Posts

Showing posts from January, 2024

पूज्य श्री तन सिंह जी की जन्म शताब्दी रविवार को नेहरू स्टेडियम में,मुख्य अतिथियों को किया आमंत्रित

Image
पूज्य श्री तन सिंह जी की जन्म शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी अंतिम दौर में गाजियाबाद (एसपी चौहान)।      नेहरू स्टेडियम दिल्ली में आयोजित पूज्य तन सिंह जी के जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी अंतिम दौर में हैं। इस तैयारी के क्रम में मुख्य अतिथियों को निमंत्रण पत्र प्रदान किए गए तथा शेष बचे हुए क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क करने और निमंत्रण पत्र देने के संदर्भ में क्षत्रिय युवक संघ के उम्मेद सिंह जैसलमेर,सुमेर सिंह जोधपुर के अलावा अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह रहे। आपका सहयोग धीरज तोमर, सुनील सिंह और भानु सिसोदिया द्वारा किया गया।         जनसंपर्क के क्रम में खतौली में हरेन्द्र सिंह सोम, पंकज तोमर, भूपेंद्र सिंह सोम,भरौटा में गौरव राणा, राहुल सोम। जीतपुर में ऋषिपाल सोम, मोहित राणा ,विजय पंवार, सेवक पंवार,कुसावली में नरेश सोम, विक्रांत सोम, दौलतपुर में पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, विक्रम सिंह ,जगपाल सिंह, सुरेश सिंह ग्राम प्रधान पवन सोम, विपिन सिंह ,ऋषिपाल सिंह ,सतवीर सिंह, मोहित सोम, अनुस सोम क

पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी वर्ष मनाने के लिए लगातार जनसंपर्क

Image
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान व क्षत्रिय युवक संघ का लगातार जनसंपर्क जारी  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह और क्षत्रिय युवक संघ के पदाधिकारी प्रेम सिंह भाटी, उदय सिंह राठौड़, दातार सिंह भाटी व भोपाल सिंह राठौड़ के मिलकर 28 जनवरी को नई दिल्ली में नेहरू स्टेडियम में मनाए जाने वाले पूज्य तन सिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष में लोगों से संपर्क जारी है।        जनसंपर्क अभियान का शुरुआत गाजियाबाद से  की गई जिसमें पहला निमंत्रण पत्र बीएसएफ से पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवा निवृत संजय सिंह ,भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद की उपाध्यक्ष रनीता सिंह को 28 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में पूज्य तन सिंह जी के शताब्दी जन्म महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया गया।     तदुपरांत मेरठ ,रुड़की, ढंडेरा,भलस्वा, हरिद्वार ,बहादराबाद और देहरादून में अनेक सभाएं आयोजित की गईं।     इस जनसंपर्क अभियान में केपी सिंह का साथ दिया डॉक्टर अमरदीप रुड़की, राजेंद्र सिंह सोम मेरठ ,जयवीर सिंह मेरठ, कैप्टन प्रेम सिंह, मोहित चौहान तथा अजय सोम ने। मेरठ

पूज्य तन सिंह की जन्म शताब्दी समारोह के लिए कई बड़े अधिकारी आमंत्रित किए गए

Image
पूज्य तन सिंह की जन्मशताब्दी मनेगी 28 जनवरी को नेहरू स्टेडियम दिल्ली में  गाजियाबाद  (एसपी चौहान)।     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने क्षत्रिय युवक संघ के दिल्ली प्रांत अधिकारी रेवत सिंह और जसवंत सिंह सोम के साथ मिलकर एनसीआर के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को निमंत्रण पत्र दिया।इस अवसर पर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर संस्था की स्मारिका भी भेंट की गई।      केपी सिंह ने बताया कि वे सबसे पहले आईएएस अधिकारी तथा यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह से मिले । तदुपरांत महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, पीसीएस शैलेंद्र सिंह ओएसडी, परियोजना प्रबंधक प्रेम प्रकाश सिंह एवं संजय सिंह, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक पीपी सिंह को पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी समारोह के लिए समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।     यह समारोह 28 जनवरी को नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में होगा। इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह व नगर पालिका रबूपुरा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तथा रालोद नेता सुनील सिंह को भी समारोह में आने के लिए  निमंत्रण पत्र दिए गए। इस अवसर पर अखंड राजपू

पूज्य श्री तन सिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष मनाने के लिए मीडिया को किया आमंत्रित

Image
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की मीडिया जगत को सेवा कार्यों से जोड़ने की पहल साहिबाबाद (एसपी चौहान)।     क्षत्रिय युवक संघ द्वारा दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में पूज्य तन सिंह जी की 28जनबरी को जन्म शताब्दी वर्ष मनाने के लिए किए जा रहे कार्यक्रम के उपलक्ष में अखंड राजपूताना सेवा संस्थान बराबर का सहभागी बना हुआ है।  इस कड़ी में मीडिया जगत के लोगों को भी सेवा कार्यों से जोड़ने की पहल की जा रही है।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह और क्षत्रिय युवक संघ के प्रभारी दिल्ली प्रांत रेवत सिंह तथा जेएनयू के छात्र नेता महेंद्र सिंह तंवर के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया जगत के लोगों को संस्था क्षत्रिय युवक के सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। इस सिलसिले में वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, जनसत्ता के प्रधान संपादक सूर्यनाथ सिंह, एबीपी न्यूज़ के आउटपुट रोहित कुमार सांवल, न्यूज़ नेशन के हिमांशु पुंढीर  एवं न्यूज़ 18 के लोकेंद्र सिंह को इस अवसर पर एक स्मारिका का और निमंत्रण पत्र प्रदान किया गया।

रामराज्य की स्थापना भगवान राम ने कैसे की?

Image
रामराज की स्थापना गाजियाबाद (एसपी चौहान)।  एक बार भगवान राम ने महर्षि वशिष्ठ से पूछा था कि महाराज मैं जानना चाहता हूं कि मेरा राष्ट्र रावण की अत्याचारों से भयभीत है इसलिए आप बताएं कि मेरा राष्ट्र राम राज्य कैसे बन सकता है? उस समय वशिष्ठ बोले हे राम, अगर तुम अपने राष्ट्र को राम राज्य बनाने चाहते हो तो तुम्हें विष्णु बनना होगा। जब तक तुम विष्णु नहीं बनोगे तुम्हारा राज्य रामराज्य किसी प्रकार से नहीं बन सकेगा। राम बोले भगवान व्याख्या करिए कि मैं विष्णु कैसे बन सकता हूं? वशिष्ठ बोले राम सुनो सबसे पहले तुम्हारी भुजा में एक पदम होना चाहिए। पदम नाम है सदाचार और शिष्टाचार का। जिस राजा के राष्ट्र में सदाचार शिष्टाचार होता है उस राजा का राष्ट्र पवित्र कहलाता है और जिसके  राष्ट्र में सदाचार नहीं होता, हृदय में एक दूसरे के प्रति सम्मान नहीं होता, तो वह जान लो कि वह राष्ट्र आज नहीं तो कल अवश्य समाप्त हो जाएगा! उन्होंने कहा कि हे राम यदि तुम अपने राष्ट्र को पवित्र बनाना चाहते हो तो अनिवार्य है कि तुम्हारी एक भुजा में पद्म होना चाहिए। राजा के राष्ट्र में यथार्थ विद्या होनी चाहिए। विद्या में सदाचार और

पूज्य तन सिंह जी की जनशताब्दी संदेश यात्रा का नई दिल्ली में हुआ समापन

Image
पूर्णाहुति  के साथ पूज्य तन सिंह जन्म शताब्दी संदेश यात्रा का समापन नई दिल्ली (एसपी चौहान)।         पिछले 22 दिसंबर से चल रही पूज्य तन सिंह जी की जनशताब्दी संदेश यात्रा का रविवार को नई दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में पूर्णाहुति  के साथ समापन हो गया। पूज्य तन सिंह जी के जन्म शताब्दी समारोह के लिए निकिली गई  इस यात्रा ने करीब 5500 किलोमीटर का मार्ग  तय किया। सैकड़ो स्थानों पर इस यात्रा का नागरिकों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।        जन्म शताब्दी संदेश यात्रा का समापन नेहरू स्टेडियम में पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। जिसकी शुरुआत क्षत्रिय युवक संघ के गीत और गणेश वंदना से हुई। समारोह का संचालन रेवत सिंह ने किया।महेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई है यह रथ यात्रा राजस्थान के सुदूर क्षेत्र मेवाड़, अजमेर, बूंदी ,कोटा ,पूर्वी राजस्थान ,जयपुर ,शेखावाटी आदि स्थानों से होती हुई हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होती हुई नेहरू स्टेडियम पर आकर के समाप्त हुई। दिल्ली में रविवार को सुबह 10 बजे मयूर विहार फेस 2 से यह यात्रा नेहरू स्टेडियम के

पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी मनेगी 28जनवरी को नेहरू स्टेडियम दिल्ली में

Image
क्षत्रिय युवक संघ की यात्रा का एनसीआर में हुआ भव्य स्वागत साहिबाबाद (एसपी चौहान)। क्षत्रिय समाज के अग्रणी नेता रहे पूज्य तन सिंह जी का जन्मशताब्दी समारोह मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर में जनसंपर्क अभियान तेज गति से चल रहा है। इस सिलसिले में क्षत्रिय युवक संघ के समर्थन में एक यात्रा महेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में जारी है। यह यात्रा शुक्रवार के दिन रात 9 बजे वसुंधरा पहुंची और यहां केपी सिंह के आवास पर यात्रा में शामिल लोगों रेवत सिंह धीरा, राय सिंह, महेंद्र सिंह ,इंदू सिंह, जोगराज सिंह तथा ऊगम सिंह ने रात्रि का भोजन कर विश्राम किया। भोजन की व्यवस्था श्रीमती उषा सिंह और सीमा भदोरिया द्वारा  की गई। विश्राम से पहले भगवान की भक्ति के भजन गए और कीर्तन किया। रविवार को नेहरू स्टेडियम दिल्ली में जन्म शताब्दी समारोह के लिए आयोजित की गई यात्रा की पूर्हणाहुति दी जायेगी तथा 28जनवरी की हम सभी मिलकर जन्म शताब्दी वर्ष  मनाएंगे।       शनिवार की सुबह महाराणा प्रताप चौक  वसुंधरा होते हुए यात्रा इंदिरापुरम में प्रवेश कर गई।आज यात्रा नोएडा में जारी है।      जनसंपर्क अभियान मे