जनवादी महिला समिति का अधिवेशन संपन्न

जनवादी महिला समिति का सम्मेलन संपन्न
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।                                                    अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गाजियाबाद की साहिबाबाद इकाई का पहला सम्मेलन सफदर हाशमी स्मारक  झंडापुर पर संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ कॉमरेड रेणु झा के द्वारा ध्वजारोहण  तथा शहीदों को श्रद्धाजलि देने के साथ सम्मेलन शुरु हुआ। 
सम्मेलन की अध्यक्षता रेणु झा व गीता देवी के (दो सदस्यीय) अध्यक्ष मंडल द्वारा की गयी।सम्मेलन का उद्घाटन संगठन की राज्य सचिव कॉमरेड आशा शर्मा द्वारा किया गया। कामकाज की रिपोर्ट दर्शनी देवी द्वारा प्रस्तुत की गयी तथा रिपोर्ट पर 6 प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया। रिपोर्ट पर हुई बहस का जबाव नीरु सिंह द्वारा दिया गया। 
            सम्मेलन में कुल 32 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में 9 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें बसंती को प्रधान, गीता व रेणु झा उप प्रधान, नगमा सचिव, लता देवी सह सचिव, दर्शनी कोषाध्यक्ष, नईमा, गीता देवी, बबली को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।सम्मेलन का समापन धन्यवाद के साथ संगठन की उपाध्यक्ष कॉमरेड अंजू झा द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना