Posts

Showing posts from November, 2026

साहिबाबाद में पीने के पानी के लिए गंगाजल की मांग,के लिए हर घर बैनर अभियान

Image
भाजपा के मजबूत गढ़ साहिबाबाद में शुद्ध गंगाजल के लिए उठी आवाज, घरों पर लगेंगे ‘हर-हर-घर’ बैनर 8 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग, आरडब्ल्यूए महासंघ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर दिया एक मार्मिक पत्र साहिबाबाद(एसपी चौहान)। दो       भाजपा के मजबूत राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में शुद्ध पेयजल का मुद्दा अब जोर पकड़ने लगा है। क्षेत्र की आठ लाख से अधिक आबादी को स्वच्छ गंगाजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर साहिबाबाद आरडब्ल्यूए महासंघ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुलाकात कर  हस्तक्षेप की अपील की है। महासंघ ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि वर्षों से शिकायतों और पत्राचार के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से जनता में निराशा बढ़ रही है। महासंघ के संयोजक प्रमोद राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बताया कि साहिबाबाद के अधिकांश परिवार भाजपा के समर्थक हैं और हर चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाते रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र के हजारों परिवार दूषित पेयजल की समस्या से ...