पूज्य तन सिंह जी की जनशताब्दी संदेश यात्रा का नई दिल्ली में हुआ समापन

पूर्णाहुति  के साथ पूज्य तन सिंह जन्म शताब्दी संदेश यात्रा का समापन
नई दिल्ली (एसपी चौहान)।
        पिछले 22 दिसंबर से चल रही पूज्य तन सिंह जी की जनशताब्दी संदेश यात्रा का रविवार को नई दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में पूर्णाहुति  के साथ समापन हो गया। पूज्य तन सिंह जी के जन्म शताब्दी समारोह के लिए निकिली गई  इस यात्रा ने करीब 5500 किलोमीटर का मार्ग  तय किया। सैकड़ो स्थानों पर इस यात्रा का नागरिकों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।
       जन्म शताब्दी संदेश यात्रा का समापन नेहरू स्टेडियम में पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। जिसकी शुरुआत क्षत्रिय युवक संघ के गीत और गणेश वंदना से हुई। समारोह का संचालन रेवत सिंह ने किया।महेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई है यह रथ यात्रा राजस्थान के सुदूर क्षेत्र मेवाड़, अजमेर, बूंदी ,कोटा ,पूर्वी राजस्थान ,जयपुर ,शेखावाटी आदि स्थानों से होती हुई हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होती हुई नेहरू स्टेडियम पर आकर के समाप्त हुई। दिल्ली में रविवार को सुबह 10 बजे मयूर विहार फेस 2 से यह यात्रा नेहरू स्टेडियम के लिए निकली, जिसमें सैकड़ो वाहन शामिल हुए। नेहरू स्टेडियम पर रथ यात्रा पर लगे पूज्य तन सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों ने एक समारोह में भाग लिया। समारोह में रथ यात्रा के प्रमुख महेंद्र सिंह ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि रथ यात्रा का जितना सम्मान वीरों की धरती राजस्थान पर हुआ उससे कहीं अधिक हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साठा चौरासी और दिल्ली के लोगों ने किया। वे रथ यात्रा से बहुत अभिभूत हैं और उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। भावविभोर होकर उन्होंने कहा कि उन्हें कहीं भी ठंड और धुंध नहीं रोक पाई ,कोई तकलीफ नहीं हुई, गाड़ी में कोई दिक्कत नहीं आई, कोई पंचर नहीं हुआ ।उन्हें ऐसा लग रहा था कोई ईश्वरीय शक्ति उनका सहयोग कर रही है। उनके साथ जो रथ यात्रा के चालक थे मदनाराम मेघवाल का भी उन्हें बहुत बड़ा सानिध्य मिला।
     समारोह की अध्यक्षता क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मण  सिंह ने की, मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्वी भारत बस्तर से पधारे महाराजा कमलचंद भूदेव ,जम्मू कश्मीर के पूर्व कैबिनेट मंत्री शक्ति सिंह एवं पश्चिमी भारत पाक बॉर्डर राजस्थान से विधायक रविंद्र सिंह भाटी थे। 
अपने संबोधन में रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि हर क्षत्रिय नौजवान को पूज्य तन सिंह जी के विचार सुनने चाहिए। तन सिंह जी चाहते थे कि क्षत्रिय युवकों में अच्छे संस्कार आयें,वे बलिष्ठ बनें, उनमें क्षात्र धर्म की मजबूती आये ,वे शांति से देश और छात्र धर्म की सेवा करें। उन्होंने कहा कि जिस दिन 28 जनवरी को उनकी जन्मशताब्दी नेहरू स्टेडियम मनाई जाएगी उसमें कोई व्यवस्था न हो और दिल्ली वालों को और देश को यह महसूस हो कि क्षत्रिय युवक संघ का कार्यक्रम कितना शांत रहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान से 20हजार लोग अयोध्या जा रहे हैं और यहां इस कार्यक्रम में भी राजस्थान से करीब 30हजार लोग आने वाले हैं।
    शक्ति सिंह ने बताया कि उनका क्षेत्र डोडा आतंकवाद के कारण चर्चा में रहा है। वहां करीब 35प्रतिशत सनातनी है। उन्होंने कहा कि डोडा के आतंक प्रभावित क्षेत्र में जब आतंकवाद से मुकाबला लेने की बात आई तो विलेज डिफेंस कमेटी में आने वाले पहले क्षत्रिय समाज के लोग थे।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्षत्रिय संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी मनाने के लिए संदेश पहुंचाने का काम जिन्होंने किया है वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेजबान के ऊपर बहुत ज्यादा जिम्मेदारी होती है कि वह दूर-दराज से आए अपने मेहमानों की के लिए व्यवस्था करें तथा दिल्ली हरियाणा पश्चिम उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों से इतने लोग आयें कि देश के लोगों को लगे थे इतने क्षत्रिय एकजुट हैं और लगे कि दिल्ली में इस तरह का कभी कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ। हमारा कार्यक्रम शांतिप्रिय रहे तथा लोगों में यह संदेश जाए कि क्षत्रिय समाज के लोग कितने गंभीर और शांत हैं। लेकिन छात्र धर्म को निभाने के लिए देश की रक्षा के लिए और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि पूज्य तन सिंह जी ने इस संस्था का निर्माण इसलिए किया कि राजपूतों के खून में उबाल आए।
     इस समारोह में अन्य के अलावा अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह महासचिव वीपी सिंह, एसपी सिंह, मीडिया प्रभारी एसपी चौहान, होटल व्यवसायी संजय सिंह,प्रेमपाल सिंह सिसोदिया, बीबी सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, अभय सिंह, रमेश  राघव,एडवोकेट शैलेंद्र प्रताप सिंह, धीरज तोमर, संजीव चौहान, प्रदीप सिंह चौहान ,राकेश चौहान, विपिन सिंह, राजबल सिंह पुंडीर, सिद्धार्थ रघुवंशी ,श्याम सिंह राघव ,अनूप चौहान अभिमन्यु सिंह तोमर तथा
नारायण सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना