भाजपा नेता साधना हुए कोरोना नेगेटिव

भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश साधना ने करोना को पछाड़ा
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
           गाजियाबाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संरक्षक मंडल के सदस्य जगदीश साधना अब कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। उन्हें गत 28 जनवरी को उनको कोविड के संक्रमण की वजह से यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी गाजियाबाद में  में भर्ती किया गया था।
            अस्पताल के मीडिया प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि श्री साधना के फेफड़ों में निमोनिया की शिकायत भी पाई गई थी। उन्हें अस्पताल के कोविड-19 सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया था। जहां अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनका गहन निगरानी में इलाज चला। फलस्वरूप वह अब स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पाकर घर चले गए हैं। जगदीश साधना उत्तर प्रदेश के पंजाबी समाज के भी बड़े नेता हैं,इससे  समाज के हर वर्ग के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने पर हर्ष का अनुभव किया है। 
       अस्पताल के अनुभव के विषय में जगदीश साधना ने अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पीएन अरोड़ा का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा साथ ही अस्पताल के रेस्पिरेट्री टीम के डॉक्टरों एवं नर्स , स्टाफ की उनकी देखभाल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर