यह सुरक्षा है या लोगों के लिए कैद खाना

कावड़ यात्रा की सुरक्षा के नाम पर लोगों को घरों में किया कैद 
साहिबाबाद 
प्रस्तुति-सत्य पाल सिंह चौहान।
       गाजियाबाद पुलिस प्रशासन ने कावड़ यात्रा की सुरक्षा के नाम पर लोगों को अपने गली मोहल्ले और घरों तक सीमित कर दिया है। दोपहिया वाहन लेकर भी सड़क पर नहीं आ सकते। यह नजारा देखना हो तो थाना साहिबाबाद के सामने आवाद श्याम पार्क मेन कॉलोनी को देखा जा सकता है। यह हाल तो तब है जबकि अभी जीटी रोड पर कावड़िया इक्का-दुक्का ही दिखाई दे रहे हैं। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना श्याम पार्क मेन कालोनी थाना साहिबाबाद के ठीक सामने जीटी रोड पर मेट्रो स्टेशन श्याम पार्क के पीछे है। इस कॉलोनी के अंदर प्रवेश करने के लिए तीन रास्ते हैं ,जिसमें एक गली नंबर 4 ,दूसरा गली नंबर 2 और गली नंबर 1है। गली नंबर 4 और दो पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगा दिए गए हैं। जिससे कॉलोनी का कोई भी निवासी दुपहिया वाहन लेकर भी जीटी रोड पर नहीं आ सकता और ना ही जीटी रोड से कॉलोनी के अंदर घुस सकता है। तीसरा रास्ता है गली नंबर 1 का उस पर पहले से ही कावड़ शिविर लगा हुआ है। यहां से भी बाइक को रास्ता नहीं है। एक और रास्ता है जो रेलवे स्टेशन साहिबाबाद के अंडर पास से होकर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र चार की ओर जाता है। इस रास्ते पर अंडरपास से बाहर निकलते ही वारडेक्स कंपनी के पास पुलिस ने लोहे के बड़े-बड़े बैरिकेड लगा दिए हैं और लोगों का वाहनों के साथ आना-जाना बंद कर दिया है। आज के दिन तक केवल अंडरपास से साइट-4 जाने वाले वाहनों को रास्ता दिया जा रहा है लेकिन जो दुपहिया वाहन चालक को भी साइट 4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से अंडरपास की ओर नहीं आने दिया जा रहा।इससे श्याम पार्क मेन कॉलोनी आसपास के अन्य कॉलोनी और औद्योगिक क्षेत्र से कट गई है। 
     आरडब्ल्यूए सोसायटी श्याम पार्क मेन के महासचिव संजीव गौड़, राजेश तोमर, एडवोकेट एके शर्मा, मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष तथा श्याम पार्क मेन व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह सेन, एडवोकेट मानव पाठक आदि ने इस संबंध में प्रशासन से मांग की है कि श्याम पार्क कॉलोनी के लोगों को बाहर आने-जाने के लिए एक रास्ता दिया जाए।
      हालांकि श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन के जरिए आदमी गाजियाबाद और दिल्ली तो जा सकता है लेकिन बिना वाहन के। सवाल यह उठता है अगर किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हो या किसी बाजार में सामान लेने जाना हो तो आदमी क्या करें। सच्चाई यह है कि जीटी रोड प लिंकरोड अथवा वजीराबाद रोड पर इक्का-दुक्का ही कावड़ लेकर यात्री आ रहे हैं और अभी रास्ता बंद करने की कोई जरूरत नहीं है, फिर भी प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए लोगों को घरों में कैद कर दिया है। 
      इस संबंध में यह शिकायत एसीपी साहिबाबाद से इस संबंध संवाददाता ने की तो उन्होंने कहा कि मैं देखता हूं, लेकिन समाधान कुछ नहीं हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न