Posts

Showing posts from November, 2022

एसएसपी गाजियाबाद मुनिराज को भावभीनी विदाई दी पत्रकारों ने

Image
गाजियाबाद जिले के आखरी एसएसपी मुनिराज को दी पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई  साहिबाबाद(एसपी चौहान)। इंदिरापुरम स्थित एक अतिथि गृह में गाजियाबाद के पत्रकारों ने मिलकर गाजियाबाद से अयोध्या को स्थानांतरित हुए एसएसपी मुनिराज का विदाई समारोह का आयोजित किया । समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश सिंह ने की तथा समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एसपी चौहान ने किया।           समारोह की शुरुआत पत्रकार अनुज चौधरी के उदबोधन से हुई जिसमें उन्होंने स्थानांतरित हुए एसएसपी मुनिराज को गाजियाबाद का आखरी एसएसपी बताया क्योंकि उनके बाद गाजियाबाद जिला कमिश्नरी बन जाने के कारण यहां तैनाती कमिश्नर की की गई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुनिराज एक कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती ईमानदार और स्वच्छ प्रशासक रहे हैं।  जिन्होंने अपने का 8 महीने कार्यकाल में अनेक बड़ी चुनौतियों का सामना किया और जिले में कानून का राज स्थापित किया।          इस अवसर पर पत्रकार सलामत मियां, अशोक ओझा, अशोक कौशिक, दीपक चौधरी, शक्ति सिंह ,संजीव शर्मा,चंदन राय, राजीव मिश्रा, अवनीश मिश्रा, गौरव शशी नारायण, जुबेर अख्तर, रोहित सिंह, करणवीर कश

ट्रांस हिंडन की इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक एसोसिएशन की पांचवी कांफ्रेंस का समापन

Image
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ट्रांस हिंडन गाजियाबाद ब्रांच द्वारा 5वी वार्षिक कांफ्रेंस का आयोजित साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           इंडियन अकैडमी आफ पीडियाट्रिक्स ट्रांस हिंडन गाजियाबाद ब्रांच द्वारा 5 वीं वार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 150 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस कॉन्फ्रेंस में मेडिकल साइंस के क्षेत्र में होने वाली नवीनतम जानकारी और शोध कार्यों से चिकित्सकों को अवगत कराया गया।            संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सचिन भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ संतोष शंखधर द्वारा किया गया।इस अवसर पर आईएपी और स्पर्श सोसाइटी ने साथ मिलकर जिले में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए एक स्कूल हेल्थ प्रोग्राम शुरू करने की योजनाओं की रूपरेखा तैयार की है जिसमें इन बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और इलाज की सुविधाएं उनके स्कूल में ही निशुल्क  उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सुविधा का लाभ एक बड़े वर्ग के उन बच्चों को मिलने जा रहा है जो अपनी आर्थिक स्थिति के चलते छोटे-छोटे स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और मुख्यधारा से कटे हुए हैं। 

छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में खुशी की लहर

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में अलंकरण समारोह- 2022 का आयोजन साहिबाबाद (एसपी चौहान)।            राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर (स्कूल)में शनिवार को विगत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा6 से लेकर 12(विज्ञान ,कला, वाणिज्य )की परीक्षाओं में उत्कृष्ट शैक्षिणिक प्रदर्शन करने पर विद्यालय को  गौरव  की अनुभूति हुई। इन मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के लिए  अलंकरण सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया गया ।                   अलंकरण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ ।स्वागत गीत के बाद मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्रा (शंभू दयाल डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य) ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए यह कहा कि शिक्षा प्रणाली में कुछ इस तरह के परिवर्तन किए जाएं जिससे विद्यार्थी अपने  भविष्य में आने वाली चुनौतियां का  समाधान सफलतापूर्वक कर सके ।         तदुपरांत कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के 43  मेधावी  छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 7100 रुपये एवम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले  विद्यार्थियो

संत का मार्गदर्शन समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है

Image
संत का मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत जरूरी -केपी सिंह वेदों के मर्मज्ञ संत से लिया केपी सिंह ने आशीर्वाद गाजियाबाद (एसपी चौहान)।        वेदों के मर्मज्ञ और कर्म योग विज्ञान के प्रणेता महा मंडलेश्वर 1008 स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज से सामाजिक कार्यकर्ता केपी सिंह ने समाज के कल्याण और दिशा निर्देश के लिए  शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में विचार विनिमय हुआ।       समाजसेवी  केपी सिंह ने संत नगर आश्रम दिल्ली में वेदों के मर्मज्ञ और कर्म योग विज्ञान के प्रणेता महा मंडलेश्वर 1008 स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती से शिष्टाचार स्वरूप भेंट की। इस मुलाकात का उद्देश्य समस्त समाज को सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से दिशा निर्देश प्राप्त करने के लिए था। उनका मानना है कि समाज के कल्याण के लिए संत का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बहुत जरूरी है।          केपी सिंह ने बताया कि  महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज बाल ब्रह्मचारी हैं और इस समय उनकी आयु 100 वर्ष से अधिक हो चुकी है। गीता को विज्ञान की भाषा में समझने

आईटीएस में एसआईपी प्रतियोगिता अनुभव-2022 का आयोजन

Image
आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में एसआईपी  प्रतियोगिता "अनुभव- 2022" का आयोजन साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, मोहन नगर में शनिवार को संस्थान में एसआईपी प्रतियोगिता "अनुभव -2022" का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता  का उद्घाटन आई टी एस- द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा, मुख्य अतिथि  डॉ मनोरंजन शर्मा, चीफ इकोनॉमिस्ट , इनफॉर्मेटिकस रेटिंग्स, न्यू डेल्ही,  गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ विकास मदान, सीनियर डायरेक्टर, एक्सेंचर  एवं डॉ पुष्पेंदर कुमार, प्रोफेसर, किरोड़ीमल कॉलेज (यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली) , एवं संस्थान की निर्देशिका डॉ तिमिरा शुक्ला  एवं  कन्वेनर डॉ पुनीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।           इस अवसर पर आईटीएस  - द एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आरपी चड्ढा ने  प्रतिभागियों और आयोजन टीम के सदस्यों को अपनी शुभकामनाए दी। उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने अपने संबोधन में इस प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही एसआईपी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों  को आए हुए विशिष्ट अतिथियों के अर्जित ज्ञान एवं अनुभवों से सीख लेने के लिए प्रोत्सा

यशोदा हाफ मैराथन 13नबम्बर को

Image
हाफ मैराथन का दो साल बाद होगा आयोजन -कोबिड इफेक्ट साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए हाफ मैराथन यशोदा मैराथन के द्वितीय एडिशन के तहत नाम से जानी जाएगी। इस मैराथन की शुरुआत 13 नवंबर को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद से होगा।              यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी के प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर न अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 एवं 2021 में हाफ मैराथन का आयोजन नहीं किया गया था। यह हाफ मैराथन गाजियाबाद ही नहीं उत्तर प्रदेश में  बड़े लेवल (21 किलोमीटर)  दूसरे बार आयोजित हो रही है। इस में सभी की भागेदार कर सकेंगे चाहें वो महिलाएं हों, बच्चे हों या डॉक्टर और उनके परिवार वाले । डॉ अरोड़ा ने बताया कि यह हाफ मैराथन प्रधानमंत्री  मोदी जी के फिट इंडिया- हिट इंडिया अभियान से भी प्रेरित है  और यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी से शुरू होकर हिंडन एलिवेटेड रोड पर जाएगी। तीन महीने से इस हाफ मैराथन के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं एवं प्रशाशन से पूर्ण अनुमति ले कर विधिवत रूप से

राजपूतों ने महसूस की एक राष्ट्रीय नेता की जरूरत

Image
राजपूतों के सर्वमान्य नेतृत्व की तलाश के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन  गाजियाबाद (एसपी चौहान)।        दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में  अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन  सम्मान समारोह का आयोजन गत रविवार को किया गया। जिसमें राजपूत समाज में सर्वमान्य राष्ट्रीय नेतृत्व की तलाश के विषय पर चर्चा हुई। जिसके अंदर  नेतृत्व के गुण और सबको साथ लेने की कार्य कुशलता हो।         अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि समय की जरूरत है कि राजपूत समाज में एक सर्वमान्य राष्ट्रीय नेता हो और उसकी तलाश पर हम सभी चर्चा करने को यहां उपस्थित हुए हैं। जिससे राजपूत समाज और राष्ट्र का उत्थान हो सके। यह नेतृत्व ऐसा हो जिसमें सबको साथ लेकर चलने की कार्य क्षमता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजपूतों के प्रति सकारात्मक सोच की प्रतिभा हो।       इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह का सम्मेलन में प्रतीक चिन्ह देकर  सम्मान किया गया । सम्मान

क्षत्रिय नेता का जयपुर भ्रमण

Image
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के अध्यक्ष का जयपुर में बहुउद्देशीय भ्रमण गाजियाबाद(एसपी चौहान)।      अखंड राजपूताना सेवा संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव ने अपने साथियों के साथ जयपुर में बहुउद्देशीय भ्रमण किया तथा उनका इस दौरान राजपूत सभा   जयपुर के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह सपरिवार अपने राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह और अभय सिंह के साथ सबसे पहले जयपुर में शिव सिंह राजावत के बेटे के सगाई समारोह में पिछले 3 नवंबर को शामिल हुए। यहां राजपूत समाज  राजस्थान के  अनेक दिग्गजों से मुलाकात हुई तथा विचारों का आदान-प्रदान हुआ।        अगले दिन दिलीप सिंह मेहरौली की बेटी की शादी में भाग लिया। दिलीप सिंह मेहरौली दहेज मुक्ति मोर्चा जयपुर के महासचिव हैं और वहां की जानी मानी हस्ती हैं।          इस अवसर पर राजपूत सभा जयपुर के वैनर तले राजपूत सभा भवन में राजपूत सभा  के पदाधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ जनों द्वारा केप

हिंदी विषय पर डीएवी स्कूल राजेंद्र नगर में संवाद का आयोजन

Image
विश्व मंच पर हिंदी विषय पर डीएवी स्कूल साहिबाबाद एवं यूके समिति लंदन के संयुक्त तत्वाधान में एक आयोजन किया गया जिसमें हिंदी और भारतीय संस्कृति से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद में ब्रहस्पतिवार को विश्व मंच पर हिंदी विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद एवं यूके हिंदी समिति लंदन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।         विद्यालय प्रधानाचार्य वीके चौपड़ा ने समस्त अतिथियों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात विद्यालय परंपरा के अनुसार समस्त अतिथियों ने दैनिक यज्ञ में भाग लिया। भारतीय परंपरा के अनुसार विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य प्रस्तुत कर विदेशी अतिथियों को भारत की संस्कृति से परिचित कराया। दीप प्रज्वलन एवम ओउम् नाद के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर  विद्यार्थियों एवम विदेशी विद्यार्थियों ने कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर यूके हिंदी समिति लंदन की अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा चोफला अन्य विशिष्ट अतिथिगण, विदेशी विद्यार्थी गण जो हिंदी भाषा का अध्यन कर रहे है,