संकीर्तन से एनसीआर गाजियाबाद को शिव मय बनाने का संकल्प

प्रकृति पौधशाला में प्रकृति फ़ाउन्डेशन द्वारा ओउम् नमः शिवाय संकीर्तन महायग्य का आयोजन किया गया।संकीर्तन का शुभारंभ ओउम् नमः शिवाय महामन्त्र के संकीर्तन से हुआ तदुपरांत यज्ञ का आयोजन हुआ।
       प्रकृति फाउंडेशन के प्रमुख कर्ताधर्ता डीपी पांडेय ने बताया कि भारत मिशन के तहत सम्पूर्ण गाजियाबाद क्षेत्र व एनसीआर को शिवमय बनाने हेतु साल भर आम जनता व शिव भक्तो के द्वारा एक लाख बेल पत्र के पौधे लगाये जाएंगे। आज यज्ञ में आने वाले सभी भक्तो को प्रसाद स्वरूप एक एक बेल पत्र का पौधा भेंट किया गया। पहला बेल पत्र का पौधा समाज सेवी अशोक श्रीवास्तव  को प्रकृति रुपा भाई डीपी पांडेय ने अपने हाथो से दिया।इस अवसर पर इस संकल्प के साथ लोगों को पौधे दिये गये कि वे स्वयं इस पौधे की देखभाल करते हुए उसे  पेड़ बनायेंगे।
        इस यज्ञ का उद्देश्य सम्पूर्ण गाजियाबाद के अलावा सम्पूर्ण जगत की समृद्धि, खुशहाली, हरियाली, अमन चैन, आरोज्ञता रहे तथा भगवान सदा शिव हम लोगो को शक्ति दें,जिससे हम हसते हुए भगवान सदा शिव के आदर्शों पर चलते रहें। 
 इस कार्य क्रम का शुभारंभ भगवान सदा शिव के पूजन से किया गया।
यज्ञ मे उपस्थित लोगों में अशोक श्रीवास्तव ,वरिष्ठ समाज सेवी राजेश सिंह, विनोदयादव, विनोद अकेला, सुजीत गिरि, ताहिर खान,प्रदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, संत विजय दास ,आदि उपस्थित थे।
एसपी चौहान

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर