वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर
मूर्ति अनावरण के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार साहिबाबाद(एसपी चौहान)। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत दिल्ली) की एक आवश्यक बैठक शक्ति खंड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के अनावरण के संबंध में प्रस्तावित आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।इस अवसर पर अतिथियों के बारे में अध्यक्ष द्वारा बैठक में जानकारी दी गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह ने बताया कि भी शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के रावण कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी एवं समाजसेवी श्रीमान रुद्र प्रताप सिंह शिशौदिया करेंगे तथा संचालन वीके सिसोदिया करेंगे।कार्यक्रम में आने के लिए जिन महानुभावों ने अपनी सहमति दी है उनमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमान अनुराग ठाकुर के अलावा संत श्री श्री 1008 श्री विज्ञानानंद जी महाराज एवं महंत नारायण गिरी जी, विशिष्ट अतिथि एवं क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री यूपी सरकार माननीय सुनील शर्मा, दिल्ली सरकार में मंत्री माननीय पंकज सिंह,आ...