Posts

Showing posts from August, 2026

यह सुरक्षा है या लोगों के लिए कैद खाना

Image
कावड़ यात्रा की सुरक्षा के नाम पर लोगों को घरों में किया कैद  साहिबाबाद  प्रस्तुति-सत्य पाल सिंह चौहान।        गाजियाबाद पुलिस प्रशासन ने कावड़ यात्रा की सुरक्षा के नाम पर लोगों को अपने गली मोहल्ले और घरों तक सीमित कर दिया है। दोपहिया वाहन लेकर भी सड़क पर नहीं आ सकते। यह नजारा देखना हो तो थाना साहिबाबाद के सामने आवाद श्याम पार्क मेन कॉलोनी को देखा जा सकता है। यह हाल तो तब है जबकि अभी जीटी रोड पर कावड़िया इक्का-दुक्का ही दिखाई दे रहे हैं।      प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना श्याम पार्क मेन कालोनी थाना साहिबाबाद के ठीक सामने जीटी रोड पर मेट्रो स्टेशन श्याम पार्क के पीछे है। इस कॉलोनी के अंदर प्रवेश करने के लिए तीन रास्ते हैं ,जिसमें एक गली नंबर 4 ,दूसरा गली नंबर 2 और गली नंबर 1है। गली नंबर 4 और दो पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगा दिए गए हैं। जिससे कॉलोनी का कोई भी निवासी दुपहिया वाहन लेकर भी जीटी रोड पर नहीं आ सकता और ना ही जीटी रोड से कॉलोनी के अंदर घुस सकता है। तीसरा रास्ता है गली नंबर 1 का उस पर पहले से ही कावड़ ...