Posts

Showing posts from April, 2022

मानवता के बिना सेवा अधूरी

Image
एसएसपी ने सड़क पर असहाय बैठे बुजुर्ग की, की मदद साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        30 अप्रैल की शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद  मुनिराज मोहन नगर चौराहे पर यातायात की व्यवस्था का जायजा ले रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग सड़क के किनारे असाय हालत में बैठे हैं।उन्होंने न केवल उनका हालचाल पूछा बल्कि मदद देने के लिए अपने अधीनस्थों को आदेश दिये। उन्होंने  बुजुर्ग व्यक्ति को आटो में बिठाकर उसके गंतव्य तक पहुंचाया। किसी ने सच ही कहा है कि बिना मानवता की सेवा अधूरी है।          मामला थाना साहिबाबाद क्षेत्रान्तर्गत मोहन नगर चौराहे का है। यहां पर एसएससी मुनिराज द्वारा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा था । इसी दौरान एसएसपी महोदय की नजर सड़क पर काफी देर से बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर पड़ी, जो काफी परेशान दिख रहे थे । एसएसपी ने बुजुर्ग व्यक्ति के पास जाकर उनसे बात की तथा उनकी परेशानी का कारण पूछा। बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उसे गरिमा गार्डन जाना है, उनके पास काफी सामान है लेकिन उन्हें कोई ऑटो वाला अपने ऑटो में नहीं बैठा रहा। पिछले 2 घण्टे से वह यहां आटो का इंतजार कर रहा है।

विवेकानंद स्कूल में ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन। साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में चारित्रिक विकास के लिए कक्षा 6 कक्षा के छात्रों एवं अभिभावकों के लिए  अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।     -          मीडिया प्रभारी ल हैत्यागी ने बताया कार्यक्रम का आयोजन माता-पिता को विद्यालय और उसके कामकाज के बारे में जागरूक करने और बच्चों के 'समग्र विकास' के लिए स्कूल और माता-पिता के बीच साझेदारी के महत्व का एहसास कराने के उद्देश्य से ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। उसके बाद  प्रधान आचार्य  विशोक कुमार ने अभिभावकों को कार्यक्रम का उद्देश्य समझाया ।  श्रीमती रमा शर्मा( पीजीटी अंग्रेजी ) द्वारा स्कूल और इसकी एनईपी 2020 कार्यान्वयन योजना की विस्तृत प्रस्तुति अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की। सचिन सैनी (आईटी विभाग के प्रमुख) के  मार्गदर्शन में बनाया गया "विद्यालय मोबाइल ऐप" का शुभारंभ   विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गुप्ता  और प्रबंधक  वीरेन्द्र शर्मा ने किया।आचार्या

आईटीएस में राष्ट्रीय कान्फ्रेंस

Image
आईटीएस मोहन नगर में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)। आईटीएस मोहन नगर गाज़ियाबाद में "3 डी'एस (डेटा एनालिटिक्स, डिजिटलाइजेशन एंड डिजरप्शन) इन बिजनेस एंड सोसायटी" विषय  पर आधारित दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस -2022 का आयोजन किया गया।        आयोजन का शुभारम्भ  मुख्य अतिथि व उपसभापति राज्य सभा हरिवंश नारायण सिंह,प्रो. एसके काक( पूर्व कुलपति, महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ) और  अब सीसीएस विश्वविद्यालय, मेरठ, डॉ मनोरंजन शर्मा, मुख्य अर्थशास्त्री, सूचना विज्ञान रेटिंग, नई दिल्ली, आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चढ्ढा, निदेशक  प्रो. वीएन बाजपई कांफ्रेंस  कन्वेनर  डॉ मनोज कुमार झा  द्वारा सरस्वती वंदना  व दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया।      इस अवसर पर श्री चढ्ढा जी ने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं अतिथि वक्ताओं को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी और शैक्षणिक प्रोत्साहन हेतु संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर  प्रसन्नता जाहिर की।         निदेशक  प्रो. वीएन बाजपई  ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों  और प्रतिभागियों का स्वागत किया, साथ ही कांफ्रें

आईटीएस मोहन नगर में राष्ट्रीय कान्फ्रेंस वनस्पति व शुक्रवार को

आईटीएस में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 21-22 अप्रैल को साहिबाबाद (एसपी चौहान)। 3 डी'एस(डेटा एनालिटिक्स, डिजिटलाइजेशन एंड डिजरप्शन) इन बिजनेस एंड सोसायटी" विषय  पर आधारित दो दिवसीय  ऑनलाइन  इंटरनेशनल कांफ्रेंस -2021 का आयोजन 21व 22अप्रेल को होगा।            आईटी एस के मीडिया विभाग के अनुसार कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ  मुख्य अतिथि हरवंश नारायण सिंह, उपसभापति, राज्य सभा, एस.के. काक(पूर्व कुलपति, महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ और सीसीएस विश्वविद्यालय, मेरठ, सम्माननीय अथिति डॉ मनोरंजन शर्मा, मुख्य अर्थशास्त्री, सूचना विज्ञान रेटिंग, नई दिल्ली, आईटी एस - द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्ढा, निदेशक (प्रबंधन ) प्रो. वीएन बाजपई कांफ्रेंस  कन्वेनर  डॉ मनोज कुमार झा  द्वारा  परंपरागत ढंग से किया जाएगा।           21व 22 अप्रैल को आयोजित इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देश - विदेश  के विभिन्न भागो से भारी संख्या में   शिक्षाविद , व्यापार व उद्योग प्रबंधक, शोध कर्त्ता, सरकारी प्रतिनिधि एवं गैर लाभकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे  और अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।  यह कांफ्रेंस च

स्वामी विवेकानंद स्कूल की दो छात्राओं ने नासा में जाने के लिए पहला द्वार पास किया

Image
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों का डीएसएसएल के प्रथम चरण में शानदार प्रदर्शन साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र नगर की कक्षा सात की दो छात्राओं ने डिस्कवरी स्कूल सुपरलीग में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय चरण में अपना स्थान बना लिया।           स्कूल की मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि कक्षा 7की रिया दास और कक्षा आठ की  प्रियंका झा ने ( डीएसएसएल) डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग में ज़ोरदार प्रदर्शन कर द्वितीय चरण में अपना स्थान बना लिया है। यह प्रतियोगिता बाईजू और डिस्कवरी चैनल द्वारा आयोजित की गई थी।  लगभग 60 लाख छात्र/छात्राओं ने इसमें भाग लिया ।इस प्रतियोगिता में लगभग 29 राज्यों तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनके विद्यालय से 450 विद्यार्थियों ने प्रथम राउंड में भाग लिया था।  जिसमें से  रिया दास और प्रियंका झा ने द्वितीय चरण में प्रवेश पा लिया।         द्वितीय चरण पास करने के बाद ये दोनों छात्रायें नासा के लिए चुनी जाएँगी। कार्यक्रम के संयोजक द्वारा भिजवाए गए बैग ,बोतल और सर्टिफिकेट  प्रधानाचार्य श्रीमान वि

ले क्रेस्ट अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य के लिए 2.5किमी पैदल मार्च का आयोजन किया गया

Image
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वाक फॉर बेटर हेल्थ के उपलक्ष में पैदल मार्च का आयोजन। साहिबाबाद (एसपी चौहान)। ले क्रेस्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वसुंधरा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर क्रेष्टाथोन(वाक फॉर बेटर हेल्थ) व स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने ढाई किलोमीटर पैदल मार्च में भाग लिया। अस्पताल के प्रबंधक एवं अनुभवी चिकित्सकों ने इस अवसर पर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया।         इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गर्ग, सह अध्यक्ष डॉ चारू गर्ग,उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गुप्ता तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजा दत्ता ने इस अवसर पर वाक फॉर बेटर हेल्थ में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों को प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर  सम्मानित किया।                  अस्पताल के मीडिया प्रभारी व व्यवसाय प्रमुख आर कुकरेती ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक करना था तथा इस वर्ष का थीम हमारी पृथ्वी हमारा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वाक फॉर बेटर हेल्थ का आयोजन किया गया। संस्था की वरिष्ठ चिकित्सक  ह

एक महिला स्वस्थ होगी तो पूरा परिवार स्वस्थ होगा

Image
एक महिला के स्वस्थ होने का मतलब है,एक स्वस्थ परिवार का आधार गाजियाबाद (एसपी चौहान)।          ' गुंजन आईवीएफ वर्ल्ड’ की प्रमुख  डॉ . गुंजन गुप्ता गोविल ने विश्व स्वास्थ दिवस, 2022 पर कहा कि जिस तरह एक लड़की के शिक्षित होने का मतलब एक परिवार के शिक्षित होने से है उसी तरह एक महिला के स्वस्थ होने का मतलब है पूरे परिवार का स्वस्थ होना। जब घर की प्रमुख महिला स्वस्थ होगी तनु से और मन से तो अपने परिवार के विषय में अच्छे और सही निर्णय लेगी और हमारा परिवार तथा समाज स्वस्थ होगा।               महिला को  समाज की रचियता बताया गया है। यूं तो हर व्यक्ति का और मनुष्य स्वस्थ होना बहुत जरूरी है लेकिन महिलाओं के  सेहत को प्राथमिकता देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है । हमें महिलाओं के स्वास्थ समस्याओं के बारे में खुल के बातें करनी होगी और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना होगा।        आप क्या खाते हैं इसका स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। आम तौर पर एक व्यक्ति जो मानसिक और शारीरिक रूप से जो फिट है वहीं जीवन में हिट है।        विश्व स्वास्थ दिवस पर आइए हम सब मिल कर ये सुन्निचित करें कि पूरे परिवार की न

ले क्रेस्ट अस्पताल वसुंधरा में स्वास्थ्य पर परिचर्चा

Image
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी साहिबाबाद।        वसुंधरा स्थित ले क्रेस्ट हॉस्पिटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों ने अच्छे स्वास्थ्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।      चिकित्सकों का कहना था कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा पर्यावरण स्वस्थ भोजन और नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है।        अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजा दत्ता ने कहा कि इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम वाक फॉर बेटर हेल्थ है।इसलिए उनके अस्पताल के द्वारा वसुंधरा तथा आसपास के लोगों  के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चलाया जाएगा। जिसमें अस्पताल से सुबह 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक का कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा उनके अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच और रोगों के निदान के लिए उचित परामर्श दिया जाएगा।     अस्पताल की चिकित्सक(हैड प्रिवेंटिव हैल्थ) डॉ रूबी बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो धन दौलत किसी काम में आने वाली नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर परिचर्चा

Image
विश्व स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य पर परिचर्चा साहिबाबाद(एसपी चौहान)। हर साल 7 अप्रैल 2022 को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। सजग रहकर और जनभागीदारी बढ़ाकर ही जलवायु संकट का मुकाबला करना होगा तभी बचेगा हमारा  जीवन। यह कहना है डा.शुभांग अरोड़ा का।       विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 के अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभांग अरोड़ा का कहना है कि एक तरफ जहां दुनिया इस समय खतरनाक बीमारियों एवं संक्रमण का सामना कर रही है, वहीं दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2022 के विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य' रखा जाना बिल्कुल सही संदर्भ में है। इसलिए हम सब को जागरूक होकर अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ध्यान रखना चाहिए। यही हम सबका बुद्धिमत्ता भरा निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल एवं स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों के साथ-साथ सभी लोगों को इस पृथ्वी को मनुष्य के सही प्रकार से जीवन यापन हेतु रहने योग्य बनाने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाना चाहिए, उनको उठाने का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन क

एसएसपी गाजियाबाद ने बढ़ते अपराध की चुनौती को स्वीकार किया

Image
गाजियाबाद में बढ़ते अपराध के कारण पुलिस को मिली चुनौती गाजियाबाद (एसपी चौहान)।         गाजियाबाद जिले में चुनाव के तुरंत बाद यकायक बड़े अपराध और उससे उत्पन्न हुई स्थिति के कारण तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को जनपद से विदा करने और उन्हें निलंबित करने के बाद भी इस स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। गाजियाबाद जिले के लिए अस्थाई तौर पर भेजे गए आईपीएस अधिकारी मुनिराज के सामने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार कर आगे कदम बढ़ाए हैं ।           गाजियाबाद में पुलिस अधीक्षक नगर के तौर पर अपनी सेवा दे चुके मुनिराज बेहद सीधे, सरल स्वभाव के और ईमानदार अधिकारी के तौर पर जाने जाते रहे हैं।लेकिन अपराधियों के ऊपर चलने वाला कानून का चाबुक हमेशा सख्त रहा है। अपराधियों द्वारा मिली चुनौती के सिलसिले में मुनिराज ने अपना काम करना शुरू कर दिया है तथा इस सिलसिले में पुलिस के तंत्र को नई ऊर्जा देने नए टिप्स देने और औचक निरीक्षण करने थानों के काम काज में नई ऊर्जा लाने का काम शुरू कर दिया है। वे अपने अधीनस्थों से अपराधियों की कुंडली खंगालने को कह

स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने विज्ञान फ़िल्म उत्सव में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

Image
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर  के छात्रों ने विज्ञान फ़िल्म उत्सव में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन   साहिबाबाद (एसपी चौहान)। शुक्रवार को   जीएलबजाज कॉलिज नोयडा में क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा आयोजित गाजियाबाद विज्ञान फिल्म उत्सव 2022 में स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन  किया गया ।क वर्ग में कक्षा11 की छात्रा खुशी गुप्ता, रितु कुमारी ,संध्या झा एवं भैया विभोर गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । उन्हें धनराशि के रूप में 8हजार राशि से पुरस्कृत किया गया। वर्ग डी में कक्षा 9 के छात्र भव्य शर्मा, प्रणव शर्मा, छात्रा समृद्धि अस्थाना एवम त्रिशिका शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। धनराशि के रूप में उन्हें 5हजार रुपये की धनराशि  से सम्मानित किया गया । विज्ञान वर्ग के वरिष्ठ शिक्षक कमलेश पात्रों  के दिशा निर्देश में छात्रों ने यह पुरस्कार प्राप्त किए।            प्रबंध समिति की ओर से विद्यालय के अध्यक्ष  राधेश्याम गुप्ता  एवं प्रबंधक  वीरेंद्र कुमार शर्मा ने छात्रों एवं शिक्

आईटीएस में मैरिट एवं परफॉर्मेंस अवार्ड का आयोजन

Image
आईटीएस  स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहन नगर में  मेरिट एंड परफॉरमेंस अवार्ड का आयोजन  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।        क्षआईटीएस  स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहन नगर गाजियाबाद  के द्रोणाचार्य ऑडिटोरियम में दि शनिवार की शायं मेरिट एंड परफॉरमेंस अवार्ड का आयोजन किया गया।        समारोह का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। गौरतलब है कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष अकादमिक उपलब्धि के लिए शीर्ष 10 छात्रों को "मेरिट अवार्ड" से सम्मानित किया जाता है। साथ ही जो छात्र विगत सत्र की अपेक्षा अगले सत्र में अच्छी उपलब्धि एवं स्थान प्राप्त करते हैं उनमे से शीर्ष 10 छात्रों को भी "परफॉरमेंस इम्प्रूवमेंट" अवार्ड से नमाजा जाता है।  इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर अकादमिक प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करना एवं संस्थान में अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित करना है।          सत्र 2021 -23  (द्वितीय ट्राइमेस्टर) के तुषार, आर्यन, तरुशी, ईशवी, मुस्कान , शिवानी, विपिन, महिमा ,दीपिका , आकाश , प्रशांत , रुपाली और साक्षी को  "मेरिट अवार्ड" प्रदान किया गया।  सत्र (2020 -22) के प्रथम ट्राइमेस्टर की अप

विक्रमी संवत नव वर्ष पर आरएसएस का पथ संचलन

Image
विक्रमी संवत नव वर्ष पर आरएसएस द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित साहिबाबाद(एसपी चौहान)।        राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विक्रमी संवत नववर्ष 2079 के पहले दिन श्याम पार्क मेन में पथ संचलन तथा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार को सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन होगा।         जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह राष्ट्रीय और स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने बैंड बाजों के साथ श्याम पार्क कॉलोनी की रास्तों पर पथ संचलन किया।  इस यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से शुरू होकर गली नंबर 4 32 तथा एक से होकर निकली। दोपहर बाद मंगल कलश यात्रा निकाली गई इसमें महिलाएं सर पर कलश लिए चल रही थी और उनके आगे आगे झलकियां तथा बैंड बाजे बज रहे थे।      श्याम पार्क जनकल्याण समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विक्रमी संवत हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सुंदरकांड का पाठ होगा और भंडारा किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार के जन्मदिवस, भगवान राम के राज्याभिषेक तथा नवरात्र के प्रारंभ पर किया जाता है।