स्वामी विवेकानंद स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा
- Get link
- X
- Other Apps
साहिबाबाद (एसएनबी)।
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज की।
विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता द्वारा रिबन काटकर किया गया। तदुपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ अमर शहीदों के नारे लगाते हुए रैली प्रारंभ हुई।इस रैली में भारत माता,झांसी की रानी एवम सुभाष चन्द् बोस की झाँकी निकाली गई। इस अमृत महोत्सव में विद्यालय के साथ-साथ पूरा क्षेत्र भी तिरंगामय हो गया। रैली का उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक करना था।
प्रधानाचार्य विशोक कुमार ने विद्यार्थियों को तिरंगे के तीनों रंगों के असली भावों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का संदेश दिया। इस तिरंगा यात्रा में प्रबंधक वीरेंद्र कुमार , कैलाश राघव , पूर्व छात्र एवं समस्त आचार्य गण शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
सत्यपाल सिंह चौहान
फोटो कैप्शन -तिरंगा यात्रा निकालते स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्र- छात्राएं। फाइल एफ-1
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment