पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी वर्ष मनाने के लिए लगातार जनसंपर्क

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान व क्षत्रिय युवक संघ का लगातार जनसंपर्क जारी
 साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
    अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह और क्षत्रिय युवक संघ के पदाधिकारी प्रेम सिंह भाटी, उदय सिंह राठौड़, दातार सिंह भाटी व भोपाल सिंह राठौड़ के मिलकर 28 जनवरी को नई दिल्ली में नेहरू स्टेडियम में मनाए जाने वाले पूज्य तन सिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष में लोगों से संपर्क जारी है। 
      जनसंपर्क अभियान का शुरुआत गाजियाबाद से  की गई जिसमें पहला निमंत्रण पत्र बीएसएफ से पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवा निवृत संजय सिंह ,भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद की उपाध्यक्ष रनीता सिंह को 28 जनवरी को नेहरू स्टेडियम में पूज्य तन सिंह जी के शताब्दी जन्म महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया गया।
    तदुपरांत मेरठ ,रुड़की, ढंडेरा,भलस्वा, हरिद्वार ,बहादराबाद और देहरादून में अनेक सभाएं आयोजित की गईं। 
   इस जनसंपर्क अभियान में केपी सिंह का साथ दिया डॉक्टर अमरदीप रुड़की, राजेंद्र सिंह सोम मेरठ ,जयवीर सिंह मेरठ, कैप्टन प्रेम सिंह, मोहित चौहान तथा अजय सोम ने।
मेरठ में राजेंद्र सिंह सोम, बृजेश सिंह सोम, अनिल पुंडीर दिनेश पंवार, मेजर हिमांशु सोम, अजय सोम, एसपी सिंह तोमर ,भोपाल सिंह सोम, सुनीता सिंह, कैप्टन प्रेम सिंह तथा जयवीर सिंह से मुलाकात कर समारोह करने के लिए आमंत्रित किया गया।
  रुड़की में डॉक्टर अमरदीप सिंह पुंडीर ,संजय सोम।
डुंढेरा में- जितेंद्र पुंडीर तथा शेखर पुंडीर।
हरिद्वार में- योगेंद्र सिंह राठौड़, सत्यपाल कुशवाहा,अमित राठौर ,राजकुमार सिंह पुंडीर ,विक्रांत सिंह,यशपाल राणा। देहरादून में- मोहन सिंह जादौन तथा धीरज सिंह नेगी। सहारनपुर में -सुशील सिंह पुंडीर को आमंत्रित किया गया तथा संस्था की एक स्मारिका सभी को भेंट की गई ।
   इसके अलावा हरिद्वार राजपूत सभा के अध्यक्ष ,रुड़की राज राजपूत सभा के अध्यक्ष ,सहारनपुर राजपूत सभा को  समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया गया ।
    विशिष्ट अतिथियों में महंत राजेश्वरानंद चेतन्य ज्योति आश्रम हरिद्वार,ब्रह्मनिष्ठ  श्रोत्रिय संत श्री श्री 1008 विज्ञानानंद जी महाराज गीता आश्रम कनखल हरिद्वार, हठयोगी महाराज चंडी घाट हरिद्वार ,हेम सिंह पुंडीर एमएलसी के अलावा रानी देव लता सिंह पूर्व विधायक, जसमीर माता शाकुंभरी देवी पीठ को निमंत्रित किया गया। संस्था के लोगों द्वारा राजपूत सभा हरिद्वार में दो दिन प्रवास किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी