भू माफिया निधि बिल्डर गिरफ्तार

चर्चित भू माफिया निधि बिल्डर धनपाल सिंह गिरफ्तार साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
        थाना साहिबाबाद पुलिस ने चर्चित भू माफिया निजी बिल्डर के मुख्य कर्ताधर्ता धनपाल सिंह को करण गेट पुलिस चौकी राजेंद्र नगर के पास से सफारी गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। धनपाल सिंह पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन खरीद कर उस पर मकान, फ्लैट आदि की बनाता था तथा भोले वाले लोगों को वह कई -कई बार बेच देता था तथा मोटी रकम हड़प लेता था।                            सीओ साहिबाबाद के मुताबिक धनपाल सिंह ने  निधि बिल्डर के नाम से फर्म बनाकर फ्लैटों का निर्माण करने धंधा शुरू किया।वह जमीन की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से करके उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर वहां फ्लेट आदि बनाता तथा भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें बेच देता था। यह एक ही प्लॉट या फ्लैट आदि के फर्जी दस्तावेज तैयार करा कर एक बार बिक्री की हुई संपत्ति को दूसरों को कब्जा करा देता था।यह काम वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक से लोन दिलाकर के लोगों को ठग लेता था। निधी बिल्डर्स फर्म के मुख्य कर्ताधर्ता धनपाल सिंह को थानाध्यक्ष साहिबाबाद नागेन्द्र चौवे की टीम द्वारा मंगलवार को पुलिस चौकी करण गेट राजेंद्र नगर के सामने से सफारी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। धनपाल सिंह पुत्र बलिराम निवासी एम3बी-7एस2ई डब्लू एस नीलकंठ अपार्टमेंट व बी 188 रामप्रस्थ कॉलोनी थाना लिंक रोड का रहने वाला है। इसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक ही फ्लैट व अन्य प्रापर्टी को अनेक लोगों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने के मुकदमे थाना साहिबाबाद में दर्ज हैं। इसी तरह का एक मामला थाना साहिबाबाद में धन सिंह के खिलाफ दर्ज है, जिसमें उसने 80 लाख रुपए लेकर एक व्यक्ति से ठगी कर ली,  दूसरे अन्य मामले में 60लाख लेलिए। एक अन्य मामले में धनपाल सिंह ने एक बैंक से 80 लाख रुपए हड़प लिए। धनपाल सिंह ने फौजी को भी नहीं बख्शा और उससे 15लाख रुपए लेकर हजम कर गया। इस तरह के अनेक मामले हैं जिसमें धनपाल सिंह ने बेचे हुए प्लॉट और फ्लैट को दूसरी बार अन्य लोगों को बेच दिया। धनपाल सिंह के खिलाफ करीब 9 मामले ठगी,हेराफेरी और विद्युत अधिनियम के दर्ज हैं।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना