Posts

Showing posts from July, 2021

ऋषि अष्टावक्र

Image
 हमारे देश में अष्टावक्र नाम के एक ऋषि हुए हैं जो देखने में कुरूप और आठ जगह से टेढ़े-मेढ़े थे। इसलिए उनका नाम अष्टावक्र पड़ा।एक बार की बात है राजा जनक अपने राज्य में घूम रहे थे और उनके सैनिक उनके लिए रास्ते खाली कराते जा रहे थे। किसी को भी रास्ते पर चलने की आज्ञा नहीं थी। सैनिकों ने देखा कि आगे एक टेड़ा मेड़ा आदमी आ रहा है। उससे रास्ते से हटने के लिए कहा लेकिन उस ब्राह्मण ने हटने से मना कर दिया ।और कहा जाओ अपने राजा से कहो कि प्रजाजनों के आवश्यक कार्यों को रोककर  अपनी सुविधा का प्रबंध करना राजा के लिए उचित नहीं है। राजा अनीति करे तो ब्राह्मण का कर्तव्य है कि वह उसे रोके और समझाएं। इसलिए आप  अधिकारीगण राजा तक मेरा संदेश पहुंचाएं और कहें कि अष्टावक्र ने अनुपयुक्त आदेश को मानने से इनकार कर दिया है । वह हटेंगे नहीं और राजपथ पर ही चलेंगे। सैनिक अष्टावक्र को गिरफ्तार कर राजा के सामने ले गए और सारा वृत्तांत कह सुनाया। राजा जनक ने तुरंत उस तेजस्वी ब्राह्मण को पहचाना, और कहा कि जिस राजा के राज्य में ऐसे तेजस्वी निर्भीक ब्राह्मण है जो राजा को सच्चाई का रास्ता दिखाने का साहस करता है तो वह देश धन्य

स्वामी विवेकानंद स्कूल साहिबाबाद का 12वीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत

Image
साहिबाबाद(एसपी चौहान)         स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर साहिबाबाद बारहवीं कक्षा का सीबीएसई परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रों ने कोरोना के संकट काल के बाबजूद कई कीर्तिमान बनाये।           विद्यालय की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी के अनुसार विद्यालय का परिणाम गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100 प्रतिशत  रहा ।छात्रा कुमारी अंशु ने विज्ञान विषय में 98प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही आशुतोष कुमार सिंह ने विज्ञान विषय में 97प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया चौहान ने कॉमर्स में 96.8प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।89 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये । 162 विद्यार्थी 75प्रतिशत तथा 39 विद्यार्थियों ने 60प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।                विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती कविता त्यागी, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तथा प्रबंध समिति के सभी सदस्य तथा प्रधानाचार्य   विशोक

पार्षद विनोद कसाना ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन

Image
पार्षद द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन साहिबाबाद(एसपी चौहान )          शुक्रवार को वार्ड २० भोपुरा की राजीव नगर कालोनी में क्षेत्रीय पार्षद विनोद कसाना ने नारियल फोड़कर विभिन्न गलियों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया । इस निर्माण कार्य की कुल लागत 28लाख60हजार बताई गई है ।         पार्षद ने बताया कि राजीव नगर की नागर मार्केट से मस्जिद वाला रोड ओर उसके साथ में एक नम्बर कांति वाली गली की हालत बहुत ख़स्ता थी। स्थानीय लोगों की उनके पास आए दिन शिकायत आ रही थी इसलिए लोगों की तकलीफ को देखते हुए गलियों के निर्माण कार्य का प्रस्ताव पास करा कर निर्माण कार्य के लिए धन उपलब्ध कराया गया। गलियों से लोगों का आना जाना दूबर हो रहा था इसलिए यहीं से शुरुआत की गई। पिछले 20 वर्षों से ये गालियां निर्माण की बाट जोह रही थीं।  निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया है और पार्षद विनोद कसाना का धन्यवाद किया ।         धन्यवाद देने वालों में वार्ड अध्यक्ष डॉक्टर कमल, नरेश चौधरी ,राजवीर चौहान , डॉक्टर सतेंदर , सुमित चौधरी ,कांति प्रसाद, सचिन यदुवंशी ,चंदरपाल कसाना नीरज

दीवार गिरने से बालिका की मौत

Image
दीवार गिरने से दबकर 4 साल की बच्ची की मौत साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       थाना टीला मोड़ क्षेत्र के गांव पसोंडा में ब्रहस्पति वार की शाम को दीवार गिरने से दीवार के मलवे के नीचे दव कर एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। रेलिंग की जगह बनी यह दीवार बहुत जर्जर थी जो बरसात की मार नहीं झेल सकी और ढह गई।          जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से जर्जर दीवार भरभरा कर गिर गई। इस घटना में 4 साल की बच्ची आयशा पुत्री बाबर निवासी रविदास मंदिर के पास मेहरबान का मकान गांव पसोंडा की मौत हो गई। बाबर पड़ोस में मेहरबान के मकान में किराए पर रहता था और मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। ब्रहस्पति वार को मेहरबान के मकान के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी मेहरबान के घर की दीवार जो रेलिंग की तरह काम कर रही थी अचानक  भरभरा कर गिर गई। दीवार का मलवा गिरने से वहां खेल रही एक 4 साल की बच्ची मलबे में दब गई। बच्ची को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। तीन अन्य बच्चे जो वही खेल रहे थे उन्हें मामूली खरोच आई है और वे ठीक हैं।         जानकारी मिलते ही थाना टीला मोड़ की पुल

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सड़क बनी तालाब ,तो छूटे पसीने अधिकारियों के।

Image
योगी के प्रस्तावित रूट बजीराबाद रोड पर जलभराव देख, छूटे निगम अफसरों के पसीने साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           हिंडनपार क्षेत्र में बरसात के दिनों में भोपुरा पर तीन-तीन फुट पानी का भर जाना कोई नहीं बात नहीं है, मगर बुधवार को बारिश के कारण हुए जलभराव ने नगर निगम व प्रशासनिक अफसरों के हाथ पांव इस कदर फुला दिए कि उनके भी पसीने छूट गए।         दरअसल, बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ बैठक में शामिल होने के लिए जाना था। हवाई जहाज से इंडियन एयरपोर्ट पर उतरे और यहां से उनका प्रस्तावित रूट वजीराबाद रोड था।  दिल्ली जाने के लिए उन्हें भोपुरा की तरफ से ही निकलना था। मगर दिनभर लगातार हुई बारिश से यहां मुख्य मार्ग पर तीन-तीन फुट पानी भर गया जिससे वाहन भी कछुआ गति से रेंगते नजर आए।         इसे देख एसी कमरों में बैठकर अफसरी करने वाले नगर निगम के अधिकारियों के पसीने छूट गए। मुख्यमंत्री के आने से यह अफसर भी दौड़े-दौड़े भोपुरा पहुंचे और मुख्यमंत्री को सकुशल सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचाने का जुगत लगाते रहे।निगम अफसरों ने कई जैट पम्प  लगाकर  सड़क

बच्चा चोर गिरोह और खरीद फरोख्त करने वाले

Image
अपहृत 2 बच्चे बरामद,तीन महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार साहिबाबाद। ( (एसपी चौहान)       थाना साहिबाबाद पुलिस ने छोटे बच्चों को अपहृत करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं सहित दो पुरुषों को बच्चा चोरी और खरीद फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में साहिबाबाद से अपहृत दो बच्चे उम्र डेढ़ साल बरामद हुए  हैं।            सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि हज हाउस हिंडन विहार अर्थला के पास से 27 जुलाई को एक बच्चा लापता हुआ था। विवेचना में पता चला कि बच्चा चोरों का एक गिरोह जनपद अलीगढ़ में पकड़ा गया है। वहां से एक बालक आजम खान पुत्र अनवर उम्र डेढ़ साल को बरामद किया गया। आजम खान को उसकी मां अमरीन पत्नी  अनवर निवासी कलंदर कॉलोनी दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी दिल्ली अपने साथ लेकर अपने पिता शेर मोहम्मद के पास हिंडन विहार कॉलोनी हज हाउस झुग्गी झोपड़ी में आई थी। यह बालक 27 जुलाई को घर के सामने खेलते हुए से गायब हुआ था।        पुलिस की विवेचना में पता चला कि अलीगढ़ पुलिस ने जो बच्चा चोर गिरोह पकड़ा है ,उसका गैंग लीडर दुर्योधन पुत्र ठाकुर दास निवासी गंगा नगर क

कर चोरी पर लगा शत-प्रतिशत जुर्माना

Image
स्टाम्प चोरी के मामले में डीएम ने जारी की आरसी  साहिबाबाद  एसपी चौहान साहिबाबाद थाना क्षेत्र की शहीद नगर कॉलोनी में रहने वाले अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल सलाम के खिलाफ डीएम ने तहसीलदार सदर के माध्यम से  4 लाख 35 हजार रुपये की आरसी जारी की है।              जानकारी के अनुसार स्टाम्प डयूटी चोरी के मामले में  शहीद नगर निवासी अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल सलाम को दोषी पाया गया है। इसलिए उसके खिलाफ 4 लाख 35 हजार रुपये की  आरसी जिलाधिकारी द्वारा जारी की गई है ।  जिला अधिकारी गाजियाबाद ने तहसीलदार सदर के माध्यम से की गई इस कार्रवाई में भुगतान नहीं होने की दशा में 18प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा। मानव अधिकार पक्षकार राजीव कुमार शर्मा की याचिका पर उपनिबंधक तृतीय सुरेशचंद मौर्या ने  यह कर चोरी पकड़ी थी जो 2 लाख 32 हजार रुपये थी । एडीएम फाइनेंस यशवर्धन श्रीवास्तव ने दिनाँक 24 मार्च 2021 को  2 लाख 32 हजार रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चोरी करने के मामले में शहीद नगर निवासी अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल सलाम पर 2 लाख 3 हजार रुपये की कर चोरी पर उतना ही जुर्माना लगाते हुए बसूली के दिए हैं आदेश।

दो लुटेरे गिरफ्तार

Image
दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का माल बरामद  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।         थाना साहिबाबाद पुलिस ने दो शातिर चैन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास  से तीन सोने की चेन और दो मोबाइल फोन के अलावा मादक पदार्थ और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए लुटेरों में एक थाना साहिबाबाद का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं।        सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसएसपी/ उपमहानिरीक्षक गाजियाबाद के निर्देशन में थानाध्यक्ष साहिबाबाद नागेंद्र चौबे की टीम  सोमवार की रात को शालीमार गार्डन में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर कृष्णा जूस कॉर्नर के पास से दो शातिर मोबाइल फोन लुटेरों व चैन झपटमारों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक विनय पुत्र मोहन निवासी डी54 गली नंबर 4 पप्पू कॉलोनी शालीमार गार्डन तथा दूसरा विनय उर्फ काली पुत्र श्री पाल निवासी डी-24 गली नंबर 4 पप्पू कॉलोनी साहिबाबाद है।जो मूल रूप से जिला बागपत के गांव मुखारी थाना बालोनी का रहने वाला है। इनके पास से सोने की तीन लूटी हुई चैन, दो मोबाइल फोन,225 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर और चोरी

संकीर्तन से एनसीआर गाजियाबाद को शिव मय बनाने का संकल्प

Image
प्रकृति पौधशाला में प्रकृति फ़ाउन्डेशन द्वारा ओउम् नमः शिवाय संकीर्तन महायग्य का आयोजन किया गया।संकीर्तन का शुभारंभ ओउम् नमः शिवाय महामन्त्र के संकीर्तन से हुआ तदुपरांत यज्ञ का आयोजन हुआ।        प्रकृति फाउंडेशन के प्रमुख कर्ताधर्ता डीपी पांडेय ने बताया कि भारत मिशन के तहत सम्पूर्ण गाजियाबाद क्षेत्र व एनसीआर को शिवमय बनाने हेतु साल भर आम जनता व शिव भक्तो के द्वारा एक लाख बेल पत्र के पौधे लगाये जाएंगे। आज यज्ञ में आने वाले सभी भक्तो को प्रसाद स्वरूप एक एक बेल पत्र का पौधा भेंट किया गया। पहला बेल पत्र का पौधा समाज सेवी अशोक श्रीवास्तव  को प्रकृति रुपा भाई डीपी पांडेय ने अपने हाथो से दिया।इस अवसर पर इस संकल्प के साथ लोगों को पौधे दिये गये कि वे स्वयं इस पौधे की देखभाल करते हुए उसे  पेड़ बनायेंगे।         इस यज्ञ का उद्देश्य सम्पूर्ण गाजियाबाद के अलावा सम्पूर्ण जगत की समृद्धि, खुशहाली, हरियाली, अमन चैन, आरोज्ञता रहे तथा भगवान सदा शिव हम लोगो को शक्ति दें,जिससे हम हसते हुए भगवान सदा शिव के आदर्शों पर चलते रहें।   इस कार्य क्रम का शुभारंभ भगवान सदा शिव के पूजन से किया

डॉ गौतम के शोध पत्र की सराहना विदेशों में

Image
 यूनाइटेड किंगडम में लाजपत राय कॉलेज साहिबाबाद के प्रोफेसर के शोध पत्र की सराहना  साहिबाबाद।     यूनाइटेड किंगडम की  कार्डिफ विश्वविद्यालय में लाजपतराय कालेज साहिबाबाद  के अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डा. जीएल गौतम ने शोध पत्र प्रस्तुत किया।  यूरोपियन एसोसिएशन फार कामनवेल्थ लिटरेचर  एंड लेंंगुएज स्टडीज ने आयोजित किया था।इस कान्फ्रेंस में प्रस्तुत डा. गौतम के शोध पत्र की सराहना की गई।            गौरतलब यह है कि यह कॉन्फ्रेंस 2020 में आयोजित होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह आयोजन जून 2021में हो सका। तीन दिन तक चली इस कॉन्फ्रेंस में विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों में  पढ़ा रहे प्रोफ़ेसर व रिसर्च  स्कॉलर ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिनकी संख्या 96 थी। डा.गौतम ने अपना शोध पत्र में गर्ल चाइल्ड के साथ  होने वाले भेद भाव पर अपना शोध प्रस्तुत किया। उनका आशय था कि आज के विज्ञान के दौर में भी गर्ल चाइल्ड के साथ भेदभाव हो रहा है। इसके लिये उन्होंने महेशदत्तानी के  नाटक तारा को आधार बनाया था तथा गर्ल चाइल्ड के साथ होने वाले भेद भाव पर अपना सख्त नजरिया प्रस्तुत किया। क्योंकि यह आयोजन अंतरराष

सीईएल कंपनी में डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ई ऑफिस का उद्घाटन

  सीईएल कंपनी में डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ई ऑफिस का उद्घाटन साहिबाबाद।      केंद्रीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय(स्वतंत्र प्रभार)डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र 4 स्थित भारत सरकार के उद्यम सीईएल कंपनी में डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ई ऑफिस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कंपनी के डिजिटलीकरण के कार्य का भी शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कंपनी परिसर में सोलर ऊर्जा के उत्पादन कार्य को देखा और समझा तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत पौधा लगाकर की।      ,              इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय राज्यमंत्री कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग  और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सीईएल कंपनी में शोध कार्य चल रहा है जिससे आम नागरिकों के उपयोग की चीजें यहां बनती हैं। सोलर एनर्जी की शुरुआत के लिए 1972 में इस कंपनी की शुरुआत की गई थी और तभी से कंपनी के उत्पादन पर्यावरण फ्रेंडली बनाने के प्रयास चल रहे

माता

Image
माता तीन प्रकार की होती हैं। एक जन्म देने वाली, दूसरी पृथ्वी माता ,तीसरी गौ माता। जन्म देने वाली माता वह है जिसके गर्भ में हमारा जीवन पनपता है। यह माता परमात्मा के बहुत निकट होती है। उसके जरायुज में एक बिंदु जाता है और उसी से पुत्र की प्राप्ति होती है। गर्भ स्थल में परमात्मा ने उस बिंदु से इस शरीर का निर्माण कर दिया।       माता के गर्भ से अलग होकर बालक पृथ्वी माता पर आता है। वह इसे नाना वनस्पतियां  तथा अन्य देती है। खनिज पदार्थ और खाद्य पदार्थ देती है इस माता के गर्भ में आकर कोई प्राणी अध्यात्मवेत्ता  बन जाता है, कोई वैज्ञानिक बनकर खाद्य पदार्थों, खनिज पदार्थों, सूर्य चंद्र आदि का अनुसंधान करता है।   तीसरी माता गौमाता होती है ।जो हमें दूध देती है‌ । उसके दूध को पीकर हम बलवान,ओजस्वी और ब्रह्मचारी बनते हैं।   जिस राजा के राष्ट्र में गउओं की रक्षा होती है वहां किसी प्रकार की हानि नहीं होती। *पूजा कहते हैं सदुपयोग को*।  गऊ की पूजा यह है कि उसे अच्छा खाने पीने को दिया जाए  और उससे दूध लिया जाए। दूध राष्ट्र की महान संपत्ति है। *माता की पूजा है माता की सेवा करना। उसे अनेक प्रकार क

मामूली सी बात पर चले लाठी-डंडे और पत्थर, एक की मौत एक घायल

साहिबाबाद  थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शहीद नगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम को आमने सामने की रहने वाले दो पड़ोसियों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में एक नौजवान की मौत हो गई और उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है और अस्पताल में उसे छुट्टी दे दी है ।           पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 27 साल का आबिद पुत्र मोहम्मद भोली  डी ब्लॉक शहीद नगर में  रहता है। उसके सामने आरोपी शकील आदि का मकान है।यह परिवार किराये पर रहता है। बृहस्पतिवार की शाम को आविद घर के सामने शकील के बच्चों के साथ दूसरे मोहल्ले के बच्चों के बैठने के मामले को लेकर महिलाओं में कहासुनी हुई थी। आबिद की परिवार की महिलाओं का आरोप था कि पड़ोसियों के बच्चों के साथ बैठने वाले लड़के आवारा किस्म के हैं जो गलत हरकतें करतें हैं। तब यह बात आई गई हो गई। लेकिन कल शाम जब आबिद मजदूरी करके घर लौटा तो आरोपी लड़कों ने आबिद को घेर लिया और कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। आरोप है कि आसिफ और