Posts

Showing posts from April, 2023

आईटीएस में जश्न ए अलविदा का आयोजन

आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा "जश्ने - अलविदा" का आयोजन  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।            आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट मोहन गाजियाबाद द्वारा पीजीडीएम के सत्र (2021 -23) के छात्रों के लिए विदाई समारोह "जश्ने - अलविदा" का आयोजन संस्थान के सभागार में किया गया।        कार्य  क्रम का उद्घाटन आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) सुरेन्द्र सूद, निर्देशिका डॉ तिमिरा शुक्ला,निदेशक डॉ वीएन बाजपेई एवं पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ अनुषा अग्रवाल द्वारा  परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन  कर किया गया।          इस अवसर पर श्री सूद ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया और उन्हें उत्तम भविष्य के लिए मार्ग दर्शन किया। डॉ  तिमिरा शुक्ला ने इस  अवसर पर प्रसन्नता जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।  कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना के साथ  हुई। इस अवसर पर एक्सेलन्स  अवार्ड (2022-23) से नमाजे गए छात्र एवं छात्राओं  का विवरण पेश किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।       जूनियर छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य - गीत -संगीत से भरपूर आकर्षक सांस्कृतिक कार्य क्र

तेलंगाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के पी सिंह से।

Image
तेलंगाना प्रभारी  के नेतृत्व में अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट गाजियाबाद (एसपी चौहान )।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निवास पर तेलंगाना प्रभारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की तथा इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के सामने उपस्थित अनेक विषयों पर चर्चा हुई।         तेलंगाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपेंद्र सिंह चौहान ,राम किशन सिंह तथा संग्राम सिंह ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह के आवास पर  शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश महासचिव मनोज राठौर भी उपस्थित थे।      इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल और दिल्ली प्रदेश महासचिव को राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी ऊषा सिंह द्वारा संस्था का स्मारिका और महाराणा प्रताप का चित्र सम्मान प्रतीक रूप में  दिया गया।