साहिबाबाद में शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर आरडब्ल्यूए महासंघ मिला जल शक्ति मंत्री से

शुद्ध पेयजल तथा अन्य समस्याओं को लेकर रडब्ल्यूए महासंघ ने की जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश से भेंट
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
      साहिबाबाद आरडब्ल्यूए महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में मुलाकात की तथा मोहन नगर जोन साहिबाबाद में पीने के पानी के लिए गंगा जल की आपूर्ति के लिए अनुरोध किया। 
      प्राप्त जानकारी के अनुसार महासंघ के संयोजक प्रमोद राणा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल की गंगा वॉटर आपूर्ति, हाउस टैक्स व सड़क समस्या पर  जनशक्ति मंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई। 
साहिबाबाद आरडब्ल्यूए महासंघ का प्रतिनिधिमंडल आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी से मिला था प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के आवास पर उनके निजी सचिव को भी क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
    इस अवसर पर जो मुद्दे उठाए गए उनमें दूषित पेयजल की समस्या प्रमुख रूप से थी। साहिबाबाद के अधिकांश क्षेत्रों में भूजल का टीडीएस 2000-2500 तक है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।  
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि  असंशोधित जल आपूर्ति हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद कई क्षेत्रों में की जा रही है जिसमें हिन्डन नदी किनारे लगे नलकूपों से बिना ट्रीटमेंट का पानी सीधे सप्लाई हो रहा है, जिससे जलजनित रोग बढ़ रहे हैं।  
   प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि  जिस प्रकार कुछ क्षेत्रों में गंगा वॉटर उपलब्ध है, उसी प्रकार शेष क्षेत्रों को भी शीघ्र जोड़ा जाए।  
   इसअवसर पर हाउस टैक्स वृद्धि का मुद्दा भी उठाया गया तथा बिना मूलभूत सुविधाओं के टैक्स बढ़ाने पर जनता की नाराजगी से अवगत कराया गया।  
   राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड की दुर्दशा पर भी विस्तार से चर्चा हुई प्रतिनिधि मंडल  ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर से मोहन नगर तक जीटी रोड की स्थिति बहुत खराब है सड़क में गड्ढे हैं और धूल उड़ती है। इसके अलावा अतिक्रमण, ट्रांसपोर्ट नगर और खराब सड़क के कारण यातायात जाम की समस्या होती है।
    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि साहिबाबाद क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इस पर शीघ्र ठोस कार्यवाही की जाएगी।  
मुख्यमंत्री कार्यालय के निजी सचिव ने भी ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
महासंघ का वक्तव्य-
साहिबाबाद आरडब्लूए महासंघ के संयोजक प्रमोद राणा ने कहा,  
“यदि प्रशासन और क्षेत्रीय नेताओं ने समय रहते गंगा वॉटर की समस्या को गंभीरता से लिया होता, तो आज साहिबाबाद की जनता को शुद्ध पानी मिल रहा होता। जनता गंदा पानी पीने को मजबूर है, यह क्षेत्रीय नेताओं की लापरवाही का परिणाम है। 
     इस प्रतिनिधि मंडल में महासंघ के संयोजक प्रमोद राणा के अलावा सदस्य सौदान सिंह, नन्दकिशोर लोधी, विरेन्द्र कुमार,  विपीन तलवार,श्रीमती प्रीति सिंह,  पवन चौहान आदि थे।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न