Posts

Showing posts from April, 2026

नोएडा का हिंसक श्रमिक आंदोलन छोड़ गया कुछ सुलगते हुए सवाल

Image
मजदूरों की वेतन बढ़ोतरी की मांग और हिंसा ने छोड़ें कई सवाल  गाजियाबाद/नोएडा(एसपी चौहान) एनसीआर में औद्योगिक असंतोष का अलार्म, गाजियाबाद तक असर छोड़ गया है। नोएडा में भड़का मजदूर आंदोलन अब केवल एक स्थानीय घटना नहीं रह गया है, बल्कि पूरे एनसीआर के औद्योगिक ढांचे के लिए चेतावनी बनकर उभरा है। गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, जहां मजदूरों के बीच असंतोष धीरे-धीरे पनप रहा है।आंदोलन कैसे बढ़ा या कहिए असंतोष की शुरुआत कैसे हुई इसके लिए हमें पिछले 3–6 महीने का घटनाक्रम देखना होगा।            मजदूरों की वेतन वृद्धि की मांग और ठेकेदारों पर बकाया भुगतान के आरोप हैं। सही मायने में कारखाना प्रबंधकों ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रखा है। अगर सीधी- सीधी बात कही जाए तो यह ठेकेदार और कंपनी के प्रबंधन को देख रहे कुछ अधिकारियों की एक सोची समझी सांठ-गांठ है,जिसकी जड़ में भ्रष्टाचार है। मजदूरों के नाम पर जो ठेकेदार को पैसा मिलता है और जो ठेकेदार मजदूरों को देता है उसमें बड़ा अंतर है...

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के टॉपर

Image
दसवीं की परीक्षा में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के छह छात्रों ने अपनी कक्षा टॉप की है  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।     इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम के दसवीं कक्षा के 6 छात्रों ने सीबीएसई की परीक्षा में सर्वोत्तम अंक पाए हैं।     स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार समीक्षा मिश्रा के 99.80, श्रीनिका कोथियाल के 99.6, प्रतीक मिश्रा के 99, सार्थक बंगा के 99 ,अभिराज सिंह के 98.80 तथा अध्याशा मिश्रा ने 98. 60प्रतिशत अंक पाए हैं।     विश्व उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।