Posts

Showing posts from August, 2023

महाराणा प्रताप की मूर्ति के संबंध में अखंड राजपूताना सेवा संस्थान ने किया बैठक का आयोजन

Image
मूर्ति स्थापना के संबंध में बैठक साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की एक आवश्यक बैठक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना के संबंध में इंदिरापुरम स्थित गोल्डन रॉयल होटल में आयोजित की गई। जिसमें अनेक क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।बैठक में मूर्ति स्थापना के लिए सहयोग राशि जमा करने के लिए भरपूर सहयोग देने की बात कही गई।          वरुण सिंह पुंढीर के आयोजन में हुई इस बैठक में कड़कड़ गांव निवासी आशीष रावल द्वारा अपने गोल्डन रिवा होटल में बैठक की व्यवस्था कराई गई। जिसमें वैशाली, वसुंधरा, नंदग्राम, लोनी आदि क्षेत्रों के करीब 2 दर्जन गणमान्य  व्यक्तियों ने भाग लिया।       बैठक में सर्व समिति से यह फैसला हुआ कि उपस्थित सभी लोग विभिन्न क्षेत्रों में अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की बैठक का आयोजन करायेंगे और राजपूत समाज के लोगों से मूर्ति स्थापना के लिए सहयोग  राशि इकट्ठा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।        बैठक की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह द्वारा की गई और संचालन वरुण सिंह पुंडीर द्वारा किया गया। बैठक में अन्य गणमान्य ल

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के पुनर्गठन की रूपरेखा तैयार की, मूर्ति स्थापना के लिए धन संग्रह कमेटियां बनीं

Image
संगठनात्मक चुनाव के लिए रूपरेखा हुई तैयार,मूर्ति स्थापना के लिए धन संग्रह कमेटियों का गठन साहिबाबाद (एसपी चौहान)       अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत दिल्ली)की एक आवश्यक बैठक रेडिसन होटल के कमर्शियल विभाग में आयोजित की गई।बैठक में शूरवीर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने के संबंध में परिचर्चा हुई तथा संगठन का पुनर्गठन अगली बैठक में किया जाए यह निर्णय लिया गया ।           संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी एसपी चौहान ने किया। सबसे पहले संस्था के अध्यक्ष केपी सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के लगाए जाने के संबंध में हो रही देरी तथा धन की कमी के संबंध में बैठक में अपने विचार रखे। तदुपरांत सभी लोगों की सहमति से अनेक कमेटी बनाई गईं जो संस्था के प्रमुख उद्देश्य (मूर्ति स्थापना) को पूरा करने के लिए धन संग्रह करेगी।यह कमेटी अलग अलग क्षेत्रों के हिसाब से धन एकत्र करेंगीं और संस्था में अधिक से अधिक राजपूत परिवारों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।  इंदिरापुरम - क्षेत्र की कमेटी में अजय तोमर, कविता सिंह और सुनील चौहान रहेंगे।

लोटस अस्पताल का उद्घाटन किया दादा ने

Image
दादा ने किया लोटस अस्पताल का उद्घाटन  साहिबाबाद(एसपी चौहान)। श्याम पार्क मेन स्थित लोटस अस्पताल का आज अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर प्रियंक राणा के दादा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से आम लोगों के लिए विशेष सुविधा देने की घोषणा की गई।        देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि लोटस ताल का उद्घाटन डॉक्टर प्रियंक राणा के दादा  मेहते सिंह राणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सचिन डागर, राजकुमार राणा, मनिंदर बालियान, सेंसर पाल तेवतिया ,शेखर चौधरी, डॉक्टर अशोक कुमार, प्रियंक राणा, दंत चिकित्सक अंश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकिता पटेल तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग राजेश सिंह, संजय जैन मुनेंद्र राजकुमार खन्नाआदि उपस्थित थे।      देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि आज से लेकर 31 अगस्त तक ओपीडी मुफ्त रहेगी ,इसके बाद अस्पताल में हर आदमी को रियायती दर पर चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिजीशियन डॉक्टर प्रियंक राणा , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकिता पटेल तथा दंत चिकित्सक डॉक्टर अंश प्रमुख रूप से  चिकित्सा सेव

स्वतंत्रता दिवस पर श्याम पार्क व्यापार मंडल ने किया वृद्ध जनों का सम्मान

Image
श्यामपार्क व्पापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस साहिबाबाद (एसपी चौहान)। मंगलवार को श्याम पार्क मेन व्यापार मंडल द्वारा तिकोना पार्क में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आर्यन अकादमी जूनियर हाई स्कूल तथा सलूजा एक्लेट विजनरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर परंपरागत रूप से कॉलोनी के पांच वयोवृद्ध लोगों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।     जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई। तदुपरांत राष्ट्रगान हुआ। ध्वजारोहण संस्कृत के विद्वान और पूर्व प्राचार्य डॉ विशन लाल गौड़ ,पत्रकार एसपी चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह, हरी सिंह शर्मा, किशनलाल डेरी वाले,सुलक्खन सिंह आदि ने मिलकर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बृजेश सिंह जादौन ने किया।       इस अवसर पर कॉलोनी के वृद्ध जन सर्व श्री हरि सिंह शर्मा, सरदार सुलक्खन सिंह,किशनलाल डेरी वाले, पूर्व प्राचार्य डॉ. विशनलाल गौड़ एवं चौधरी हरपाल सिंह को शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया।     इस अवसर पर आर्यन अकादमी जूनियर हाई स्कूल तथा सलूजा एक्लेट विजनरी पब्केलिक

आर्यन अकादमी व आरडब्लूए श्याम पार्क ने मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Image
आर्यन अकादमी जूहा.स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्र दिवस  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       आर्यन अकादमी जूनियर हाई स्कूल और सलूजा स्कूल और आरडब्लूए ने मिलकर श्याम पार्क मेन में  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक तिरंगा रैली निकाली। यह रैली मेरी मांटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत निकाली गई। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गीत 'जय हिंद, जय हिंद ,जय हिंद,गाते चलो ।सब तिरंगे की जय-जय करते चलो सब। वंदे मातरम और जय हिंद के उद्घोष के साथ वह यह रैली निकली।          जानकारी के अनुसार मेरी माटी मेरा देश जन जागरण रैली का नेतृत्व वयोवृद्ध शिक्षाविद व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ विशाल लाल गौड़ ने किया तथा उनके साथ आर्यन अकादमी जूहाई स्कूल से निदेशक संजीव गौड़ आरडब्लूए के अध्यक्ष एसपी चौहान,धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, हरी सिंह, श्याम पार्क व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह आदि लोगों ने रैली में सहभागिता की।     इस अवसर पर दसवीं कक्षा में 90% अंकों के साथ उत्हुतीर्ण हुए मेधावी छात्र रितिक चौहान को प्रमाण पत्र और मेडल के साथ 1100 रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान रामकली प्यारेलाल चैरिटेबल ट्रस

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Image
हर्षोल्लाष से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप चौक (वसुंधरा पुलिस चौकी के पास) पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण संस्था के अध्यक्ष केपी सिंह ने किया।         अपने संबोधन में केपी सिंह ने स्वतंत्रता दिवस को अगले साल से और बड़े स्तर पर मनाने का वादा किया। उन्होंने कहा यह राष्ट्रीय पर्व है जो हमें अपने देश को आजाद कराने वाले बलिदानियों की याद दिलाता है, हमें उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर उन्होंने राजपूत समाज और सभी देशवासियों के लिए 77 वे स्वतंत्रता दिवस पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।     संस्था के मीडिया  प्रभारी एसपी चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जनता दिवस महज एक ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमें देश से प्रेम करने की प्रेरणा देता है। पीएस पठानिया ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हर भारतवासी के लिए गौरव का पर्व है जो हमें राष्ट्रीय रक्षा के लिए बलिदान देने की शिक्षा देता है। बीबी सिंह ने अपने संबोधन में कहां क