एसएसपी गाजियाबाद मुनिराज को भावभीनी विदाई दी पत्रकारों ने

गाजियाबाद जिले के आखरी एसएसपी मुनिराज को दी पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई
 साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
इंदिरापुरम स्थित एक अतिथि गृह में गाजियाबाद के पत्रकारों ने मिलकर गाजियाबाद से अयोध्या को स्थानांतरित हुए एसएसपी मुनिराज का विदाई समारोह का आयोजित किया । समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश सिंह ने की तथा समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एसपी चौहान ने किया।
          समारोह की शुरुआत पत्रकार अनुज चौधरी के उदबोधन से हुई जिसमें उन्होंने स्थानांतरित हुए एसएसपी मुनिराज को गाजियाबाद का आखरी एसएसपी बताया क्योंकि उनके बाद गाजियाबाद जिला कमिश्नरी बन जाने के कारण यहां तैनाती कमिश्नर की की गई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुनिराज एक कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती ईमानदार और स्वच्छ प्रशासक रहे हैं।  जिन्होंने अपने का 8 महीने कार्यकाल में अनेक बड़ी चुनौतियों का सामना किया और जिले में कानून का राज स्थापित किया। 
        इस अवसर पर पत्रकार सलामत मियां, अशोक ओझा, अशोक कौशिक, दीपक चौधरी, शक्ति सिंह ,संजीव शर्मा,चंदन राय, राजीव मिश्रा, अवनीश मिश्रा, गौरव शशी नारायण, जुबेर अख्तर, रोहित सिंह, करणवीर कश्यप, नितिन राजपूत,राहुल , यादराम,लोकेश राय ,आदि ने मुनिराज के कार्यकाल में पत्रकारों और पुलिस के बीच सामंजस्य और सद्भाव के लिए उनकी की प्रशंसा की।
        इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह,यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, सीओ श्रीमती आलोक दुबे,स्वतंत्र कुमार सिंह,अंशु जैन, रितेश कुमार त्रिपाठी तथा एसडीएम विनय कुमार सिंह ने एसएसपी मुनिराज के  कार्यकाल का विश्लेषण करते हुए उन्हें एक अच्छा प्रशासक बताया।
      इस अवसर पर पत्रकारों की ओर से मुनिराज को गुलदस्ता, प्रतीक चिन्ह दिया गया तथा शाल ओढ़ाकर  सम्मानित किया गया।
     जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में मुनिराज को एक अच्छा पुलिस अधिकारी बताया तथा कहा कि 8 महीने के पूरे कार्यकाल में उनकी और मुनिराज की प्रशासनिक व्यवस्था संभालने में जो सहभागिता रही वह एक मिसाल है। जिसमें नागरिकों को स्वच्छ प्रशासन और भयमुक्त वातावरण दिया गया। एसएसपी मुनिराज ने इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा किए गए संबोधन पर धन्यवाद दिया और कहा कि उनके 8 महीने के कार्यकाल में सभी पत्रकारों के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध रहे तथा कोई नकारात्मक समाचार प्रकाशित नहीं हुआ।  शांति व्यवस्था और कानून के संदर्भ में किसी भी पत्रकार द्वारा नकारात्मक समाचार प्रकाशित नहीं किया गया। इससे जाहिर होता है कानून व्यवस्था और न्याय की खातिर  गाजियाबाद के पत्रकार हमेशा प्रशासन के साथ खड़े रहते हैं।
       इस अवसर पर थाना अध्यक्ष इंदिरापुरम देवपाल सिंह पुंढीर, थानाध्यक्ष साहिबाबाद सचिन मलिक, थानाध्यक्ष लिंक रोड मनीष बिष्ट और थानाध्यक्ष खोड़ा योगेंद्र मलिक तथा एसएसपी के पीआरओ अल्ताफ अंसारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना