स्वतंत्रता दिवस पर श्याम पार्क व्यापार मंडल ने किया वृद्ध जनों का सम्मान

श्यामपार्क व्पापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
मंगलवार को श्याम पार्क मेन व्यापार मंडल द्वारा तिकोना पार्क में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आर्यन अकादमी जूनियर हाई स्कूल तथा सलूजा एक्लेट विजनरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर परंपरागत रूप से कॉलोनी के पांच वयोवृद्ध लोगों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
    जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई। तदुपरांत राष्ट्रगान हुआ। ध्वजारोहण संस्कृत के विद्वान और पूर्व प्राचार्य डॉ विशन लाल गौड़ ,पत्रकार एसपी चौहान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह, हरी सिंह शर्मा, किशनलाल डेरी वाले,सुलक्खन सिंह आदि ने मिलकर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बृजेश सिंह जादौन ने किया।
      इस अवसर पर कॉलोनी के वृद्ध जन सर्व श्री हरि सिंह शर्मा, सरदार सुलक्खन सिंह,किशनलाल डेरी वाले, पूर्व प्राचार्य डॉ. विशनलाल गौड़ एवं चौधरी हरपाल सिंह को शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर आर्यन अकादमी जूनियर हाई स्कूल तथा सलूजा एक्लेट विजनरी पब्केलिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाद में व्यापार मंडल की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी एवं मिष्ठान वितरित किया गया।    
         समारोह में मंच संचालक मास्टर बृजेश जादौन, चौधरी महिपाल सिंह बैंसला, संजीव गौड़, हरि सिंह चौधरी, राजेश सिंह ,जितेंद्र राणा,संजय, पप्पू स्वीट्स के मालिक राहुल अरोड़ा, जगन्नाथ यादव, जितेंद्र सिंह,  मोंटू जैन, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र गोयल, दुर्गेश शर्मा, दुर्विजय शर्मा, सुरेंद्र चित्तौड़, विक्की,महेश सिंह,राजेश,जगतार सिंह भट्टी,ओमी, एमएल अरोड़ा, जीगुरदीप सिंह सलूजा,नीरज चौधरी आदि उपस्थित थे।        

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना