के वोटर नहीं होते। इस मामले में उन्होंने मतदाता फोटो पहचान युक्त विधानसभा में प्रयोग की जाने वाली मतदाता सूची के आधार पर नगर निकाय के चुनाव कराए जाने की मांग की है।       राधे श्याम पार्क स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोरवा यूपी के अध्यक्ष पवन कौशिक ने बताया है कि उनके संगठन की मांग केवल इतनी है कि नगर निकाय चुनाव में जिस बिना फोटो वाले मतदाता सूची का प्रयोग होता रहा है उसका प्रयोग न करके विध

जाहरवीर बाबा के जन्म उत्सव पर भंडारे का आयोजन

Image
दुलारी समिति एवं  श्रीराम एसोसिएट द्वारा  जाहरवीर बाबा जन्मोत्सव पर भंडारा साहिबाबाद (एसपी चौहान )।        दुलारी समिति एवं श्री राम एसोसिएट के सौजन्य से गोगा जाहरवीर जन्मोत्सव पर हवन पूजन कर  भंडारे का आयोजन किया गया।            राजेंद्र नगर स्थित श्री राम एसोसिएट  कार्यालय पर दुलारी समिति के सहयोग से श्री गोगा जाहरवीर जन्मोत्सव मनाया गया।     इस अवसर पर दुलारी समिति की अध्यक्षा राधिका शर्मा ने अपनी 20 दिन की पोती के चरण  पूज कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में जाहरवीर बाबा का गुणगान करते हुए उनकी कथा का वाचन किया गया।तदुपरांत उसके बाद  पूजन- हवन किया गया । जाहरवीर बाबा की पूजा की परम्परानुसार स्वादिष्ट खीर और पूए का भोग लगाया । उसके बाद सभी को पंगत में बैठा कर प्रसाद स्वरूप भोजन करवाया गया।   भंडारा देर शाम तक चला। भंडारे की शुरुआत नवजात क्या उमाक्षी के नन्हें नन्हें   हाथों से करवाई गई । भंडारे में प्रसाद रूपी भोजन सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया ।             इस आयोजन में  राहुल शर्मा, दीपक शर्मा  माधव, प्रीतम,  अर्जुन, पवार, मीनाक्ष

हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण ना होने से ग्रामीण नाराज

Image
करहैड़ा गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण न होने से ग्रामीणों में रोष साहिबाबाद (एसपी चौहान)।             करहैड़ा गांव में पृथ्वीराज चौहान  द्वार पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। गांव वाले इसे प्रतापी हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का अपमान मान रहे हैं।        जानकारी के अनुसार करहैड़ा गांव में हिंडन वायुसेना केंद्र से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पृथ्वीराज चौहान द्वार बना हुआ है। यह मुख्य मार्ग पर गांव वाले महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगाने का सपना बरसों से सजोए बैठे हैं। इस स्थान का नगर निगम गाजियाबाद द्वारा सौंदर्यीकरण कर एक चबूतरा बनाया हुआ है।इस चबूतरे पर गांव वालों ने अपने पैसे से कास्य की एक भव्य पृथ्वीराज चौहान की घोड़े पर बैठी प्रतिमा बना कर रखी हुई है,जिसका अभी अनावरण नहीं हुआ है। अनावरण नहीं होने से जिला प्रशासन द्वारा इस मूर्ति को त्रिपाल आदि से ढक कर रस्सी से बांधा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि यह महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का अपमान है। ग्रामीणों की मांग है कि रस्सियों को खोलक

स्वामी विवेकानंद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Image
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आजादी का अमृत महोत्सव  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आजादी की क्षेत्र वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष में हर घर तिरंगा भी निकाली गई।            विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अमृत महोत्सव के अवसर पर एक अभियान के तहत गुरुवार को तिरंगा यात्रा भी निकाली‌। सोमवार 15 अगस्त को मुख्य अतिथि हेमेन्द्र  (प्रांत सामाजिक सद्भावना प्रमुख)  ने ध्वजारोहण  किया।  तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई। बाद में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। अमर शहीदों की याद में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमेंद्र  ने उदाहरणों से छात्रों को राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता  तथा अपने कर्तव्यों को राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने की बात कही ।     इस कार्यक्रम में विधायक सुनील शर्मा ,सह प्रबंधक आलोक , उपाध्यक्ष श्रीमती कविता त्यागी, प्रधानाचार्य  विशोक कुमार , विजय अग्रवाल ,  देवेंद्र,वीरेंद्र शर्मा महेश

आजादी के अमृत महोत्सव पर वृद्ध जनों का सम्मान

Image
आरडब्ल्यूए आरएम ब्लॉक ने धूमधाम से मनाया अमृत महोत्सव  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       आरडब्ल्यूए आरएम ब्लॉक राजेंद्र नगर सेक्टर 2 ने आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्षद हेमलता शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।          आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष  वीके शिशोदिया ने अमृत महोत्सव आयोजन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्रीमती कुसुम लता, उपाध्यक्ष, जितेंद्र गौतम सचिव, मोहित शिवाच कैशियर, देवेंद्र सोम, हरेंद्र सिंह राणा, प्रेम कटारिया, एमएस भाटिया, दीपक गौतम, एलएम उपाध्याय, केएन कौशिक, राजेश श्रीवास्तव, भगवती पालीवाल, सुषमा शिशोदिया  , विमला देवी, एसके सिंह, आरके त्यागी, पीके रघुवंशी आज विशेष रूप से उपस्थित थे।        ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद अनेक तरह की प्रतियोगिताएं की गई जिनमें देश प्रेम के गीत, नृत्य, पुरुषों की दौड़ 100 मीटर, महिला दौड़ 50 मीटर, चम्मच नींबू दौड़, महिला कुर्सी दौड़, पुरुषों की कुर्सी दौड़ हुई।        2047 दृष्टि पर व्याख्यान हुआ।इस आयोजन में दर्शकों के साथ-साथ लगभग 400 निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी लो

वैश्य अग्रवाल सभा इंदिरापुरम की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Image
वैश्य अग्रवाल सभा इंदिरापुरम की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। रविवार को वैश्य अग्रवाल सभा इंदिरापुरम का शपथ ग्रहण समारोह एक बैंकट हॉल में संपन्न हो गया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण गुप्ता और उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की ।           शपथ लेने वालों में अध्यक्ष किरण गुप्ता के अलावा दो उपाध्यक्ष नवनीत मित्तल एवं एमएम बंसल,  महासचिव डॉ. सौरभ गुप्ता ,  दो सचिव अमित गर्ग व सचिन सिंघल,  कोषाध्यक्ष प्रतीक विजयवर्गीय और शिव गुप्ता  थे।  इसके बाद संस्था के विकास के लिए अनेक कार्य समितियों का गठन किया हुआ जिसमें लगभग 50 महिलाओ और पुरुष सदस्यों ने भी शपथ ली।      समारोह में  संस्था के संस्थापक सदस्यों में से महानंद अग्रवाल , प्रदीप गुप्ता और रेनू अग्रवाल के अलावा जयप्रकाश गुप्ता ,जेके मित्तल ,अतुल आनंद ,आशु गुप्ता, नरेश जिंदल ,हरि मोहन कंसल,  महेश गुप्ता,  सीमांत गुप्ता ,अनिल जैन ,राजदीप अग्रवाल , अमित गुप्ता, संजय जैन , दीपक गुप्ता,  अंकुर सांगल , संजीव अग्रवाल आदि शामिल हुए।        शपथ ग्रहण समारोह मे महिला शक्ति ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ,

शहीदों की मूर्तियां बच्चों को प्रेरित करती हैं

Image
शहीदों की मूर्तियों की सफाई साहिबाबाद (एसपी चौहान)।              शहीदों की मूर्तियां हमारे बच्चों को प्रेरित करती हैं, इस बात की प्रमाणिकता इससे पता चलती है कि बच्चों ने शहीदों की मूर्तियों की न केवल साफ सफाई की बल्कि उन्हें अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।             यहां बात की जा रही है स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद के छात्रों की। शनिवार  को स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने करन गेट चौकी के सामने लोनी रोड चौक पर लगी मेजर मोहित शर्मा और शालीमार गार्डन स्थित शहीद मंगल पांडे  की मूर्ति की न केवल सफाई की बल्कि उसके पास दीप प्रज्वलित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और मूर्ति पर माल्यार्पण किया।            कालेज के प्रधानाचार्य विशोक कुमार ने अमर शहीदों के प्रति छात्रों के इस नए कदम की सराहना की है तथा देशभक्तों के बलिदानों की याद दिलाते हुए देशभक्ति की भावना के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम की प्रेरणा  विशाल सक्सेना एवम वीरेश से छात्रों को मिली। इस कार्यक्रम में निशु,नीलम , गुलशन , वीरपाल ,अजय ,सुभाष आदि

स्वामी विवेकानंद स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Image
स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन साहिबाबाद (एसएनबी)।         राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज की।               विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता  द्वारा रिबन काटकर किया गया। तदुपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ अमर शहीदों के नारे लगाते हुए  रैली प्रारंभ हुई।इस रैली में भारत माता,झांसी की रानी एवम सुभाष चन्द् बोस की झाँकी निकाली गई। इस अमृत महोत्सव में विद्यालय के साथ-साथ पूरा क्षेत्र भी तिरंगामय हो गया। रैली का उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज  के प्रति जागरूक करना था।       प्रधानाचार्य  विशोक कुमार  ने विद्यार्थियों को  तिरंगे के तीनों रंगों के असली भावों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का सं

आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में निकाली तिरंगा यात्रा

Image
आरडब्लूए व व्यापार मंडल ने श्याम पार्क मेन में निकाली तिरंगा यात्रा  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।        वार्ड60 श्याम पार्क मेन में आरडब्लूए श्याम पार्क मैन और श्याम पार्क मैन व्यापार मंडल ने मिलकर स्कूली बच्चों के साथ शनिवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में आर्यन अकैडमी जूनियर हाई स्कूल और सलूजा एक्लेट विजनरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने इस यात्रा को भव्य बना दिया।       तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल और आरडब्ल्यूए के सदस्यों के अलावा स्कूली छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष करते हुए यह यात्रा निकाली।यात्रा का शुभारंभ सलूजा एक्लेट विजनरी पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल से होते हुए श्याम पार्क मेन के गली नंबर 2 के बाजार से हुआ।यह यात्रा बाद में बालक राम इंटर कॉलेज से होती हुई  गली नंबर 4 में से होकर गुजरी। यात्रा का समापन सलूजा एक्लेट विजनरी पब्लिक स्कूल पर हुआ।आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एसपी चौहान के उद्बोधन व राष्ट्रगान के बाद हुआ।       अपने उद्बोधन में आरडब्ल्

चरित्र पर उंगली उठाने पर लिव इन रिलेशन पार्टनर का गला काटा,गिरफ्तार

Image
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने पार्टनर का गला काटा, शव को ठिकाने लगाने जाती हुई गिरफ्तार साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       थाना टीला मोड़ क्षेत्र की तुलसी निकेतन कालोनी के एक फ्लैट में पिछले 4 सालों से लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी को उसी के उस्तरे से गला काट कर हत्या कर दी। मृतक दिल्ली में नाई का काम करता था। जब महिला अपने प्रेमी के शव को ट्राली बैग  में भरकर ठिकाने लगाने जा रही थी तभी पुलिस को गश्त लगा रही पीसी पर बैठे पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर रोका और हत्या का राज फाश हो गया। महिला को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।             एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात को पुलिस पार्टी पीसी से गश्त कर रही थी पुलिस पार्टी को एक महिला ट्राली सूटकेस को खींचकर  लेजाती हुई दिखी। शायद वह किसी सवारी के इंतजार में थी। पुलिस की इसी को देख कर महिला सड़क को छोड़कर कच्चे रास्ते की ओर चलने लगी तभी पुलिस को उस पर शक हो गया।संदिग्ध हालत में  इस महिला को देखकर गश्त कर रही पुलिस पार्टी के एसआई प्रवीन कुमार ने जब उसने सूटकेस के विषय में जानक

वैश्य अग्रवाल सभा इंदिरापुरम की अध्यक्ष किरण गुप्ता चुनी गई

Image
वैश्य अग्रवाल सभा के चुनाव संपन्न ,किरण गुप्ता विजई साहिबाबाद(एसपी चौहान)       वैश्य अग्रवाल सभा इंदिरापुरम के चुनाव में  किरण गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी आईडी मित्तल को भारी अंतर से पराजित किया।      इंदिरापुरम स्थित संस्कार बैंकट हॉल में आयोजित वैश्य अग्रवाल सभा इंदिरापुरम के चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए आईडी मित्तल और किरण गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला था। किरण गुप्ता को 263 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी आईडी मित्तल केवल 81 मत ही प्राप्त कर सके।इस तरह किरण गुप्ता ने आईडी मित्तल को भारी अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त कर ली। गहमागहमी और उत्सुकता के बीच सभी 344 मतदाताओं ने भाग लिया और 182 के अंतर से चुनाव किरण गुप्ता ने जीत हासिल की।       मतदान करने वालों में प्रमुख रूप से शाल्वी गुप्ता, रेनू अग्रवाल, प्रियंका जैन, प्रतीक विजयवर्गीय, अमित गुप्ता, राकेश गुप्ता तथा अंशु गुप्ता आदि थे।        चुनाव अधिकारी पूनम गोयल, जेके मित्तल तथा अतुल आनंद ने परिणाम की घोषणा की और किरण गुप्ता को चुनाव जीतने की बधाई दी।