मामूली सी बात पर चले लाठी-डंडे और पत्थर, एक की मौत एक घायल

साहिबाबाद 

थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शहीद नगर कॉलोनी में शुक्रवार की शाम को आमने सामने की रहने वाले दो पड़ोसियों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में एक नौजवान की मौत हो गई और उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है और अस्पताल में उसे छुट्टी दे दी है ।

          पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 27 साल का आबिद पुत्र मोहम्मद भोली  डी ब्लॉक शहीद नगर में  रहता है। उसके सामने आरोपी शकील आदि का मकान है।यह परिवार किराये पर रहता है। बृहस्पतिवार की शाम को आविद घर के सामने शकील के बच्चों के साथ दूसरे मोहल्ले के बच्चों के बैठने के मामले को लेकर महिलाओं में कहासुनी हुई थी। आबिद की परिवार की महिलाओं का आरोप था कि पड़ोसियों के बच्चों के साथ बैठने वाले लड़के आवारा किस्म के हैं जो गलत हरकतें करतें हैं। तब यह बात आई गई हो गई। लेकिन कल शाम जब आबिद मजदूरी करके घर लौटा तो आरोपी लड़कों ने आबिद को घेर लिया और कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। आरोप है कि आसिफ और आरिफ ने मिलकर आबिद पर चाकुओं से वार किए तथा आबिद की भाभी शवाना पत्नी साहिद के सिर में बेगम पत्नी शकील आदि महिलाओं ने डंडे मारे और पत्थरों से घायल कर दिया।आबिद को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल  के चिकित्सकों ने आबिद को मृत घोषित कर दिया तथा उसकी भाभी सवाना को भर्ती कर लिया। जिसे  आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शबाना के सिर में करीब 25 टांके आए हैं ।

     पुलिस ने इस मामले में आरिफ, बेगम ,शकील तथा तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। आसिफ अभी फरार है। आसपास के लोगों ने बताया  कि दोनों परिवारों के बीच 3 माह पहले भी कहासुनी हुई थी। यह महिलाओं के बीच में हुआ विवाद इतना तूल पकड़ लेगा लोग इस बात से हैरान हैं। इस घटना को लेकर आबिद के परिवार में मातम छाया है। उसके एक 10 साल का बेटा है । 

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हत्या की  रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना