वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

मूर्ति अनावरण के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान (पंजीकृत दिल्ली) की एक आवश्यक बैठक शक्ति खंड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के अनावरण  के संबंध में प्रस्तावित आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।इस अवसर पर अतिथियों के बारे में अध्यक्ष द्वारा बैठक में जानकारी दी गई।
  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह ने बताया कि भी शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के रावण कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी एवं समाजसेवी श्रीमान रुद्र प्रताप सिंह शिशौदिया करेंगे तथा संचालन वीके सिसोदिया करेंगे।कार्यक्रम में आने के लिए जिन महानुभावों ने अपनी सहमति दी है उनमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमान अनुराग ठाकुर के अलावा संत श्री श्री 1008 श्री विज्ञानानंद जी महाराज एवं महंत नारायण गिरी जी, विशिष्ट अतिथि एवं क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री यूपी सरकार माननीय सुनील शर्मा, दिल्ली सरकार में मंत्री माननीय पंकज सिंह,आईपीएस श्री संदीप चौहान, श्री हृदयेश कुमार आईएएस, पूर्व सांसद श्री रमेश चंद तोमर, माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी भाजपा माननीय सत्येंद्र सिंह सिसोदिया जी, श्री निशांत सिसोदिया ,उद्यमी श्री मेघराज सिंह रॉयल, धौलाना के विधायक माननीय धर्मेश तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष हापुड़ श्री नरेश तोमर ,पूर्व एडीएम श्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व पीसीएस अधिकारी श्री रक्षपाल सिंह, श्री अमेंद्र नाथ सिंह , आईएएस श्री नरेश चौहान के नाम प्रमुख रूप से हैं। 
  अभी कुछ अतिथियों द्वारा स्वीकृत नहीं प्रदान की गई है उनमें सर्व श्री नीरज सिंह माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के सुपुत्र,श्री सुरेश राणा पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री श्री प्रताप सिंह खचरियावास, अपर महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट श्री विक्रांत राणा, के नाम हैं।
      पूर्व विधायक संगीत सोम एवं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने अपने अमेरिका में प्रवास की वजह से कार्यक्रम में आने में असमर्थता व्यक्त की है। वरिष्ठ पत्रकारों में श्री प्रदीप सिंह एवं  श्री कुमार संजोय सिंह ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। 
      बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि जितनी भी गाजियाबाद की राजपूत संस्थाएं है उन सभी के प्रमुख पदाधिकारी को निमंत्रित किया जाएगा।तथा उनसे यह भी आग्रह किया जाएगा कि वे कुछ और लोगों को अपनी इच्छा के अनुसार ला सकते हैं।
    जिन संस्थाओं को निमंत्रित किया जाएगा उनमें क्षत्रिय विकास समिति नंदग्राम के श्री शैलेंद्र चौहान, राजपूत कल्याण संघ प्रताप विहार से श्री राकेश चौहान ,अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा नेहरू नगर गाजियाबाद से श्री प्रमोद सिसोदिया, क्षत्रिय सभा गोविंदपुरम से श्री बब्लू राघव, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा लोनी से श्री बृजपाल राघव, राजपूत सभा साहिबाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट श्री भूपेंद्र सिंह आदि हैं।
     सभा में दूर दराज से आने वाले राजपूतों के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी जिसका खर्चा योगवीर सिंह पुंडीर जी ने स्वयं देने की घोषणा की है। ग्रामीण क्षेत्र से राजपूतों को लाने के लिए संपर्क करने में धीरज तोमर और भानु सिसोदिया जी की जिम्मेदारी होगी। सभी स्थानीय क्षत्रिय पार्षदों का भी सहयोग लिया जाएगा और उन्हें विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कार्यक्रम का खर्च अनुमानित 5 लाख माना गया है।कार्यक्रम के बाद भोजन की व्यवस्था रहेगी जिसमें छोले, चावल, पूड़ी, आलू, दाल अरहर ,रायता, गुलाब जामुन, चार प्रकार के स्नैक्स और चाय आदि होगी। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए तिलक और पटका पहना करके स्वागत किया जाएगा। अतिथियों के लिए विशेष प्रतीक चिन्ह और विशेष पटका से स्वागत किया जाएगा। 
    इस बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह, महासचिव वीपी सिंह व विनोद कुमार सिसोदिया, मीडिया प्रभारी एसपी चौहान, भानु सिसोदिया, अभय सिंह, धीरज तोमर, डॉक्टर जेपी सिंह चौहान, योगवीर सिंह पुंडीर, श्रीमती पिनकेश राणा, संजीव निर्वाण, प्रेमपाल सिंह सिसोदिया, तरुण सिंह चौहान, दीपांशु पुंडीर, सीमा सिंह भदोरिया, कोषाध्यक्ष सुप्रिया सिंह भदोरिया, संदीप सिंह,अरुण पुंडीर और प्रदीप पुंडीर आदि थे।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न

शार्प शूटर देवेंद्र सिंह चौहान नहीं रहे