पूज्य तन सिंह की जन्म शताब्दी समारोह के लिए कई बड़े अधिकारी आमंत्रित किए गए

पूज्य तन सिंह की जन्मशताब्दी मनेगी 28 जनवरी को नेहरू स्टेडियम दिल्ली में
 गाजियाबाद  (एसपी चौहान)।    
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने क्षत्रिय युवक संघ के दिल्ली प्रांत अधिकारी रेवत सिंह और जसवंत सिंह सोम के साथ मिलकर एनसीआर के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को निमंत्रण पत्र दिया।इस अवसर पर संस्थान की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर संस्था की स्मारिका भी भेंट की गई।      केपी सिंह ने बताया कि वे सबसे पहले आईएएस अधिकारी तथा यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह से मिले । तदुपरांत महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, पीसीएस शैलेंद्र सिंह ओएसडी, परियोजना प्रबंधक प्रेम प्रकाश सिंह एवं संजय सिंह, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक पीपी सिंह को पूज्य तन सिंह जी की जन्म शताब्दी समारोह के लिए समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।     यह समारोह 28 जनवरी को नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में होगा। इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह व नगर पालिका रबूपुरा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तथा रालोद नेता सुनील सिंह को भी समारोह में आने के लिए  निमंत्रण पत्र दिए गए। इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान की एक स्मारिका भी केपी सिंह द्वारा भेंट की गई।      
     केपी सिंह का सहयोग किया जसवंत सिंह सोम और क्षत्रिय युवक संघ के दिल्ली प्रांत अधिकारी रेवत सिंह ने।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना