राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला


स्वामी विवेकानंद स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
        राष्ट्रीय शिक्षानीति  के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र  में सकारात्मक परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में  लगातार प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
         मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि इसी श्रृंखला में शनिवार को आचार्या अलका द्वारा "ग्रोथ माइंडसेट फॉर एन एजुकेटर" विषय लिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी विषय एक दूसरे से जुड़े हुए है। अलका ने बताया कि बालकों के जहन में स्थायी कल्पनाओ एवम् उनकी प्राकृतिक स्वभाव को किस तरह पंख लगाकर एक ऊँची उड़ान दी जाए।  प्रधानाचार्य विशोक कुमार  ने इस अवसर पर  आचार्यो से अनुरोध किया कि  इस तरह विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाए कि बालकों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारकर उसकी सकारात्मक ऊर्जा को  नवाचार एवम नई- नई खोजो के लिए उत्साहित किया जाए। 
        कार्यक्रम के संयोजक  प्रदीप कौशिक ,श्रीमती रमा ,  प्रदीप गुप्ता थे।  विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया । अंत में  राम कुमार त्यागी द्वारा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

 

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना