वसुंधरा चौक पर स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे बुधवार को अनावरण
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण बुधवार को करेंगे सांसद अनुराग ठाकुर
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान ने रविवार को वसुंधरा को एक वेंकट हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि वसुंधरा महाराणा प्रताप चौक पर एक भव्य और विशाल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण उनकी 486 वीं जन्म जयंती पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, महापौर सुनीता दयाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। अध्यक्षता उद्यमी एवं समाजसेवी रुद्र प्रताप सिंह शिशौदिया करेंगे।
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि (जयेष्ठ माह शुक्ल पक्ष तृतीया )17 जून 2026 को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जन्म जयंती है। उनके जन्म जयंती के अवसर पर उनकी एक भव्य मूर्ति का अनावरण महाराणा प्रताप चौक वसुंधरा सेक्टर 5 में कनावनी नहर के पास पुलिस चौकी वसुंधरा में होगा।इस अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय सांसद व पूर्व मंत्री भारत सरकार श्री अनुराग ठाकुर होंगे तथा विशिष्ट अतिथि में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद के विधायक श्री सुनील शर्मा होंगे। इस समारोह में दो संतों का हमें सानिध्य प्राप्त होने वाला है जिनके नाम श्री श्री 1008 स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज महामंडलेश्वर तथा गाजियाबाद के प्रतिष्ठित संत और दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी जी महाराज हैं।
यह मूर्ति क्यों स्थापित की जा रही है अगर इस बात को संक्षेप में कहा जाए तो महापुरुषों की मूर्तियां लगाने और दर्शन से प्रेरणा मिलती है और उनके जीवन चरित्र को जानने के लिए हर बालक और युवा मन में जिज्ञासा पैदा होती है। महापुरुष किसी एक जाति और क्षेत्र के नहीं होते वह समस्त समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं।वीर शिरोमणि शब्द केवल महाराणा प्रताप जी के बारे में ही प्रयुक्त होता है। उनके जैसा देशभक्त, वीर योद्धा, विदेशी आक्रांताओं से देश को सुरक्षित रखने वाला इतिहास में कोई दूसरा नहीं दिखाई देता। हालांकि भारत की भूमि महावीरों, महापुरुषों और देशभक्तों की भूमि है।यहां अनेक देशभक्त हुए हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया है। देशभक्तों की याद में और अपनी संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने के मामले में हमें इसी तरह समाज में प्रयास करते रहने होंगे।
महाराणा जी की यह मूर्ति अष्टधातु की बनी हुई है जिसका वजन करीब 15 कुंतल है और मूर्ति की लंबाई और ऊंचाई 20x15 फीट है। जिसे जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास द्वारा तैयार किया गया है। यह वही लक्ष्मण व्यास है जो राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे। जिन्होंने संसद भवन के ऊपर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ बनाया था तथा देश के प्रधानमंत्री ने मूर्तिकार की प्रशंसा में की थी।
इस मूर्ति के निर्माण में तत्कालीन वसुंधरा सेक्टर 5 के पार्षद श्री संजय शर्मा व श्री सुनील यादव, नगर निगम कार्यकारिणी के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मोहन और वर्तमान साहिबाबाद के विधायक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के सहयोग से नगर निगम गाजियाबाद के सदन ने महाराणा प्रताप चौक नाम का प्रस्ताव पास किया था। नगर निगम गाजियाबाद ने इस मूर्ति की स्थापना के लिए 15 फीट ऊंचा चबूतरा तथा अन्य विकास कार्य कराए हैं, इसके लिए हम नगर निगम गाजियाबाद के नगर आयुक्त, महापौर महोदया तथा सभी पार्षदों के भी आभारी हैं। वर्तमान में वसुंधरा के पार्षद नरेश भाटी , राजकुमार भाटी तथा गौरव सोलंकी आदि के भी हम आभारी हैं जिनकी देखरेख में इसके आस पास विकास कार्य हुए हैं।
इस समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी और उद्यमी रुद्र प्रताप शिशौदिया करेंगे। अन्य अतिथियों में दिल्ली सरकार के मंत्री माननीय पंकज सिंह ,सांसद माननीय देवेंद्र सिंह भोले, पूर्व सांसद माननीय रमेश चंद तोमर, विधायक धौलाना माननीय धर्मेश तोमर, श्री नीरज सिंह (यूथ आइकॉन ),श्री सत्येंद्र सिंह शिशौदिया , अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा, श्री हृदयेश कुमार वरिष्ठ आईएएस ,श्री संदीप सिंह चौहान वरिष्ठ आईपीएस राजस्थान , श्री देवेंद्र सिंह डिप्टी डायरेक्टर एस एफ आई ओ ,श्री नरेश कुमार चौहान पूर्व मुख्य सचिव दिल्ली सरकार, श्री हेमसिंह पुंडीर पूर्व एमएलसी, चौधरी यशपाल सिंह बिसाहड़ा, इंजीनियर सीपी सिंह, श्री मेघराज सिंह रॉयल उद्योगपति समाजसेवी, श्री कमल सिंह सिसोदिया उद्योगपति समाजसेवी, श्री योगेश प्रताप सिंह शिशौदिया पीसीएस, श्री निशांत शिशौदिया ब्लॉक प्रमुख धौलाना, श्री शिव कुमार राणा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मेरठ, श्री सतवीर सिंह राघव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद, डॉक्टर ओमेंद्र रत्नू इतिहास विद एवं लेखक, ठाकुर विक्रम सिंह संस्थापक रा. नि. पार्टी ,श्री नरेश तोमर पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी हापुड़,श्री जसवंत सिंह सोम भवन निर्माता, इंजीनियर चंद्रपाल सिंह, श्री सरदार सिंह भाटी पूर्व उपमहापौर, श्री भानु सिसोदिया महानगर उपाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती रनीता सिंह महानगर उपाध्यक्ष भाजपा, श्री राहुल तोमर मंडल अध्यक्ष भाजपा, श्री यशवंत सिंह वरिष्ठ पत्रकार, श्री नरेंद्र फौजी प्रधान ग्राम बिसाहड़ा , इंजीनियर निखिल कुमार सिसोदिया बिसाहड़ा तथा श्री नरेंद्र सिंह (अध्यक्ष कुशवाहा चौबीसी )
प्रेस वार्ता में केपी सिंह के अलावा राष्ट्रीय महासचिव विजयपाल सिंह व विनोद कुमार शिशौदिया , एसपी चौहान मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव, कोषाध्यक्ष सुप्रिया सिंह भदोरिया, भानु शिशौदिया,धीरज तोमर, अजय तोमर, दीप तोमर, डॉ जीएस चौहान, डॉक्टर जेपीएस चौहान, प्रेमपाल सिंह सिसोदिया, और वीपी सिंह, सीमा सिंह,दीपांशु पुंडीर, सीमा भदोरिया आदि उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment