Posts

Showing posts from February, 2022

स्वामी विवेकानंद स्कूल में पत्रिका का विमोचन

Image
पत्रिका विद्या वार्ता का विमोचन साहिबाबाद(एसपी चौहान)।          स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेन्द्र नगर में सोमबार को विद्या भारती की चतुर्मासिक पत्रिका विद्या वार्ता का विमोचन किया गया।          मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि इस पत्रिका के सभी लेख  बच्चों के समग्र विकास पर आधारित है।  इससे आचार्यो को राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के अनुसार   एक सक्षम परिवेश का निर्माण करने में सहायता मिल सकेगी। ताकि छात्रों की मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान का सार्वभौमिक अर्जन सुनिश्चित किया जा सके। 3 से 8 वर्ष तक का बच्चा पठन, लेखन और संख्या ज्ञान कौशल की अपेक्षित शिक्षण क्षमताओं को प्राप्त कर सके।इस पत्रिका के लेखों  में बच्चों के समग्र विकास जिसमें भावनात्मक, साक्षरता, संख्यात्मक,  संज्ञानात्मक,  आध्यात्मिक और नैतिक विकास ,कला और सौंदर्य विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विशोक कुमार  एवम विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य गण सम्मिलित रहे ।अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

यशोदा अस्पताल की एक यूनिट आयुष्मान भारत योजना को समर्पित

Image
यशोदा अस्पताल कौशांबी की एक यूनिट भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के लिए समर्पित की गई साहिबाबाद(एसपी चौहान)। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित वेबीनार में डॉ उपासना अरोड़ा ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद अपने विचार प्रस्तुत किए तथा उन्होंने अपने यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी की एक यूनिट को आयुष्मान भारत योजना के लिए  समर्पित किया।         प्रधान मंत्री श नरेंद्र मोदी ने शनिवार 26 फरवरी 2022 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय बजट वेबिनार का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित बजट के बाद वेबिनार की श्रृंखला में यह पांचवां वेबिनार है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के स्वास्थ्य पेशेवर और पैरा-मेडिक्स, नर्सिंग, स्वास्थ्य प्रबंधन, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के पेशेवर उपस्थित थे। शुरुआत में, प्रधान मंत्री ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को बधाई दी, जिसने भारत की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की दक्षता और अपने लक्ष्य को पाने के समर्पण को विश्व में एक नया स्थान दिया है।         प्रधानमंत्री न

महाशिवरात्रि एक विशेष त्योहार

Image
शिव का अर्थ है कल्याण। लेखिका-अलका अग्रवाल(मेवाड़ संस्थान गाजियाबाद)। महाशिवरात्रि का महापर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। वैसे तो हिन्दू ग्रन्थों व मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को प्रत्येक माह की चतुर्दशी तिथि प्रिय है, परन्तु सभी चतुर्दशी विधियों में फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को अतिप्रिय है। सतोगुण, रजोगुण तथा तमोगुण में से तमोगुण की अधिकता दिन की अपेक्षा रात्रि में अधिक है। इस कारण भगवान शिव ने अपने निराकार के प्रतीक लिंग के प्रादुर्भाव के लिये फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की महाशिवरात्रि को चुना। महाशिवरात्रि पर्व का महत्व सभी पुराणों में मिलता है। गरुड़ पुराण, पद्म पुराण, स्कंद पुराण, शिव पुराण तथा अग्नि पुराण सभी में शिवरात्रि पर्व की महिमा का वर्णन मिलता है। इस दिन व्यक्ति व्रत रखते हैं तथा शिव महिमा का गुणगान करते हैं। शिव भगवान की बेलपत्तों से पूजा-अर्चना करते हैं। प्राचीन ग्रन्थों के अनुसार इस सृष्टि से पहले सत व असत नहीं थे। केवल भगवान शिव थे। शिव का अर्थ है-कल्याण। अतः शिव रूप बनने के लिये सभी के कल्याण के भाव, सभी

जैसा खायेंगे अन्न वैसा बनेगा मन

Image
अच्छी सेहत के लिये भोजन में शामिल करें उच्च प्रोटीन साहिबाबाद(एसपी चौहान)।      विश्व प्रोटीन दिवस के अवसर पर कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की डॉक्टर भावना गर्ग से बातचीत के बाद यह सारांश निकला कि हमें अच्छी सेहत के लिए भोजन में उच्च प्रोटीन को शामिल करना चाहिए।कहावत है कि जैसा खाये अन्न, वैसा बने मन। यहां मन का अभिप्राय सम्पूर्ण स्वास्थ्य से है। इसलिए एक व्यक्ति को क्या खाना चाहिए, कितना खाना चाहिए, कब खाना चाहिए, जरूर जानना चाहिए। क्योंकि स्वास्थ्य ही धन है। जब हमलोग स्वस्थ रहेंगे, तभी अपनी समस्त जिम्मेदारियों का सम्यक निर्वहन कर पाएंगे।          डा.गर्ग ने बताया कि प्रोटीन स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रोटीन अमीनो एसिड नामक रासायनिक 'बिल्डिंग ब्लॉक्स' से बने होते हैं। हमारा शरीर मांसपेशियों व हड्डियों के निर्माण और मरम्मत तथा हार्मोन एवं एंजाइम बनाने के लिए अमीनो एसिड का उपयोग करता है। इनका उपयोग ऊर्जा स्रोत के रूप में भी किया जा सकता है।प्रोटीन के प्रत्येक ग्राम में 4 कैलोरी होती है। प्रोटीन से शरीर के वजन का लगभग 15 प्रतिशत बनाता है। हमारी प्रोटीन

पत्रकारिता का पतन -भाग-1

Image
पत्रकारिता का पतन समाज की गिरावट को दिखाता है।         यूं तो समाज के सभी क्षेत्रों में गिरावट आई है और उसमें पत्रकारिता भी अछूती नहीं रही है।लोकतंत्र के चौथा स्तंभ जिसे पत्रकारिता कहते हैं में भारी नैतिक पतन को देखा जारहा है। मैं यह नहीं कह रहा कि बाकी तीन शेष स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका में गिरावट नहीं आई है या कम है!          सच मानो तो जिस गति से हमने विज्ञान में तरक्की की है उसी गति से नैतिक मूल्यों का ह्रास ह़ुआ है। इसका यह मतलब नहीं कि दोनों का आपस में कोई तालमेल है। तालमेल है भी और नहीं भी है। सच्चाई यह है कि जब आध्यात्मिक उन्नति होती है तो नैतिक मूल्यों का उद्भव होता है और जब आध्यात्मिक उन्नति के बदले भौतिक उन्नति होती है तो भौतिक संपदा पाने के लिए चरित्र पतन होने लगता है। यह नियम चारों स्तंभों पर लागू है।लेकिन मैं केवल आज पत्रकारिता पर ही बात करूंगा, जो मेरा मूल विषय है।             अखबार निकालना घाटे का सौदा होता है और जितना खर्चा अखबार निकालने में आता है उतनी कमाई कर लेना या खर्चे पूरे करना बहुत टेढ़ी खीर है। बहुत से औद्योगिक घराने इस क्षेत्र में आए और वह देर

गांधी जी की नीतियों के बिना अर्थव्यवस्था में सुधार संभव नहीं

Image
 गांवों की समृद्धि के बिना देश का विकास असंभव -राम बहादुर राय साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       प्रभाष परम्परा न्यास और मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा एक आन लाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘गांधी जी की आर्थिक नीतियों की प्रासंगिकता’।         राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि वर्ष 2021 से 2030 तक का काल दुनिया को पूरी तरह से बदल देगा। दुनिया डिजिटल वर्ल्ड के नाम से जानी जाएगी। मशीन और तकनीक का युग संवेदनाओं के संसार को लील सकता है। इसे बचाने के लिए हमें अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आर्थिक नीतियों का अनुसरण करना चाहिए। उनकी नीतियों गांवों और शहरों को जोड़ने वाली और आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने वाली हैं। हरिवंश जी ने आजादी के बाद नेहरू जी द्वारा अर्थवयवस्था में अपनाये गये पश्चिमी मॉडल का उदाहरण देते हुए इसे विनाशकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल गांवों को समाप्त करने वाला साबित हुआ था। उस दौर में पूंजीवाद और साम्यवाद के विचारों का युद्ध रहा। उस समय गांधी जी ने चेताया था कि ये आर्थिक नीतियां विनाशकारी हैं। उ

जयपुरिया स्कूल में व्यावहारिक अंतर्राष्ट्रीय विपणन कानक्लेव

Image
जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस, में व्यावहारिक अंतरराष्ट्रीय विपणन कॉनक्लेव 2022 का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस, गाजियाबाद में इंडो-गल्फ मार्केटिंग एसोसिएशन, दुबई के सहयोग से  सोमवार को 'डिजिटल युग में विपणन व्यवधान' (मार्केटिंग डिसरप्शंस इन डिजिटल एरा) विषय पर एक दिवसीय वर्चुअल इंटरनेशनल मार्केटिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।          उद्घाटन समारोह में कॉर्पोरेट मेहमानों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और छात्रों सहित 2,500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।प्रो. (डॉ.) तपन कुमार नायक, निदेशक, जयपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि पिछले 2 दशकों में कैसा डिजिटल बदलाव हुआ है और शिक्षा संस्थान कैसे छात्रों में कौशल की कमी को पूरा कर रहे हैं ताकि वे बदलते परिवेश के अनुकूल हो सकें। सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री शिशिर जयपुरिया ने इंटरनेशनल मार्केटिंग कॉन्क्लेव 2022 की थीम पर अपने विचार रखे और जानकारी दी। श्री जयपुरिया ने दुनिया भर में चल रहे विपणन व्यवधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, &

आईटीएस में मानव संसाधन के प्रबंधन एवं विकास मे अपेक्षाएं, चुनौतियाँ एवं परिवर्तन में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका" विषय पर गोष्ठी

Image
आईटीएस मोहन नगर  में मानव संसाधन के प्रबंधन एवं विकास में अपेक्षाएं, चुनौतियाँ एवं परिवर्तन में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका विषय पर  ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस मोहन नगर  में रविवार को "मानव संसाधन के प्रबंधन एवं विकास मे अपेक्षाएं, चुनौतियाँ एवं परिवर्तन में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका" विषय पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में शिक्षा, व्यवसाय जगत तथा अनेक संस्थानों के  के साथ साथ आईटी इंडस्ट्री के स्थापित विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किये।              इस अवसर पर  आईटीएस - दि एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्तमान में मानव संसाधन के क्षेत्र मे टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका एवं उसके अनुप्रयोगों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वैश्विक स्तर पर परिवर्तन हो रहे हैं उनसे कोई भी संस्था इसके प्रभाव से अछूता नहीं रह सकता है। हम सभी को इस विषय में जानकारी होना समय की मांग है।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की इस सम्मेलन से सभी लाभान्वित होंगे।        संस्थान  के आईटी एवं स्नातक परिसर के

आईटीएस में वर्चुअल व्यावसायिक सम्मेलन।

Image
आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट  मोहन नगर में वर्चुअल बिज़नेस सम्मेलन 2022  का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  मोहन नगर ग़ाजियाबाद   में शनिवार को रेजिलिएंस एंड रीइन्वेंशन ऑफ़ बिज़नेस इन द जीआईजी इकॉनमी" विषय पर वर्चुअल बिज़नेस सम्मेलन का आयोजन किया गया  ।          सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि वेंकटेश महादेवन, (चीफ इनफार्मेशन ऑफिसर, दुबई इन्वेस्टमेंट्स , पीजेएस सी, दुबई, युएई) गेस्ट ऑफ़ ऑनर प्रियदर्शी(सीईओ आई आईआईटीडी , इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर, आईआईटी देलही) की नोट स्पीकर अमित कुमार( सीईओ  ओएलएक्स ऑटो)आईटीएस -द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढ़ा द्वारा विधि अनुसार किया गया ।         उद्घाटन सत्र में  शअमित कुमार  ने की नॉट प्रस्तुत किया। जिसमे जीआईजी टेक्नोलॉजी का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया,साथ  ही डिसरप्सन के कारण विभिन्न क्षेत्रों में आये वदलाव का जिक्र किया।साथ ही तदनुकूल कार्य प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया।  गेस्ट ऑफ ऑनर नरेश प्रियदर्शी ने टेक्नोलॉजी की  हरेक क्षेत्र में समग्र उपयोगिता पर बल दिया और अपने आर्गेनाइजेशन में नए मूल्य स

यशोदा अस्पताल में न्यूट्रास्यूटिकल्स पर सम्मेलन

Image
यशोदा अस्पताल कौशांबी में न्यूट्रास्यूटिकल्स पर सम्मेलन साहिबाबाद(एसपी चौहान)।                  यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी में शुक्रवार को एसोचैम ने न्यूट्रास्युटिकल्स द्वारा जीवन शैली में संशोधन को प्रोत्साहित करने के लिए "न्यूट्रास्युटिकल्स- वर्ल्ड्स फ्यूचर सीयूटिकल्स" शीर्षक के साथ न्यूट्रास्युटिकल्स सम्मेलन के अपने 7वें दौर का आयोजन किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. उपासना अरोड़ा (सह-अध्यक्ष, एसोचैम नेशनल एम्पावरमेंट काउंसिल एवं चेयरपर्सन, यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कैशाम्बी) के स्वगात भाषण से हुआ।            स्वागत भाषण में डॉ उपासना अरोड़ा ने कहा कि "न्यूट्रास्युटिकल उद्योग ने विकास के लिए सही जगह साबित की है, विशेष रूप से जनसंख्या की उम्र और स्वास्थ्य देखभाल में वृद्धि के रूप में। और जैसा कि लोग कोविड-19 महामारी के कारण अपने स्वास्थ्य और भलाई के बारे में अधिक चिंता विकसित करते हैं।" उन्होंने कहा कि, "न्यूट्रास्युटिकल उद्योग में निर्माताओं, वितरकों और थोक विक्रेताओं को न्यूट्रास्युटिकल उद्योग के विकास के संचालकों को समझना च

आईटीएस में वर्चुअल सम्मेलन

Image
आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में "वर्चुअल बिज़नेस सम्मेलन साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  मोहन नगर ग़ाजियाबाद   में शनिवार को रेजिलिएंस एंड रीइन्वेंशन ऑफ़ बिज़नेस इन द जीआईजी इकॉनमी" विषय पर वर्चुअल बिज़नेस सम्मिट  का आयोजन किया जायेगा ।           सम्मेलन के विषय में आईपीएस की मीडिया प्रभारी मोनिका शर्मा ने बताया कि वर्चुअल समिट का उद्घाटन मुख्य अतिथि  वेंकटेश महादेवन(चीफ इनफार्मेशन ऑफिसर, दुबई इन्वेस्टमेंट्स , पी जे एस सी, दुबई, यु. ए. ई), गेस्ट ऑफ़ ऑनर नरेश प्रियदर्शी, (सी ई ओ , आई आई आई टी डी , इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर, आईआईटी दिल्ली) की नोट स्पीकर  अमित कुमार, (सी ई ओ , ओ एल एक्स ऑटो) आई टीएस -द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढ़ा  एवं सम्मिट कनवेनर डॉ अनुषा अग्रवाल द्वारा विधिवत सम्पन्न  किया जायेगा।          इस अवसर पर प्रथम पैनल डिस्कशन सत्र में " इनोवेट , इंटेग्रेटे एंड मोटिवेट फॉर सस्टेनेबल ऑर्गनाइजेशन"  विषय पर चर्चा की जाएगी जिसमे मिस रश्मि मैंशरमाणी, सी एच आर ओ , वेव ग्रुप ,विज्ञान मिश्रा , अकाउंट डायरेक्टर, नेट ऍप इंडिया लिमिटेड ,

भू माफिया निधि बिल्डर गिरफ्तार

Image
चर्चित भू माफिया निधि बिल्डर धनपाल सिंह गिरफ्तार साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         थाना साहिबाबाद पुलिस ने चर्चित भू माफिया निजी बिल्डर के मुख्य कर्ताधर्ता धनपाल सिंह को करण गेट पुलिस चौकी राजेंद्र नगर के पास से सफारी गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। धनपाल सिंह पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन खरीद कर उस पर मकान, फ्लैट आदि की बनाता था तथा भोले वाले लोगों को वह कई -कई बार बेच देता था तथा मोटी रकम हड़प लेता था।                            सीओ साहिबाबाद के मुताबिक धनपाल सिंह ने  निधि बिल्डर के नाम से फर्म बनाकर फ्लैटों का निर्माण करने धंधा शुरू किया।वह जमीन की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से करके उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर वहां फ्लेट आदि बनाता तथा भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें बेच देता था। यह एक ही प्लॉट या फ्लैट आदि के फर्जी दस्तावेज तैयार करा कर एक बार बिक्री की हुई संपत्ति को दूसरों को कब्जा करा देता था।यह काम वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक से लोन दिलाकर के लोगों को ठग लेता था। निधी बिल्डर्स फर्म के मुख्य कर्ताधर्ता धनपाल सिंह को थानाध्यक्ष साहिबाबाद नागेन्द्र चौ

माता शबरी

Image
माता शबरी एक महान वैज्ञानिक और गुप्त चर थी  एसपी चौहान। हमारे अंतःकरण में पवित्रता हो और वाणी में नम्रता हो यही धर्म की महत्ता है।अपने कर्म का पालन ही धर्म है। मानव चाहे कितना ही विद्वान हो, वेदों का ज्ञाता हो, किंतु नम्रता के अभाव में सभी व्यर्थ है। यह विचार माता शबरी द्वारा वन में धर्म की महत्ता पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्रीराम द्वारा व्यक्त किए गए थे।* उन्होंने कहा था कि हे देवी नम्रता ही मानव को धार्मिक बनाने का सबसे बड़ा साधन है। हम शबरी के चरित्र को केवल एक वृद्ध, गरीब, शूद्र, वनवासी भौलनी के तौर पर ही जानते और पढ़ते आए हैं। यह सबरी के चित्र के साथ अन्याय है। यह सच है कि शबरी महर्षि कुरुतुक ऋषि महाराज की कन्या थी। वह इसके अलावा एक महान विज्ञान वेत्ता, एक विदषी महिला और योग्य गुप्त चर थी।उसने भारद्वाज मुनि महाराज की विज्ञानशाला में उनके साथ मिलकर अनेक यंत्रों का निर्माण किया था। उसके पास एक ऐसा यंत्र भी था जिसमें किसी व्यक्ति के एक बूंद रक्त को प्रवेश कराकर उस मानव का पूरा स्वरूप सामने दिखाई देने लगता था। अपने आश्रम में उस वृद्ध शबरी ने राम के आने का इंतजार कि

विशिष्ट खिलाड़ियों को सम्मान व कैथ लैब का उद्घाटन

Image
ईएसआईसी एवं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान वह कैथ लैब का उद्घाटन साहिबाबाद (एसपी चौहान)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरुग्राम स्थित ताज होटल में विशिष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह एवं कैथ लैब का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।           यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी के मीडिया प्रभारी गौरव पांडे के अनुसार समारोह का आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 187 वीं बैठक के साथ किया गया। कार्यक्रम में  भूपेंद्र यादव, श्रम एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री एवं पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री भारत सरकार एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार रामेश्वर तेली ने विशेष रूप से भाग लिया। इसके अलावा यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पीएन अरोड़ा ने ईएसआई की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के बोर्ड सदस्य के रूप में इस बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने इस समारोह में पैरा बैडमिंटन चैंपियन अर्जुन अवॉर्डी खेल रत्न अवॉर्डी एवं पद्मश्री खिलाड़ी प्रमोद भगत को एक

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला साहिबाबाद (एसपी चौहान)।         राष्ट्रीय शिक्षानीति  के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र  में सकारात्मक परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में  लगातार प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।          मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि इसी श्रृंखला में शनिवार को आचार्या अलका द्वारा "ग्रोथ माइंडसेट फॉर एन एजुकेटर" विषय लिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी विषय एक दूसरे से जुड़े हुए है। अलका ने बताया कि बालकों के जहन में स्थायी कल्पनाओ एवम् उनकी प्राकृतिक स्वभाव को किस तरह पंख लगाकर एक ऊँची उड़ान दी जाए।  प्रधानाचार्य विशोक कुमार  ने इस अवसर पर  आचार्यो से अनुरोध किया कि  इस तरह विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाए कि बालकों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारकर उसकी सकारात्मक ऊर्जा को  नवाचार एवम नई- नई खोजो के लिए उत्साहित किया जाए।          कार्यक्रम के संयोजक  प्रदीप कौशिक ,श्रीमती रमा ,  प्रदीप गुप्ता थे।  विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित क

यशोदा अस्पताल में हृदय रोगी का हाइब्रिड तकनीक से अनोखा इलाज

Image
अफ्रीका मूल के हृदय रोगी का हाइब्रिड तकनीक से यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सफल चिकित्सा साहिबाबाद (एसपी चौहान)।      यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में हृदय रोगी अफ्रीकन मूल के जांबिया निवासी 59 वर्षीय मैथ्यू डिक्सन का हाइब्रिड विधि जिसमें दूरबीन एवं बहुत ही कम चीरे के ऑपरेशन से सफलतापूर्वक इलाज किया गया।  हॉस्पिटल में आयोजित आज एक प्रेस वार्ता में हॉस्पिटल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जन डॉक्टर आयुष गोयल ने बताया की मैथ्यू को चलने में दिक्कत होती थी, कूल्हे एवं पैरों में सूजन एवं दर्द की शिकायत थी । उनकी यह सूजन इतनी गंभीर थी कि यह कभी भी फट सकती थी और इसका गंभीर खतरा यह था कि 5 लीटर प्रति सेकंड के हिसाब से खून बाहर आ सकता था। ऐसे में मैथ्यू ने जब अपने देश में जांच कराई तो उन्हें पता चला कि उनकी शरीर की खून की सबसे मोटी रक्त वाहिनी में सूजन है और उसमें कचरा भी फस गया है। उस जांच की रिपोर्ट को मैथ्यू ने अपने मित्र के माध्यम से यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के डॉक्टरों को भेजा जहां टेलीमेडिसिन के माध्यम से मैथ्यू को बताया गया कि इसका इलाज हो सकता है तव वे सारे प्रावधानों को पू

आईटीएस में इन लाइन राष्ट्रीय सैमिनार

Image
आईटीएस में बैंकिंग वित्त और बीमा क्षेत्र में प्रतिमान बदलाव और आईटी विषय पर आनलाइन राष्ट्रीय समिट आयोजित साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद में शनिवार को भी बैंकिंग वित्त और बीमा क्षेत्र में प्रतिमान बदलाव और आईटी विषय पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय समिट का आयोजन किया गया। इस समिट में शिक्षा, बैंकिंग, क्रिप्टो करेंसी क्षेत्र के विशेषज्ञों, देश के सुविख्यात अर्थशास्त्रियों, के साथ साथ आईटी इंडस्ट्री के स्थापित विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किये।         क्षसमिट के आरम्भ में आईटीएस - दि एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्तमान में बैंकिंग एवं फाइनेंस के क्षेत्र में हो रहे विकास एवं शोध कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वैश्विक स्टार पर परिवर्तन हो रहे हैं उनसे कोई भी देश या समाज अछूता नहीं रह सकता है और हम सभी को इसके बारे में जानकारी होना समय की मांग है।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस समिट से सभी लाभान्वित होंगे।                संस्थान के आईटी एवं स्नातक परिसर के निदेशक प्रो0 सुनील पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कह

डॉ.पीएन अरोड़ा ने पत्नी संग डाला वोट

Image
 डॉ.पीएन अरोड़ा ने पत्नी संग किया मतदान साहिबाबाद (एसपी चौहान)।           वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के प्रबंध निदेशक डॉ पीएन अरोड़ा ने कवि नगर गाजियाबाद स्थित पोलिंग बूथ पर अपनी पत्नी डा. उपासना अरोड़ा के साथ वोट डाला ।            वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मतदान करना जागरूक नागरिक होने की पहली पहचान है। उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह जागरूक नागरिक बने रहें और मतदान करने को प्राथमिकता पर रखें। यदि हम मतदान नहीं करतेहैं तो हमारा देश में योगदान शून्नाय ही समझें। मतदान से हमारा और देश दोनों का भविष्य तय होता है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम मतदान अवश्य करें ।        डॉ उपासना अरोड़ा ने कहा कि उनका वोट महिलाओं के सशक्तिकरण उनकी सामाजिक सुरक्षा एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति है।

जनवादी महिला समिति का अधिवेशन संपन्न

Image
जनवादी महिला समिति का सम्मेलन संपन्न साहिबाबाद(एसपी चौहान)।                                                    अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गाजियाबाद की साहिबाबाद इकाई का पहला सम्मेलन सफदर हाशमी स्मारक  झंडापुर पर संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ कॉमरेड रेणु झा के द्वारा ध्वजारोहण  तथा शहीदों को श्रद्धाजलि देने के साथ सम्मेलन शुरु हुआ।  सम्मेलन की अध्यक्षता रेणु झा व गीता देवी के (दो सदस्यीय) अध्यक्ष मंडल द्वारा की गयी।सम्मेलन का उद्घाटन संगठन की राज्य सचिव कॉमरेड आशा शर्मा द्वारा किया गया। कामकाज की रिपोर्ट दर्शनी देवी द्वारा प्रस्तुत की गयी तथा रिपोर्ट पर 6 प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया। रिपोर्ट पर हुई बहस का जबाव नीरु सिंह द्वारा दिया गया।              सम्मेलन में कुल 32 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में 9 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें बसंती को प्रधान, गीता व रेणु झा उप प्रधान, नगमा सचिव, लता देवी सह सचिव, दर्शनी कोषाध्यक्ष, नईमा, गीता देवी, बबली को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सम्मेलन का समापन धन्यवाद के साथ संगठन की उपाध्यक्ष क

आईटीएस में डाटा साइंस पर सेमिनार

Image
आईटीएस मोहन नगर में डाटा साइंस (द चेंजिंग बिजनेस लेंडस्केप) विषय पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय समिट आयोजित साहिबाबाद (एसपी चौहान)।          आईटीएस मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद में एक ऑनलाइन राष्ट्रीय समिट का आयोजन किया गया,जिसका विषय था डाटा साइंस"द चेंजिंग बिजनेस लेंडस्केप"। इस समिट में ऐकडेमिक, रिसर्च एवं आईटी इंडस्ट्री के स्थापित विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किये।         समिट के आरम्भ में संस्थान के आईटी एवं स्नातक परिसर के निदेशक प्रो0 सुनील पांडेय ने अतिथियों का पहले स्वागत किया तथा बाद में डाटा साइंस के विकास एवं इसकी बढ़ती उपयोगिता और महत्वा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सोशल मीडिया, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, मशीन लाइर्निंग का प्रसार हो रहा है, इन पर आधारित अनुप्रयोगों के कारण बहुत तेजी से डाटा का विस्तार हो रहा है जिसके कारण शोधार्थियों पर वैकल्पिक अनुप्रयोगों के विकास की आवश्यकता भी बढ़ रही है।            सैमिनार के मुख्य अतिथि एवं आईआईबीएम के सलाहकार तथा कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के पूर्व प्रेजिडेंट प्रो. एके नायक ने अपने सम्बोधन में वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षे

देशभक्ति की जिंदा मिसाल थीं लता दीदी-डॉ पीएन अरोड़ा

Image
देशभक्ति की जिंदा मिसाल थीं लता दीदी: डॉ पीएन अरोड़ा साहिबाबाद(एसपी चौहान)।           सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ.पीएन अरोड़ा ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन को देश की अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि देश की जिंदा मिशाल थीं लता दीदी।         यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अरोड़ा ने लता मंगेशकर  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।उन्होंने कहा कि लता दीदी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी, उनके गीत हमारे कानों और दिल में हमेशा गूंजते रहेंगे। उन्होंने बाल्य काल से ही लता दीदी के देशभक्ति से ओतप्रोत गाने सुनकर मन आह्लादित हो जाता था और देशभक्ति के लिए हृदय में एक नई ज्योति उजागर हो जाती थी। वह समाज के लिए नहीं देश के लिए भी देशभक्ति की एक जिंदा मिसाल थीं। उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा से भारत का नाम विश्व में रोशन किया, और विश्व के अनेक बड़े गायकों का मन जीत लिया। उनका जीवन भरपूर उपलब्धियों से भरा रहा है। लता जी हमेशा ही सदकर्मों के लिए समाज में आगे रही हैं और हम सब को प्रेरणा देती रही हैं। उनसे

स्वामी विवेकानंद स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में बसंत पंचमी एवम  बालक वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया साहिबाबाद(एसपी चौहान)।         स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में राजेंद्र नगर में शनिवार को (बसंत पंचमी पर) विद्या की देवी माता सरस्वती का पूजन तथा हवन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। आज बालक हकीकत राय को उनके बलिदान के लिए याद किया गया।         विद्यालय की  मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्रवती के सामने दीप प्रज्वलन से हुआ । विद्यालय प्रांगण में वैदिक मंत्रों के साथ  माँ सरस्वती का पूजन एवं हवन किया गया।तत्पश्चात एक सामूहिक गीत गाया गया।            इस अवसर पर शिशु मंदिर के आचार्य विनय  द्वारा बालक वीर हकीकत राय  का जीवन वृत्त सभी के सामने प्रस्तुत किया गया । हवन में यजमान के रूप में विद्यालय के प्रबंधक  वीरेंद्र शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी रेनू शर्मा  तथा विद्यालय के उपप्रबंधक आलोक अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रितु अग्रवाल थे। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता , उपाध्यक्ष श्रीमती कविता त्यागी  , रवि रस्तोगी  , प्रधानाचार्य  विशोक क

भाजपा नेता साधना हुए कोरोना नेगेटिव

भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश साधना ने करोना को पछाड़ा साहिबाबाद(एसपी चौहान)।            गाजियाबाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संरक्षक मंडल के सदस्य जगदीश साधना अब कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। उन्हें गत 28 जनवरी को उनको कोविड के संक्रमण की वजह से यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी गाजियाबाद में  में भर्ती किया गया था।             अस्पताल के मीडिया प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि श्री साधना के फेफड़ों में निमोनिया की शिकायत भी पाई गई थी। उन्हें अस्पताल के कोविड-19 सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया था। जहां अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनका गहन निगरानी में इलाज चला। फलस्वरूप वह अब स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पाकर घर चले गए हैं। जगदीश साधना उत्तर प्रदेश के पंजाबी समाज के भी बड़े नेता हैं,इससे  समाज के हर वर्ग के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने पर हर्ष का अनुभव किया है।         अस्पताल के अनुभव के विषय में जगदीश साधना ने अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पीएन अरोड़ा का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा साथ ही अस्पताल के रेस्पिरेट्री टीम के डॉक्टरों एवं नर्स , स्टाफ की उनकी देखभाल के लिए

विश्व कैंसर दिवस पर यशोदा अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

Image
विश्व कैंसर दिवस पर यशोदा अस्पताल कौशांबी में जागरूकता कार्यक्रम  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी  में शुक्रवार को  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक यादव एवं वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डॉ दीपक जैन ने लोगों को कैंसर से बचाव के तरीकों पर लोगों को जागरूक किया।         डॉ अभिषेक यादव ने बताया कि पिछले एक साल में हमने हॉस्पिटल में 500 से ज्यादा कैंसर के मरीजों का इलाज किया है। विश्व कैंसर दिवस कैंसर की बीमारी से लड़ने के लिए हमें पूरी प्रतिबद्धता और शक्ति के साथ इस बीमारी से लड़ने के हमें संकल्प की याद दिलाता है। नई और विकसित हो रही तकनीक कैंसर रोगियों और उनके उपचार और देखभाल में शामिल लोगों के लिए आशा की किरण दिखाती हैं। पिछले 10 वर्षों में हमने निदान और उपचार में इतना विकास और परिशोधन देखा है जो सुनिश्चित करता है कि हम सही रास्ते पर है।          डॉ दीपक जैन ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में कैंसर के मामले खतरनाक दर से आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान आंकड़ों (ग्लोबोकै

केंद्रीय आम बजट पर व्यापारियों का मंथन

Image
केंद्रीय बजट पर साहिबाबाद के व्यापारियों ने किया विचार-विमर्श  साहिबाबाद(एसएनबी)।         साहिबाबाद व्यापार मंडल ने  साहिबाबाद स्थित अपने कार्ययालय पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर बैठक की तथा उसमें बजट पर विचार मंथन किया गया।  बैठक में क्षेत्र के जाने माने व्यापारी मौजूद रहे तथा अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी ने की।         बैठक में व्यापारियों में यह इस बात पर आम सहमति थी कि कोरोना संक्रमण के कारण लाक डाउन के बावजूद केंद्र सरकार ने जहां अर्थव्यवस्था को संभाले रखा है वही आम आदमी की चिंता का भी ख्याल किया है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किए बजट पर विचारों का आदान प्रदान हुआ और व्यापारिक दृष्टिकोण से बजट 2022 का विश्लेषण किया गया। प्रवीण भाटी का मानना था कि  आम बजट अर्थव्यवस्था को बूस्ट करेगा। सरकार ने तुरंत लाभ भले नहीं दिया हो, लेकिन इसका परिणाम बाद में शानदार रहेगा। यह राजनीतिक बजट नहीं है बल्कि देश हित में बजट आया है। कच्चे माल के रेट कम होने से छोटे व बड़े सभी कारोबारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों का ध्यान बजट में कुछ खास बिंद

यशोदा में कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को

विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में यशोदा अस्पताल में जागरूकता अभियान शुक्रवार को  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।           विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में शुक्रवार को(आज)  एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, यह जानकारी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुज अग्रवाल ने दी है।           डॉक्टर अग्रवाल के मुताबिक शुक्रवार को हॉस्पिटल में आए मरीजों एवं उनके तीमारदारों को कैंसर से बचाव हेतु जागरूक किया जाएगा और दोपहर 1:00 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सजीव (लाइव) कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा उनके सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। इसके अलावा यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के फेसबुक पर कल दोपहर 1:00 बजे जुड़कर लोग अपने सवालों के जवाब वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक यादव एवं वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डॉक्टर दीपक जैन से कर सकते हैं।         अस्पताल के मीडिया प्रभारी गौरव पांडे के अनुसार डॉ अभिषेक यादव ने बताया है कि वर्ष 2022 की वर्ल्ड कैंसर डे का थीम 'क्लोज द केयर गैप' है, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैंसर बीमारी

स्वामी विवेकानंद स्कूल में इंटरनेट पर कार्यशाला का आयोजन

Image
इंटरनेट की बेसिक जानकारी के लिए स्वामी विवेकानंद स्कूल में कार्यशाला का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।          राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में इंटरनेट की बेसिक जानकारी के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरनेट जगत के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को इंटरनेट की बेसिक जानकारी दी तथा उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।          मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि  इस कार्यशाला के  मुख्य अतिथि इंटरनेट के अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट एवं आईसीएएनएन के भूतपूर्व अध्यक्ष बृजेश जैन द्वारा  विद्यालय के समस्त आचार्यों का इंटरनेट के क्षेत्र में मार्गदर्शन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के माननीय अध्यक्ष  राधेश्याम गुप्ता  के आशीर्वचन के साथ हुआ। तदुपरांत बृजेश जैन  ने बड़े ही रोचक ढंग से  इंटरनेट के   विषय को आचार्यों के सामने प्रस्तुत किया। इन्होंने बताया कि विश्व में तथा भारत में इंटरनेट कब से प्रारंभ होकर विभिन्न आधुनिक तकनीकी यों के साथ  आज इतने विस्तृत स्तर पर फैला हुआ है इन्होंने कहा कि यदि एक मिनट के लिए भी इंटरनेट

डीएवी राजेंद्र नगर में कोरोना की बूस्टर डोज

Image
कोरोना की बूस्टर डोज साहिबाबाद (एसपी चौहान)। डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद में मंगलवार को प्रात: 10 बजे से विद्यालय के शिक्षक वर्ग, प्रशासनिक विभाग एवम अन्य कर्मचारियों हेतु कोविड _19 बूस्टर वैक्सिनेशन सत्र का आयोजन किया गया विद्यालय ने 15 से 18 वर्ष के अपने विद्यार्थियों को भी आज वैक्सीनेशन हेतु आमंत्रित किया गया। जो किन्ही कारणों से गत दिनों में वैक्सीनेशन से वंचित रह गए थे। ज्ञात रहे कि विद्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक एवम जिला प्रतिरक्ष्क स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से दिनांक 10 जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के विद्यार्थियों हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य  वीके चोपड़ा ने कहा कि विद्यालय के समस्त विद्यार्थीगण जिनकी आयु 15 से 18 वर्ष है कोविड 19 वैक्सीनेशन की प्रथम डोज प्राप्त कर चुके हैं, आज हमने अपने शिक्षक वर्ग तथा अन्य कर्मचारियों हेतु बूस्टर डोज का आयोजन किया है। उन्होंने डा. गोपाल सिंह का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्य को सम्पन्न करने में अहम भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि विद्यालय शीघ्र ही विद्या