ले क्रेस्ट अस्पताल वसुंधरा में स्वास्थ्य पर परिचर्चा

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी साहिबाबाद।
       वसुंधरा स्थित ले क्रेस्ट हॉस्पिटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों ने अच्छे स्वास्थ्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।      चिकित्सकों का कहना था कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा पर्यावरण स्वस्थ भोजन और नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है।
       अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजा दत्ता ने कहा कि इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम वाक फॉर बेटर हेल्थ है।इसलिए उनके अस्पताल के द्वारा वसुंधरा तथा आसपास के लोगों  के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चलाया जाएगा। जिसमें अस्पताल से सुबह 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक का कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा उनके अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच और रोगों के निदान के लिए उचित परामर्श दिया जाएगा।
    अस्पताल की चिकित्सक(हैड प्रिवेंटिव हैल्थ) डॉ रूबी बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। अगर हमारा स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो धन दौलत किसी काम में आने वाली नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पर्यावरण रखने के लिए हमें प्रयास करने होंगे। जब पर्यावरण स्वच्छ होगा तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि हमारी दिल्ली राजधानी पिछले तीन साल से विश्व की सबसे प्रदूषित महानगर है। यह चिंता का विषय है कि हम स्वास्थ्य के उद्देश्य को भूलते जा रहे हैं। हमें अपने बच्चों को बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना होगा तथा पर्यावरण को स्वस्थ रखने के उपाय बच्चों को सिखाने होंगे। हमें नियमित रूप से शुद्ध खानपान के अलावा टहलने और पर्यावरण को बचाने की चिंता करनी होगी। हम अपने पेट में क्या डाल रहे हैं जिसका हमें समझ होनी चाहिए। हम जब ही स्वस्थ रह सकते हैं जबकि हमारा पर्यावरण, हवा, पानी, भोजन आदि सभी स्वस्थ होगा। पर्यावरण को स्वस्थ रखने और स्वस्थ शरीर के लिए अस्पताल की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बृहस्पतिवार को अस्पताल के चिकित्सा कर्मी नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक करेंगे और बताएंगे प्लेनेट को स्वस्थ रखने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
       इस अवसर पर अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक विवेक गर्ग ने भी अस्पताल द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी‌। गोष्ठी का संचालन व्यवसायिक प्रमुख आर कुकरेती द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना